2021 में अप्रैल से जून तक मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Saemapetch Kulabdam FULL BLAST 1920X1280 8 768x511

ONE Super Series में हमेशा तगड़ा एक्शन देखने को मिलता रहा है और साल 2021 में अप्रैल से लेकर जून तक स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट्स ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कीं।

दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर्स कई नॉकआउट फिनिश भी अपने नाम कर चुके हैं।

इसलिए आइए डालते हैं नजर 2021 में अप्रैल से लेकर जून तक मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में आए 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स पर।

खास उल्लेख: होल्ज़कन ने जॉन को फिनिश किया

“ONE on TNT III” के मॉय थाई कॉन्टेस्ट में स्ट्राइकिंग लैजेंड्स नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन और जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार का आमना-सामना हुआ, जिसमें डच स्टार ने जीत प्राप्त की थी।

ऑस्ट्रेलियाई एथलीट निरंतर अपने प्रतिद्वंदी पर प्रहार कर रहे थे, लेकिन उनके मूव्स में ताकत की कमी साफ नजर आ रही थी। होल्ज़कन ने पहले राउंड में स्पिनिंग हुक किक और दूसरे राउंड में लेफ्ट हुक लगाकर जॉन को मैट पर गिरा दिया था।

“द गनस्लिंगर” एक बार फिर स्टैंड-अप गेम में आए, लेकिन कुछ समय बाद ही होल्ज़कन ने उन्हें दोबारा मैट पर गिरा दिया।

इस बार एक लेफ्ट हाई किक जॉन के चेहरे के दाएं हिस्से पर जाकर लगी, जिसके प्रभाव से वो अगले ही पल नीचे जा गिरे और रेफरी ने अगले ही पल मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

#3 टॉड का खतरनाक लीवर शॉट

एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन जेनेट “JT” टॉड ने इस साल मॉय थाई में दूसरी जीत दर्ज कर ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की ओर एक कदम आगे बढ़ा दिया था।

टॉड 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं और “ONE on TNT II” में #3 रैंक की एटमवेट किकबॉक्सर ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड के खिलाफ आई जीत के बाद उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

अमेरिकी स्टार ने होगस्टैड को अटैक करने का कोई मौका ही नहीं दिया। वहीं तीसरे राउंड में “JT” को मैच को फिनिश करने का मौका मिला।

होगस्टैड ने राइट किक लगाई, जिसके जवाब में टॉड द्वारा लगाया गया मूव बहुत प्रभावशाली साबित हुआ। Boxing Works टीम की स्टार का जैब “निंजा लाइन” के चेहरे पर जाकर लैंड हुआ और उसके बाद अपनी विरोधी की बॉडी पर लेफ्ट शिन (घुटने से नीचे का हिस्सा) को लैंड कराया।

शिन होगस्टैड के लीवर के हिस्से पर जाकर लैंड हुई। इस स्ट्राइक का प्रभाव इतना था कि नॉर्वे की एथलीट मैच को जारी नहीं रख पाईं और अगले ही पल रेफरी ने मैच को समाप्त कर दिया।



#2 तवनचाई की शानदार डेब्यू जीत

ONE: DANGAL में शॉन “क्लबर” क्लेंसी के खिलाफ मैच में 2 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की थी।

पहले राउंड में थाई स्टार ने आक्रामक रुख अपनाया, इसके बावजूद आयरिश स्टार पीछे हटने को तैयार नहीं थे। तवनचाई के शॉट्स के प्रभाव को झेलने के दौरान क्लेंसी अपने राइट हैंड को लैंड करवाने के मौके भी तलाश रहे थे।

“क्लबर” जानते थे कि तीसरे राउंड में उनके लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति बन चुकी है। तवनचाई ने उनके आक्रामक अटैक के खिलाफ धैर्य बनाए रखा और जब भी मौका मिलता तब किक्स और एल्बोज़ से अपने विरोधी को क्षति पहुंचा रहे थे।

क्लेंसी ने इस बीच लेफ्ट किक और पंचों के खिलाफ अच्छे तरीके से खुद को डिफेंड किया, लेकिन जब PK.Saenchai Muaythaigym टीम के एथलीट एक और स्ट्राइक लगाने के लिए आगे आए, तभी “क्लबर” ने जबरदस्त तरीके से काउंटर करना चाहा, लेकिन मूव की टाइमिंग अच्छी ना होने के चलते उसका प्रभाव कम हो गया।

अगले ही पल तवनचाई की किक क्लेंसी की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुई और आयरिश स्टार नीचे जा गिरे।

#1 सैमापेच के खतरनाक बॉडी शॉट के सामने कुलबडम ने हार मानी

सैमापेच फेयरटेक्स ने ONE: FULL BLAST में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक प्राप्त की थी।

इस मैच से लोगों को तगड़े एक्शन की उम्मीद थी और कम ही लोगों ने सैमापेच द्वारा मैच को फिनिश करने की भविष्यवाणी की थी।

Fairtex टीम के स्टार शुरुआत में अपने विरोधी के ताकतवर मूव्स से दूर रहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन “लेफ्ट मीटियोराइट” के गेम को परखने के बाद उन्हें अटैक करने में आसानी होने लगी।

कुलबडम ने दमदार लो किक लगाई, वहीं सैमापेच ने काउंटर अटैक करते हुए प्रभावशाली कॉम्बिनेशन लगाया। हालांकि इस बीच उनका राइट हुक मिस हो गया, लेकिन उसके बाद बॉडी पर लगे स्ट्रेट लेफ्ट ने उनके विरोधी को काफी क्षति पहुंचाई।

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर, “लेफ्ट मीटियोराइट” के मूव्स को शानदार तरीके से काउंटर कर रहे थे। उनका राइट हुक एक बार फिर मिस हुआ, मगर सिर पर लगी नी के प्रभाव से कुलबडम मैट पर जा गिरे।

“लेफ्ट मीटियोराइट” काउंट का जवाब नहीं दे पाए और इस तरह सैमापेच ने डिविजन में टॉप रैंक के स्थान को कायम रखा।

ये भी पढ़ें: जेनेट टॉड को अनीसा मेक्सेन के खिलाफ धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800