‘ONE On TNT IV’ में एडी अल्वारेज़ के मैच का ऐलान

Eddie Alvarez Iuri Lapicus ONE on TNT I 3

एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ यूएस प्राइम-टाइम पर एक बार फिर वापस आ रहे हैं, जिससे “ONE on TNT” इवेंट सीरीज का समापन धमाकेदार अंदाज में होने वाला है।

गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” के मेन कार्ड में अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड के मैच की पुष्टि कर दी गई है।

अल्वारेज़ “ONE on TNT III” में #5 रैंक के कंटेंडर मरात “कोबरा” गफूरोव और डेब्यू कर रहे दक्षिण कोरियाई स्टार ओक रे यूं के बीच मुकाबले के विजेता का सामना करेंगे।

American MMA fighter Eddie Alvarez gets ready to throw some punches

“ONE on TNT” सीरीज की शुरुआत से ही अल्वारेज़ के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाले पल आए।

8 अप्रैल को “ONE on TNT I” में 37 वर्षीय स्टार का सामना #2 रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस से हुआ था।

ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे जीत “द अंडरग्राउंड किंग” के हाथों में आ चुकी है, लेकिन उन्हें अपने विरोधी के सिर के पीछे स्ट्राइक्स लगाने के चलते डिसक्वालीफाई कर दिया गया था।

उस डिसक्वालीफिकेशन के दर्द से बाहर निकलना उनके लिए बहुत मुश्किल काम रहा, लेकिन “ONE on TNT IV” में उनके पास वापसी और ONE लाइटवेट रैंकिंग्स में जगह बनाने का मौका होगा।

American lightweight mixed martial arts legend Eddie Alvarez

“ONE on TNT IV” से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े रहिए और “ONE on TNT III” में ये देखना भी ना भूलिएगा कि अल्वारेज़ के प्रतिद्वंदी गफूरोव होंगे या यूं।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT III’ के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled
Kade Ruotolo Vs. Fabricio Andrey scaled
Liu Mengyang Gabriel Pereira
Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 27 scaled
Julio Lobo Kongklai Sor Sommai ONE Friday Fights 152 12 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 8 scaled
Avazbek Kholmirzaev Yuya Wakamatsu ONE SAMURAI 1 13 scaled
Jonathan Haggerty Yuki Yoza ONE SAMURAI 1 20 scaled