हलील अमीर को अकबर अब्दुलेव के खिलाफ अपने फेदरवेट डेब्यू में बड़ी उपलब्धि की उम्मीद – ‘मैं अधिक तेज और ताकतवर’

Halil Amir Maurice Abevi ONE Fight Night 9 45

लाइटवेट MMA की टॉप-5 रैंकिंग्स में स्थान अर्जित करने के बाद हलील “नो मर्सी” अमीर शनिवार, 4 मई को वापसी कर फेदरवेट MMA डिविजन को हिला देने के लिए तैयार हैं।

टर्किश सनसनी भार वर्ग में नीचे आकर ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में एक अपराजित स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स की टक्कर में अकबर “बाकल” अब्दुलेव का सामना करेंगे और वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले से कहीं अधिक बेहतर महसूस कर रहे हैं।

अमीर ने अपने 10-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड की राह में अपने आठ प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट किया है, जिसमें ONE के लाइटवेट डिविजन में उनकी तीन में से दो जीत इसी तरह आई है और उन्हें लगता है कि भार वर्ग में नीचे आने उनके हथियारों को और भी अधिक शक्तिशाली बना देगा।

ये अब्दुलेव के खिलाफ महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, जिनका रिकॉर्ड भी 10-0 का है और उन्होंने अपनी 90 प्रतिशत जीत नॉकआउट के माध्यम से अर्जित की हैं।

“नो मर्सी” ने इस मुकाबले के बारे में onefc.com से बात की:

“मैं बहुत ज्यादा भारी लाइटवेट एथलीट नहीं हूं और मुझे लगता है कि इस भार वर्ग में मैं तेज और मजबूत साबित होऊंगा।

“मेरे प्रतिद्वंदी अकबर एक अच्छे फाइटर हैं। उनके पास विस्फोटक किक्स हैं और वो एक बेहतरीन किकबॉक्सर हैं। उनका मजबूत पक्ष उनकी स्ट्राइकिंग तकनीक है।”

अमीर का इरादा अब्दुलेव के खतरे को समायोजित करने के लिए अपना खेल बदलने का नहीं है। इसके बजाय वो उस चीज पर कायम रहेंगे, जो वो अच्छी तरह से जानते हैं:

“मेरे पास उनके लिए कोई विशेष योजना नहीं है। मैं हमेशा की तरह रिंग में उतरुंगा और आगे बढ़ूंगा। मेरा लक्ष्य उन्हें फिनिश करना है। यदि मैं सफल नहीं हो सका तो जीतने के लिए मैं अपनी ओर से सब कुछ करूंगा।

“अपनी जीत के बाद मैं बेल्ट के लिए या टॉप-5 रैंकिंग्स में से किसी के साथ फाइट करना चाहता हूं।”

हलील अमीर ने MMA लैजेंड खबीब नर्मागोमेदोव के साथ ट्रेनिंग सेशन पर रोशनी डाली

हलील अमीर ने ये सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है कि वो फेदरवेट MMA डिविजन में विजयी शुरुआत करें और इसमें एक महान फाइटर के साथ प्रशिक्षण भी शामिल है।

“नो मर्सी” दिग्गज फाइटर खबीब नर्मागोमेदोव की निगरानी में तैयारी के लिए दागेस्तान गए और उन्हें रिटायर्ड MMA वर्ल्ड चैंपियन से लाभ मिला।

मुख्य रूप से एक स्ट्राइकर, अमीर खेल के सबसे प्रभावशाली ग्रैपलर्स में से एक से सीखते हुए अपने कौशल के अन्य क्षेत्रों में सुधार करने के लिए उत्सुक थे।

29 वर्षीय एथलीट ने कहा: 

“खबीब ने कई ट्रेनिंग सेशंस किए। मेरे लिए ये बहुत अच्छा अनुभव था। वो अपने स्कूल में कठिन प्रशिक्षण देते हैं। ट्रेनिंग के दौरान खबीब में हमेशा सख्त अनुशासन होता है। स्वाभाविक रूप से, काम रेसलिंग और ग्रैपलिंग पर केंद्रित था।

“उनका बड़ा सरल व्यक्तित्व है। वो अक्सर प्रशिक्षण में डूबे रहते हैं और अपनी टीम की मदद करते हैं और निश्चित रूप से उन्होंने मेरे ट्रेनिंग सेशंस के दौरान मेरा काफी हौसला बढ़ाया।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.