Team Lakay के स्टार जेरेमी पाकाटिव ने ONE Championship को जॉइन किया

Jeremy Pacatiw forest 1200X800 768x512

Team Lakay के एक और स्टार एथलीट ने ONE Championship को जॉइन कर लिया है।

MMA fighter Jeremy Pacatiw signs his ONE Championship contract in Mark Sangiao's office

उभरते हुए फिलीपीनो स्टार जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव भी अब ONE में बागियो शहर में स्थित वर्ल्ड-फेमस जिम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उनसे कुछ दिन पहले ही Team Lakay के हेड कोच मार्क सांगियाओ के बेटे झानलो ने भी प्रोमोशन को जॉइन किया है।

Pacatiw ने कहा, “ये सब भगवान की मर्जी है और ये मेरे लिए ONE को जॉइन करने का सबसे सही समय है।”

“जब कोच मार्क ने मुझे कॉन्ट्रैक्ट के बारे में जानकारी दी तो मैं खुशी से झूम उठा। साथ ही मैं घबराया हुआ भी हूं क्योंकि ONE Championship में कई वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स मौजूद हैं। Team Lakay का प्रतिनिधित्व करने को लेकर भी मैं दबाव महसूस कर रहा हूं।

“मगर मैं इस दबाव की स्थिति को पार करते हुए ही अपने सपनों को पूरा कर पाऊंगा। मेरे सीनियर मेंबर्स ने मुझे दोगुनी मेहनत करने की सलाह दी है क्योंकि ONE दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशंस में से एक है और मेरा सामना टॉप लेवल के एथलीट्स से होगा। इसलिए मुझे हमेशा कठिन चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा।”

Team Lakay training session

पाकाटिव वुशु बैकग्राउंड से आते हैं और उनके प्रोफेशनल करियर की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।

उसके बाद वो एशिया, अफ्रीका, मिडल-ईस्ट और दक्षिण अमेरिका में परफॉर्म करते हुए 10-4 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। पिछले 5 में से 4 मैचों में जीत प्राप्त की है, जिनमें उनकी फिलिपे इफ्रेन के खिलाफ पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से आई जीत भी शामिल है।

25 वर्षीय स्टार अब बड़े स्टार्स से भरे ONE Championship के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में फाइट करेंगे। जिसमें Team Lakay के स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन, झानलो सांगियाओ और पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन भी शामिल हैं।

अभी तक पाकाटिव के प्रोमोशनल डेब्यू की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन वो ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा पहला लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन कर फैंस के दिलों में जगह बनाना है। मेरा ध्यान अभी अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाने पर है, जिससे भविष्य में अपने सपनों को पूरा कर सकूं।”

Filipino MMA fighter Jeremy Pacatiw in Baguio City

पाकाटिव और Team Lakay से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com से जुड़े रहिए।

ये भी पढ़ें: अल्वारेज़ के वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने के दावे पर बस्ट और नास्तुकिन ने कसा तंज

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.