‘ONE On TNT III’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, लिनेकर Vs. वर्थेन

2104 TNT3 web 1800x1200px 768x512

दो धमाकेदार इवेंट्स के बाद ONE Championship तीसरे शो के लिए यूएस प्राइम-टाइम पर वापसी के लिए तैयार है।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा “ONE on TNT III” का प्रसारण किया जाएगा, जिसके मेन कार्ड में दो दमदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। इन मैचों में जीतने वाले स्टार्स को ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल हो सकता है।

टॉप रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर का सामना अमेरिकी सुपरस्टार ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन से मेन इवेंट में होगा। वहीं #4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु और #5 रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन को-मेन इवेंट मैच में आमने-सामने होंगे।

Bleacher Report लीड कार्ड में पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव का सामना दक्षिण कोरियाई सनसनी ओक रे यूं से होगा, इस मैच में जीतने वाले स्टार का सामना “ONE on TNT IV” में एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ से होगा।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


बेंटमवेट MMA
जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 4:35 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

लीड कार्ड


लाइटवेट MMA
ओक रे यूं ने मरात “कोबरा” गफूरोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
मियाओ ली ताओ ने रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
178.1 LBS मॉय थाई
नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन ने जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:23 मिनट में

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47