अलीअकबरी ने वेरा को किया रिटायर, ONE 164 के मेन कार्ड में पाकाटिव और हू ने दर्ज की बड़ी जीत

Brandon Vera hugs Amir Aliakbari at ONE 164

फिलीपींस में मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुए साल 2022 के अंतिम ONE Championship शो में करीब-करीब सब कुछ ही देखने को मिला।

फिर चाहे उभरते सितारों को नई ऊंचाई पर जाते देखना हो, देश के हीरोज को अपने घरेलू दर्शकों के सामने मुकाबला करते या फिर एक दिग्गज फाइटर को करियर से विदा लेते हुए देखना हो। ONE 164: Pacio vs. Brooks के मेन कार्ड में उत्साह की जरा सी भी कमी नजर नहीं आई।

ऐसे में आइए मेन कार्ड की पहली 4 बाउट्स पर फिर से नजर डाल लेते हैं, जो 3 दिसंबर को हुईं।

अलीअकबरी ने वेरा को TKO से पराजित कर किया रिटायर

पिछले कुछ समय से दोनों फाइटर्स के बीच प्रतिद्वंदिता चली आ रही थी। ऐसे में इनके बीच हुए बहुप्रतीक्षित मैच में अ्मीर अलीअकबरी ने बाजी मार ली।

ईरानी स्टार ने गजब का प्रदर्शन करते हुए लंबे समय तक ONE हेवीवेट चैंपियन रहे फिलीपीनो-अमेरिकी एथलीट ब्रेंडन वेरा को उनके घरेलू दर्शकों के सामने पराजित कर दिया।

मुकाबले का शुरुआती राउंड खड़े रहकर ही खेला गया। इसमें वेरा ने दूरी बनाए रखी और अपनी जगह बदलते हुए पूर्व ग्रीको-रोमन रेसलिंग चैंपियन को दुविधा में डाले रखा।

आखिरकार अलीअकबर ने जैसे ही अपनी रेंज हासिल की, वैसे ही उन्होंने हमला कर दिया और “द ट्रुथ” को जमीन पर गिराकर खतरनाक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करने लगे। ऐसा तब तक चलता रहा, जब तक रेफरी ने पहले राउंड के 3:37 मिनट पर मुकाबले को रोकने का संकेत नहीं दे दिया।

अलीअकबरी ने लगातार दो फाइट्स जीतकर खुद को ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल कर लिया है।

मुकाबले के बाद दिए इंटरव्यू में भावुक वेरा ने संन्यास की घोषणा कर दी।

फिलीपीनो-अमेरिकी एथलीट ने अपने ग्लव्स को कैनवास पर रखकर आधिकारिक तौर पर अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया। उनका करियर ONE Championship के हेवीवेट डिविजन के साथ शुरू हुआ था।

45 साल के एथलीट ने कहा, “आप सभी ‘द ट्रुथ’ के अंतिम MMA मुकाबले के साक्षी बने हैं। जीत के साथ ऐसा करने की मेरी इच्छा थी और मैंने अपना हाथ फिर से चोटिल कर लिया है।”

“मुझे आप सभी से प्यार है। MMA, ONE Championship के रूप में आप सभी ने मुझे जो कुछ भी दिया, उसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। मैं आपके साथ हमेशा बना रहूंगा।”

पहले राउंड में नॉकआउट के साथ हू योंग ने युस्ताकियो को धराशाई किया

अपने दबदबे वाले प्रदर्शन के चलते पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे युस्ताकियो को पहले राउंड में नॉकआउट करके “वुल्फ वॉरियर” हू योंग फिर से जीत की राह पर लौट आए हैं।

चीनी स्ट्राइकर ने अपने सटीक प्रदर्शन से खुद को फिर ONE के फ्लाइवेट MMA डिविजन में बड़े खतरे के तौर पर स्थापित कर लिया है। हाल ही में उन्होंने युया वाकामत्सु को भी हराया था। ऐसे इस बार भी मुकाबला शुरू होते ही उन्होंने तुरंत लगाम अपने हाथ में ले ली और अंत तक नियंत्रण बनाए रखा।

अंतत: उनकी मेहनत तब रंग लाई, जब 26 साल के एथलीट का स्ट्रेट राइट हैंड जाकर युस्ताकियो को लगा और उन्होंने पहले राउंड में 4:43 मिनट पर फिनिश हासिल कर लिया। हू के लिए ये उनके करियर की 10वीं और पिछले 7 मुकाबलों में 6वीं जीत थी।

टियाल थैंग पर सबमिशन हासिल कर चमके जेरेमी पाकाटिव

उभरते हुए फिलीपीनो स्टार जेरेमी पाकाटिव ने म्यांमार के रेसलिंग स्पेशलिस्ट टियाल थैंग पर सनसनीखेज सबमिशन हासिल करते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

इस बेंटमवेट MMA मुकाबले के पहले राउंड में दोनों ही एथलीट्स ने खड़े रहकर और ग्राउंड पर जबरदस्त एक्शन दिखाया। ऐसे में 5 मिनट तक दोनों फाइटर्स के बीच खतरनाक जवाबी हमलों का दौर जारी रहा।

इसके बाद दूसरे राउंड में फिनिश निकलकर आया। जबरदस्त ग्रैपलिंग गेम में Team Lakay के प्रतिनिधि ने विरोधी को जकड़कर एक के बाद एक सबमिशन के प्रयास जारी रखे और अंतत: उन्हें एक अच्छे ट्रायंगल चोक में फंसा लिया। इस वजह से विरोधी को 1:17 मिनट पर टैप करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनकी इस जीत से मनीला के दर्शक झूम उठे।

शानदार मुकाबले के बाद पाकाटिव को उनके जबरदस्त फिनिश के लिए 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिया गया।

सर्कल में अपनी दो जीत के साथ 26 साल के “द जगरनॉट” अब आगे के मुकाबलों में तेजी से आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हैं।

ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा ने जीत का सिलसिला बढ़ाते हुए एडोनिस सेविलेनो को हराया

Drex Zamboanga celebrates his win at ONE 164

ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा और ONE Championship के नए एथलीट एडोनिस सेविलेनो के बीच बेंटमवेट MMA बाउट में काफी एक्शन देखने को मिला। इसमें जबरदस्त स्ट्राइकिंग, खतरनाक ग्रैपलिंग और तेज सबमिशन के प्रयास शामिल थे।

हालांकि, अंत में ज़ाम्बोआंगा अपने साथी फिलीपीनो एथलीट को सर्वसम्मत निर्णय से हराते हुए विजय रहे और अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को बढ़ाते हुए उन्होंने 14-5 कर लिया।

जब मुकाबला शुरू हुआ तो हाल ही में खत्म हुई “ONE Warrior Series: Philippines” रियलिटी शो के विजेता रहे सेविलेनो ने अपने हमवतन एथलीट के खिलाफ बराबरी से हमले करने शुरू किए। वो स्ट्राइकिंग में ज़ाम्बोआंगा को पछाड़ते हुए कैनवास पर ले आए। वहां से उन्होंने सबमिशन का काफी प्रयास किया, लेकिन फिनिशिंग मूव में उन्हें जकड़ नहीं पाए।

जैसे ही राउंड आगे बढ़ा तो मुकाबला “टी-रेक्स” के पक्ष में जाता दिखा और उन्होंने स्ट्राइकिंग व ग्रैपलिंग दोनों पर ही अपने पकड़ बना ली। ऐसे में बाउट खत्म होने तक ज़ाम्बोआंगा ने टॉप कंट्रोल हासिल करते हुए पंच की बौछार करके जीत हासिल कर ली।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने ONE में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है और अब उनके पास फ्लाइवेट, लाइटवेट और बेंटमवेट में जीत दर्ज हैं। 29 साल के एथलीट ने अपनी जीत का जश्न अपनी बहन डेनिस ज़ाम्बोआंगा के साथ मनाया, जिन्होंने शनिवार सुबह ONE Fight Night 5 में लिन हेचीन पर अपनी एटमवेट MMA बाउट में जीत हासिल की थी।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35