जेरेमी पाकाटिव मानते हैं कि उनकी ऑलराउंड MMA स्किल्स वांग शुओ पर विजय दिलाएंगी – ‘मेरी ही जीत होगी’

Jeremy Pacatiw Tial Thang ONE 164 1920X1280 57

जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas में अपनी वापसी में एक बड़ी छाप छोड़ना चाहते हैं।

फिलीपीनो स्टार शनिवार, 6 अप्रैल को एक बेंटमवेट MMA मुकाबले में “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ से भिड़ेंगे और उन्हें लगता है कि उनके चीनी प्रतिद्वंदी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

दोनों एथलीट्स के पास वुशु की ताकतवर स्ट्राइकिंग का बैकग्राउंड है और “द जगरनॉट” को पता है कि जब वे एक-दूसरे से टकराएंगे तब उन्हें बेहद सटीक होना पड़ेगा।

उन्होंने वांग के बारे में कहा:

“वो एक स्ट्राइकर हैं। मुझे लगता है कि उसके पास वुुशु का बेस है, जो उन्हें एक खतरनाक फाइटर बनाता है खासकर एक चीनी फाइटर होने के नाते। तत्सुमित्सु वाडा के खिलाफ उनकी फाइट में मैं उनकी स्ट्राइकिंग से प्रभावित हुआ था।

“यहां एकमात्र प्रश्न ये है कि वो बेंटमवेट में कैसा प्रदर्शन करेंगे। वो फ्लाइवेट से ऊपरी भार वर्ग में आए हैं और हम नहीं जानते कि वो मजबूत हुए हैं या धीमे। हम इसे फाइट में देखेंगे।”

चूंकि दोनों एथलीट्स को स्टैंड-अप गेम के प्रति रुचि है, पाकाटिव का मानना ​​है कि 6 अप्रैल को बहुमुखी प्रतिभा महत्वपूर्ण होगी।

27 वर्षीय एथलीट ने एक पूर्ण मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के लिए कड़ी मेहनत की है। अपने पिछले MMA प्रदर्शन के बाद उन्होंने किकबॉक्सिंग और ग्रैपलिंग दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा की है।

अपने लगातार बढ़ते स्किल सेट के साथ “द जगरनॉट” को अपने 29 वर्षीय प्रतिद्वंदी को फिनिश करने की उम्मीद है, लेकिन वो अति-आक्रामक होने से भी बचना चाहेंगे:

“मुझे विश्वास है कि ये फाइट जिस ओर भी जाए मैं उनका सामना कर सकता हूं। हालांकि, आश्वस्त होने का मतलब लापरवाह होना नहीं है क्योंकि मुझे वास्तव में सावधान रहना होगा। वो चालाकी से अपने वार कर सकते हैं।

“मैं ये साबित करना चाहता हूं कि मैं एक निपुण फाइटर हूं। मैं हर तरह से हमले करना चाहता हूं। यदि उन्हें नॉकआउट करने या सबमिट करने का कोई अवसर आता है तो मैं ऐसा जरूर करूंगा।

“भविष्यवाणी करना कठिन है, लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि मुकाबले में मेरी ही जीत होगी।”

पाकाटिव Lions Nation MMA जिम में जाकर रोमांचित हैं

ONE 164 में जेरेमी पकातिव की टियाल थैंग पर जीत के बाद से बहुत कुछ हुआ है।

फिलीपीनो MMA सर्किट में बड़े पैमाने पर बदलाव हुए हैं। कई एथलीट्स ने Team Lakay को छोड़ Lions Nation MMA को जॉइन किया, पाकाटिव भी उनमें से एक हैं।

इस कठिन निर्णय के बावजूद “द जगरनॉट” को Lions Nation में अपने पहले पूर्ण फाइट कैंप के दौरान कोई पछतावा नहीं हुआ।

उन्होंने बताया:

“तैयारी बहुत बढ़िया रही है। मैं उत्साहित हूं। मैं हर दिन कड़ी मेहनत कर रहा हूं, ये सुनिश्चित करने के लिए कि मैं अपने खेल के शीर्ष पर रिंग में लौटूं।

“Lions Nation MMA में जाना एक कठिन निर्णय था। ये एक जोखिम था। हर मामले में हमें अपने निर्णय लेने की आज़ादी है, लेकिन उन निर्णयों के हमेशा कुछ परिणाम होते हैं।

“अब इसे देखते हुए मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। अब हमारे पास एक वर्ल्ड चैंपियन है। हमने कुछ जीतों के साथ अच्छी गति बनाई है और मैं उस गति को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।”

फिलीपीनो दिग्गज एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और देश के अधिकांश बड़े नामों के साथ पाकाटिव Lions Nation MMA का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं।

उन्होंने आगे बताया:

“यहां का वातावरण अद्भुत है। ये वास्तव में एक सहयोगात्मक प्रयास है। हम एक साथ फाइट्स देखते हैं, हम स्काउटिंग और अध्ययन करते हैं। हम सभी अपनी राय देते हैं कि क्या करना है और एक दूसरे के लिए संभावित गेम प्लान में मदद करते हैं।

“लेकिन इन सबके मुखिया अभी भी एडवर्ड हैं। मैं एक कोच के रूप में एडवर्ड के साथ वास्तव में सहज महसूस करता हूं। वो हमारी बात, हमारे सुझावों को सुनते हैं। वो समझते हैं कि हम क्या कहना चाहते हैं। वो इस बात का ख्याल रखते हैं कि हमारी जरूरतें क्या हैं। वो इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि क्या करने की जरूरत है।

“(बेलिंगोन और लोमन) का आसपास रहना एक बड़ी मदद है। एक ही भार वर्ग में इन दो शानदार फाइटर्स का होना भाग्यशाली है। वे मुझे एक बेहतर, अधिक संपूर्ण फाइटर बनने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.