3 मुकाबले जो ONE Fight Night 29: Rodrigues vs. McManamon को यादगार बना सकते हैं

Jeremy Pacatiw Tial Thang ONE 164 1920X1280 60

ONE Fight Night 29: Rodrigues vs. McManamon को एक धमाकेदार मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट हेडलाइन करेगी, जिस पर दुनिया भर के फैंस की नजरें टिकी होंगी।

शनिवार, 8 मार्च को होने वाले फाइट कार्ड में शानदार मैच शामिल हैं और यहां लाजवाब एक्शन देखने को मिलेगा।

आइए जानते हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 29 की कौन सी फाइट्स यादगार रह सकती हैं।

#1 एंख-ओर्गिल बाटरखू vs. जेरेमी पाकाटिव

टॉप पांच बेंटमवेट MMA कंटेंडर्स “द टॉर्मेंटर” एंख-ओर्गिल बाटरखू और जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ टाइटल मैच पाने के करीब पहुंचना चाहेंगे।

पांच रैंक के कंटेंडर पाकाटिव और #4 रैंक के बाटरखू की फाइट में जबरदस्त एक्शन की पूरी गारंटी है।

एक तरफ फिलीपीनो स्टार लगातार दो सबमिशन जीत के बाद इस मैच में उतरेंगे। उन्होंने साबित किया है कि उनका वर्ल्ड क्लास ग्राउंड गेम और सांडा मार्शल आर्ट्स पर आधारित स्ट्राइकिंग गेम लाजवाब है।

उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे बाटरखू, जिन्होंने खुद को डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर के रूप में साबित किया है।

ONE में 5-1 के रिकॉर्ड, जिसमें चार फिनिश शामिल हैं, कायम करने वाले “द टॉर्मेंटर” ने लगातार प्रेशर, क्लिंच गेम और घातक सबमिशन स्किल्स की मदद से रैंकिंग्स में जगह बनाई है।

दोनों फाइटर्स के स्टाइल और क्षमता को देखते हुए फैंस को एक करीबी मैच की उम्मीद रहेगी।

#2 यू यौ पुई Vs. मार्टिना किएर्सिंस्का

एटमवेट MMA मॉय थाई मैच में हांग कांग की स्टार यू यौ पुई का सामना पोलैंड की मार्टिना किएर्सिंस्का से एक जबरदस्त मुकाबले में होगा।

यू ने ONE में अपने सफर की शुरुआत लगातार छह जीत के साथ की। उन्होंने स्ट्राइकिंग और निडर मानसिकता की वजह से तुरंत ही अपना नाम बना लिया था।

पिछले मुकाबले में हार का सामना करने के बाद 31 वर्षीय स्टार अब वापसी करते हुए फैंस का मनोरंजन करना चाहेंगी।

किएर्सिंस्का की बात करें तो वो भी कुछ कम नहीं हैं।

अपनी प्रतिद्वंदी की तरह ही 22 वर्षीय पोलिश स्ट्राइकर पीछे नहीं हटतीं। उन्होंने वंडरगर्ल फेयरटेक्स को तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपने डेब्यू मैच को जीता और दिखाया कि उनमें मॉय थाई की टॉप स्टार्स का सामना करने की काबिलियत है।

अगर आसान शब्दों में कहें तो फैंस एक दमदार मैच के गवाह बनने जा रहे हैं।

#3 रैम्बोलैक Vs. परहम घेराती

फैंस किसी भी हाल में दो 21 वर्षीय सनसनी रैम्बोलैक चोर अजालाबून और परहम घेराती का बेंटमवेट मॉय थाई मैच मिस नहीं करना चाहेंगे।

अपने अति-आक्रामक स्टाइल और घातक पंचिंग पावर के लिए मशहूर रैम्बोलैक यादगार फाइट पेश करते हैं। उन्होंने ONE में टॉप स्टार्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं और अब वो अपने जीत के सिलसिले को और आगे बढ़ाना चाहेंगे।

घेराती की बात करें तो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में उन्होंने छह फाइट्स कीं और सभी को शानदार अंदाज में जीतने में सफलता पाई है।

ईरानी स्टार ने अपनी ऑलराउंड स्ट्राइकिंग और ताकतवर हाथ, पैर और एल्बोज़ के जरिए ONE में चार फिनिश दर्ज किए हैं।

ये मॉय थाई के दो सबसे प्रतिभाशाली स्टार्स की टक्कर है और दोनों अपने जीत के रथ को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight