ONE 165 में योशिहीरो अकियामा Vs. नीकी होल्ज़कन स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट के बारे में हर जानकारी

NiekyHolzken YoshihiroSexyamaAkiyama 1200X800

ONE 165: Superlek vs. Takeru में यूं तो कई बड़े मुकाबले दिखेंगे, लेकिन योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा और नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के बीच होने वाली स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस के बीच एक विशेष प्रकार की उत्सुकता जगाई है।

रविवार, 28 जनवरी को ये दोनों मार्शल आर्ट्स दिग्गज आमने-सामने होंगे और उनके मैच में तीन अलग-अलग नियमों के राउंड शामिल होंगे, जो दोनों एथलीट्स को उनकी फाइट शैलियों के परे प्रदर्शन करने पर मजबूर करेंगे।

ये अनोखा फॉर्मेट ONE के पिछले मिक्स्ड-रूल्स वाले मुकाबलों से अलग है इसलिए जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन होल्ज़कन और MMA दिग्गज अकियामा के बीच होने वाली इस फाइट के बारे में सब कुछ जानिए।

होल्ज़कन vs. अकियामा – स्पेशल रूल्स

होल्ज़कन और अकियामा 28 जनवरी को अपनी स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट में 187.25 पाउंड कैचवेट फाइट में भिड़ेंगे।

बाउट में तीन राउंड शामिल होंगे जो तीन मिनट तक चलेंगे और यदि मुकाबला तीन राउंड समाप्त होने से पहले खत्म नहीं हुआ तो ये मैच बिना किसी जज के निर्णय के एक अनिवार्य ड्रा होगा।

सभी राउंड 4-औंस के MMA ग्लव्स, माउथपीस और ग्रोइन प्रोटेक्टर पहनकर लड़े जाएंगे।

राउंड 1: बॉक्सिंग 

Nieky Holzken Arian Sadikovic ONE Fight Night 11 59

एक पूर्व प्रोफेशनल बॉक्सर के रूप में होल्ज़कन को इस खेल का अच्छा ज्ञान है, लेकिन जूडो स्टाइलिस्ट अकियामा के लिए ये नया होगा।

ये जोड़ी मैच में बॉक्सिंग के जूते पहनेगी, लेकिन अगर मुकाबला दूसरे राउंड में जाता है तो उन्हें हटा दिया जाएगा।

केवल बंद मुट्ठियों से मुक्का मारने की अनुमति है और प्रहार का ग्लव्स के सामने से संपर्क होना चाहिए, स्पिनिंग या कूद कर आक्रमण की अनुमति नहीं है।

समय जाया या फिर प्रहार के लिए क्लिंचिंग या पकड़ने की अनुमति नहीं है और जमीन पर गिरे किसी प्रतिद्वंदी पर कोई प्रहार नहीं किया जाएगा।

एथलीट्स इस राउंड को नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत सकते हैं, जिसमें तीन नॉकडाउन के परिणामस्वरूप TKO करार दिया जाएगा।

राउंड 2: मॉय थाई 

Nieky Holzken tries to kick Sinsamut Klinmee

दूसरा राउंड ONE के ग्लोबल मॉय थाई रूल सेट के तहत लड़ा जाएगा।

ये पंचों, एल्बोज़, किक्स और घुटनों के वार की अनुमति देता है, जो कि रेंज में और क्लिंच के अंदर वैध है।

अपर-बॉडी क्लिंचिंग की अनुमति है, जिसमें स्वीप और टीप से प्रतिद्वंदी को कैनवास पर गिराना वैध है। हालांकि, अकियामा को यहां सावधान रहना पड़ेगा कि वो अपने जूडो के हथियारों जैसे हिप थ्रो का इस्तेमाल ना करें।

यहां भी राउंड को नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीता सा सकता है और तीन नॉकडाउन पर TKO करार दिया जाएगा।

राउंड 3: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स

Yoshihiro Akiyama tags Shinya Aoki with a flurry of punches during their lightweight MMA fight at ONE X

आखिरी राउंड ONE के ग्लोबल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रूल सेट के अंतर्गत लड़ा जाएगा।

खड़े होकर पंचों, किक्स, घुटने और एल्बोज़ से मारने की अनुमति है, साथ ही गिरे हुए प्रतिद्वंदी के सिर पर घुटने, घूंसे और कोहनियां मारने की भी अनुमति है।

टेकडाउन अब खेल में शामिल होंगे और सभी विकल्प उपलब्ध होंगे, जब तक कि हमलावर सीधे अपने विरोधी के सिर, गर्दन या रीढ़ पर वार नहीं कर रहे हों।

फाइट अब कैनवास पर भी जारी रह सकती है, ग्राउंड-एंड-पाउंड और सबमिशन जमीन पर हमले के उचित तरीके हैं।

राउंड को नॉकआउट, तकनीकी नॉकआउट या सबमिशन द्वारा जीता जा सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.