‘ONE On TNT II’ के लीड कार्ड में कामिकुबो और वांग की बड़ी जीत

Shuya Kamikubo Mitchell Chamale ONE On TNT II 1920X1280 1 768x512

“ONE on TNT” सीरीज की धमाकेदार शुरुआत के बाद गुरुवार, 15 अप्रैल को सीरीज के दूसरे इवेंट में भी तगड़ा एक्शन देखा गया।

3 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों से “ONE on TNT II” की शुरुआत हुई, जिनमें एक शानदार सबमिशन जीत, एक नॉकआउट जीत और एक विवादित डिसक्वालीफिकेशन भी देखा गया।

यहां देखिए Bleacher Report लीड कार्ड में क्या हुआ।

नाकाहारा-जोल्टसेट्सेग मैच डिसक्वालीफिकेशन से समाप्त हुआ

योशिकी नाकाहारा ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग के खिलाफ उन्हें क्लीन जीत नहीं बल्कि दूसरे राउंड में डिसक्वालीफिकेशन से विजय प्राप्त हुई।

राउंड के अंतिम क्षणों में एक किक नाकाहारा के सिर पर जा लगी थी, जो मैच के अंत का कारण भी बनी।

दोनों का स्टाइल काफी अलग रहा, जापानी स्टार ने बॉक्सिंग स्पेशलिस्ट के खिलाफ टेकडाउन स्कोर किया।

जोल्टसेट्सेग तेजी से स्टैंड-अप गेम में वापस आए और नाकाहारा को नीचे गिरा दिया। इस बीच मंगोलियाई स्टार ने कई दमदार शॉट्स लगाए, जिनमें एक क्लीन स्ट्रेट राइट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन भी शामिल रहा।

दूसरे राउंड की शुरुआत जोल्टसेट्सेग ने खतरनाक पंचों के साथ की, लेकिन इस बार भी उनके शॉट्स नाकाहारा को ज्यादा क्षति नहीं पहुंचा पा रहे थे। Mach Dojo टीम के स्टार ने रेसलिंग का रुख किया, ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करने की कोशिश की और यहां तक कि 2 बार माउंट पोजिशन भी हासिल की।

नाकाहारा के सामने मैच को फिनिश करने का मौका था इसलिए उन्होंने हील हुक लगाने का प्रयास किया। जोल्टसेट्सेग इससे निकलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन खुद को बचाने के चक्कर में वो नाकाहारा को प्रतिबंधित किक लगा बैठे, जिससे मैच को रोका भी गया।

जापानी एथलीट मैच को जारी रखने में असमर्थ दिखाई दे रहे थे इसलिए रेफरी को दूसरे राउंड में 4 मिनट 54 सेकंड पर जोल्टसेट्सेग को रेड कार्ड दिखाकर डिसक्वालीफाई करना पड़ा। डिसक्वालीफिकेशन से आई इस जीत से नाकाहारा का रिकॉर्ड अब 15-5 का हो गया है।

वांग ने धमाकेदार अंदाज में ONE में वापसी की

ONE सर्कल से 6 साल दूर रहने के बाद “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ ने किम क्यु सुंग के खिलाफ तीसरे राउंड में नॉकआउट जीत के साथ धमाकेदार वापसी की है।

शुरुआत में दोनों स्ट्राइकर्स ने एक-दूसरे को लो किक्स लगाईं। वांग के पास अपने लंबे प्रतिद्वंदी को पीछे धकेलने का यही एक तरीका था, वहीं किम अपनी लंबाई का फायदा उठाना चाहते थे।

चीनी एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी की लीड लेग को क्षति पहुंचानी जारी रखी, लेकिन किम ने इस बीच अपनी बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से दमदार पंच और कुछ खतरनाक नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

दूसरे राउंड में किम ने फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना शुरू किया। वो अपनी लंबी रीच का फायदा उठाकर मैच को अपने हिसाब से आगे बढ़ा रहे थे, इस बीच उन्होंने वांग के चेहरे को खूब क्षति पहुंचाई और दमदार लो किक्स भी लगाईं।

“लिटल वर्लविंड” ने लो किक्स लगाईं, लेकिन कम रीच के कारण पंच लगाने में असफल हो रहे थे। उन्होंने लगातार कई शॉट्स लगाए, लेकिन उनके लिए किम की बॉक्सिंग से पार पाना दूसरे राउंड में बहुत मुश्किल होता जा रहा था।

एक समय पर ऐसा लग रहा था जैसे दक्षिण कोरियाई फाइटर को अच्छी बढ़त मिल चुकी है। अंतिम राउंड में छोटी रीच के कारण वांग एक बार फिर संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे, वहीं किम इस बार भी जैब और लॉन्ग किक्स लगाकर बढ़त बनाए हुए थे।

लेकिन चीनी एथलीट को मैच का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए केवल एक दमदार शॉट की जरूरत थी। जैसे ही किम ने लेफ्ट हुक लगाने के लिए आगे कदम बढ़ाया, तभी “लिटल वर्लविंड” ने परफेक्ट टाइमिंग के साथ उनके जबड़े पर एल्बो को लैंड करवाया। उसके बाद कुछ और पंचों ने वांग की जीत सुनिश्चित की।

मैच का फिनिश तीसरे राउंड में 1 मिनट 51 सेकंड पर आया, उनका रिकॉर्ड अब 13-4 का है और उन्होंने दर्शा दिया है कि ONE Championship में इस बार वो असफल होने नहीं आए हैं।

चमाली को हराने के बाद कामिकुबो का ONE रिकॉर्ड 5-0 हुआ

2018 में ग्लोबल स्टेज पर आने के बाद से ही शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो जबरदस्त लय में नजर आए हैं। अपने हालिया मैच में भी उन्होंने बड़ी जीत दर्ज कर शानदार सफर को जारी रखा है।

जापानी स्टार ने उभरते हुए अमेरिकी स्टार मिचेल “मामाज़ बॉय” चमाली को उनके डेब्यू मैच में दूसरे राउंड में सबमिशन से हराया।

मैच के शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद कामिकुबो ने डबल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया। “मामाज़ बॉय” सर्कल वॉल की मदद से खुद को स्टैंड-अप गेम में बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जापानी एथलीट भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

“स्टेल्थ” ने टॉप कंट्रोल प्राप्त कर चमाली को खूब क्षति पहुंचाई, अपनी ग्रैपलिंग के सहारे अमेरिकी स्टार को स्टैंड-अप गेम में वापसी करने से रोक रहे थे। उन्हें कुछ समय बाद साइड कंट्रोल मिला, जहां से उन्होंने चमाली के हाथ को नीचे किया, कुछ पंच लगाए और राउंड के समाप्त होने से पहले कुछ नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

दूसरे राउंड में कामिकुबो ने आक्रामक शुरुआत की, जोरदार पंच लगाए और टेकडाउन की कोशिश भी की। चमाली ने पहले टेकडाउन को ब्लॉक किया, जापानी स्टार ने कुछ और पंच लगाने के बाद एक बार फिर डबल-लेग टेकडाउन लगाया और इस बार वो ऐसा करने में सफल भी रहे।

यहां से चमाली के लिए वापसी करना बहुत कठिन हो चला था।

“स्टेल्थ” ने हुक्स लगाने के बाद बॉडी ट्रायंगल लगाया और उन्हें रीयर-नेकेड चोक लगाने से पहले कई पंच भी लगाए। आखिरकार दूसरे राउंड में 2 मिनट 13 सेकंड पर चमाली के पास टैप आउट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

इस जीत से कामिकुबो का रिकॉर्ड 12-1-1 का हो गया है, उनका प्रोमोशनल रिकॉर्ड 5-0 और ONE एथलीट रैंकिंग्स में भी उन्हें जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: “ONE on TNT II” – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ली vs नास्तुकिन

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.