ONE Friday Fights 100 रिजल्ट्स – शैडो, जाओसुयाई और सुआकिम ने जीते कॉन्ट्रैक्ट, होल्ज़कन ने सिंसामट को नॉकआउट कर हिसाब बराबर किया

Shadow Singha Mawynn Hassan Vahdanirad ONE Friday Fights 100 25

14 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 100 में यादगार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

12 फाइट वाले कार्ड में रिकॉर्डतोड़ फाइटर्स को 1 लाख यूएस डॉलर का ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ।

अगर आपने एशिया प्राइमटाइम पर हुए शो को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि इवेंट में क्या-क्या हुआ।

मुआंगथाई ने अब्दुलमेदझिदोव को तीसरे राउंड में TKO से हराया

मुआंगथाई पीके साइन्चाई ने अपने चिर-परिचित अंदाज में इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव को 137-पाउंड मॉय थाई मुकाबले के तीसरे राउंड में धराशाई कर दिया।

अब्दुलमेदझिदोव ने शुरुआत में नियंत्रण बनाते हुए नी अटैक और एक्स किक का इस्तेमाल किया, लेकिन मुआंगथाई ने संयम बनाकर रखा।

दूसरे राउंड में Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने पंचों और एल्बोज़ से विरोधी पर वार किए। तीसरे राउंड में दोनों एथलीट मैट पर गिर गए और वहां अब्दुलमेदझिदोव रेफरी के काउंट का जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते “एल्बो ज़ोम्बी” को 1:06 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 206-46 हो गया।

होल्ज़कन ने पहले राउंड में सिंसामट को नॉकआउट कर बदला पूरा किया

मॉय थाई बाउट में नॉकआउट से हार झेलने के बाद नीकी होल्ज़कन ने 175-पाउंड किकबॉक्सिंग बाउट में सिंसामट क्लिनमी को हराकर हिसाब बराबर कर दिया।

शुरुआत में “एक्वामैन” ने राइट क्रॉस मारकर डच दिग्गज को मैट पर गिरा दिया। होल्ज़कन अपने पैरों पर खड़े हुए और राइट हैंड से विरोधी पर वार कर उन्हें 1:58 मिनट पर ढेर कर दिया।

इस नॉकआउट जीत से उनके करियर रिकॉर्ड 95-18 हो गया और साथ ही उन्हें 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला।

सुआकिम ने कोमावट को शिकस्त देकर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता

सुआकिम सोर जोर टोंगप्राजिन ने 140-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में कोमावट एफए ग्रुप को धमाकेदार प्रदर्शन के जरिए हराया।

पहले राउंड के एक्शन के बाद दूसरे राउंड में कोमावट ने अटैक कर सुआकिम को कॉर्नर में कर दिया। इसके बाद सुआकिम ने एक घातक एल्बो मारकर उन्हें मैट पर गिरा दिया।

कोमावट ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया और उसके बाद उन्हें लगातार चार और एल्बोज़ का शिकार होना पड़ा और मैच 0:30 मिनट पर TKO से खत्म हुआ।

ये ONE Championship में सुआकिम की लगातार चौथी जीत थी और इससे उनका करियर रिकॉर्ड 153-59 हो गया। इसके साथ ही उन्होंने प्रमोशन के मेन रोस्टर में जगह बनाते हुए 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया।

जाओसुयाई ने पुरिच को ध्वस्त कर ग्लोबल रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया

जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी ने अपने करियर की सबसे बड़ी परीक्षा पास की, जब उन्होंने फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले के दूसरे राउंड में डेनिच पुरिच को नॉकआउट किया।

थाई स्टार ने लगातार पंच लगाकर दूसरे राउंड में बोस्नियाई-कनाडाई स्टार को गिरा दिया। पुरिच ने काउंट का जवाब दिया, लेकिन जाओसुयाई ने पुश किक लगाकर उन्हें 1:07 मिनट पर ढेर कर दिया।

नॉकआउट जीत के बाद जाओसुयाई का करियर रिकॉर्ड 59-22 हुआ और उन्होंने 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम कर लिया।

पानपयाक ने सेदाली को शानदार अंदाज में फिनिश किया

Panpayak Jitmuangnon Majid Seydali ONE Friday Fights 100 29

“द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन ने फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट में माजिद “रोड टाई” सेदाली को हराकर जीत की राह पर वापसी की।

सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने बॉडी किक्स से सेदाली पर अटैक किए। ईरानी स्टार ने दूसरे राउंड में लेफ्ट हुक से ताबड़तोड़ वार किया।

तीसरे राउंड में पानपयाक ने नॉकडाउन हासिल किया। सेदाली ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया और फिर “द एंजेल वॉरियर” ने उन्हें फ्रंट किक्स का शिकार बनाया। रेफरी ने एकतरफा अंदाज में हो रहे अटैक को देखकर पानपयाक को TKO को विजेता घोषित किया। इससे उनका रिकॉर्ड 250-43 हो गया।

शैडो ने वहदानिराद को हराकर मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाया

शैडो सिंघा माविन ने फेदरवेट मॉय थाई फाइट में हसन वहदानिराद को जबरदस्त अंदाज में नॉकआउट कर ONE Championship के मेन रोस्टर का टिकट कटा लिया है।

थाई स्टार ने विरोधी की किक्स का जवाब किक्स और काउंटर अटैक के जरिए दिया। शैडो ने दूसरे राउंड में दबाव बढ़ाया और उन्हें 2:51 मिनट पर एक घातक एल्बो जड़कर ईरानी स्टार का काम तमाम कर दिया।

ये Singha Mawynn टीम के स्टार की ONE Championship में लगातार पांचवीं जीत थी। इससे उनका रिकॉर्ड 80-13 हुआ और उन्होंने एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट भी अपने नाम किया।

संगारथिट ने सुपर ये चैन को ONE डेब्यू में मात दी

संगारथिट लुकसाइकोंगडिन ने अपने ONE Championship डेब्यू में सभी उम्मीदों पर खरे उतरे हुए सुपर ये चैन को 140-पाउंड किकबॉक्सिंग मैच में पराजित किया।

सुपर ये चैन ने अटैक की शुरुआत की, लेकिन संगारथिट ने संयम बनाते हुए पहले राउंड में बॉडी शॉट्स लगाए। डेब्यू कर रहे स्टार को दूसरे राउंड में सफलता मिलनी शुरु हुई और ये सिलसिला तीनों राउंड तक यूं ही चलता रहा।

अंत में संगारथिट को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और ये उनके करियर की 86वीं जीत रही।

इरविन ने सोर्नसुएकनोई को तेज-तर्रार मैच में पराजित किया

Sornsueknoi FA Group Stephen Irvine ONE Friday Fights 100 24

स्टीफन इरविन और सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप के 130-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में शुरुआत से अंत तक ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला।

सोर्नसुएकनोई ने बॉडी शॉट-राइट हुक कॉम्बिनेशन के साथ अटैक की शुरुआत की और इरविन ने राइट हाई किक से इसका जवाब दिया।

तीनों राउंड दोनों तरफ से वार-पलटवार देखने को मिले, लेकिन जजों ने स्कॉटिश स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और इसने उनके ONE Championship रिकॉर्ड को 6-1 कर दिया।

सोंगचाइनोई ने तियाई को हराकर अपने ONE रिकॉर्ड को 9-0 किया

Songchainoi Kiatsongrit Teeyai Wankhongohm MBK ONE Friday Fights 100 35

सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने तियाई वानखोंगोम एमबीके को 116-पाउंड मॉय थाई मैच में मात देकर अपने अपराजित ONE Championship रिकॉर्ड को बरकरार रखा।

थाई स्टार ने शुरुआत से लेकर अंत तक हमवतन प्रतिद्वंदी पर अटैक की झड़ी लगा दी। उनके विरोधी ने जवाबी हमले किए, लेकिन वो काफी नहीं थे।

भले ही सोंगचाइनोई को फिनिश हासिल नहीं हुआ, लेकिन सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उनके ONE रिकॉर्ड को 9-0 और करियर रिकॉर्ड को 59-18 किया।

एटमवेट MMA फाइट में मेंग पर भारी पड़ीं जिओंग

Xiong Jing Nan Meng Bo ONE Friday Fights 100 30

लंबे समय से ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जिओंग जिंग नान ने एटमवेट डिविजन में सफलतापूर्वक वापसी की और अपनी हमवतन चीनी स्टार मेंग बो को हराया।

“द पांडा” ने बॉक्सिंग और मजबूत ग्रैपलिंग के जरिए पहले राउंड पर नियंत्रण बनाकर रखा। उन्होंने तेज कॉम्बिनेशन और टेकडाउन के जरिए दूसरे राउंड में दबदबा बनाया।

जिओंग ने तीसरे राउंड में फिनिश की तलाश की और कई मौकों पर मेंग को रीयर-नेकेड चोक में जकड़ने की कोशिश की। अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत के दम पर उन्होंने अपने करियर रिकॉर्ड को 19-2 किया।

कोयुन्कु ने ONE डेब्यू मैच में शिगेमोरी को पराजित किया

Ali Koyuncu Yota Shigemori ONE Friday Fights 100 33

अली “द किंग” कोयुन्कु ने ONE Championship में अपना खाता जीत के साथ खोला और उन्होंने योटा शिगेमोरी को 140-पाउंड मॉय थाई मैच में शिकस्त दी।

तीनों राउंड के जोरदार एक्शन के बाद जजों ने टर्किश स्टार के पक्ष में फैसला सुनाया। इस जीत ने “द किंग” के रिकॉर्ड को 15-3 कर दिया।

जांग ने आखिरी राउंड में एओयागी को नॉकआउट किया

उभरते हुए स्टार जांग सियोन ग्यु ने अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा, जब उन्होंने बेंटमवेट MMA फाइट में काटसुकी एओयागी को हाइलाइट-रील नॉकआउट से हराया।

पहले दो राउंड में वार-पलटवार के बाद दक्षिण कोरियाई स्टार ने एओयागी के शरीर पर लेफ्ट हुक से वार किया और फिर अपरकट लगाकर 1:07 पर मैच खत्म कर दिया।

इस नॉकआउट जीत ने जांग के ONE Championship रिकॉर्ड को 2-0 किया और ये उनके करियर की चौथी जीत रही।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty