संगारथिट ने अपने रिश्तेदार रोडटंग की तरह ONE Friday Fights 144 में प्रदर्शन की बात कही — ‘अपनी पावर पर पूरा भरोसा’

Sangarthit Looksaikongdin Suablack Tor Pran49 ONE Friday Fights 114 48 scaled

संगारथिट लुकसाइकोंगडिन एक बार फिर से एक्शन में ONE Friday Fights 144 के दौरान नजर आएंगे।

22 वर्षीय स्टार शुक्रवार, 27 फरवरी को एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में जापानी स्ट्राइकर टाकू का सामना करेंगे।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के साले होने की वजह से उनकी तुलना अपने रिश्तेदार से होना आम बात है।

लेकिन युवा स्टार ने खुद की अलग पहचान बनाई है। ONE Friday Fights 114 में सुआब्लैक टोर प्रान49 के खिलाफ हार के बाद उन्होंने जीत के साथ वापसी की।

संगारथिट ने onefc.com को बताया:

“पिछली बार भले ही मैं जीत गया था, लेकिन मुकाबला सच में बेहद करीबी था। मेरी सबसे बड़ी गलती वेट कट थी और रिंग में मैंने अपनी भावनाओं को खुद पर हावी होने दिया।

“सुआब्लैक से हारने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मुझे बदलाव की जरूरत है। तीसरी फाइट में मैंने खुद को थोड़ा ज़्यादा ही ढीला छोड़ दिया था। लेकिन इस बार मैंने सही संतुलन पा लिया है न ज़्यादा दबाव में हूं, न ज़्यादा रिलैक्स। मैं बिल्कुल बीच का रास्ता अपनाकर उतर रहा हूं।”

किकबॉक्सिंग की राह पकड़ने से पहले उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में 19-0 का लाजवाब रिकॉर्ड कायम किया था।

इसने उनकी स्किल्स और फाइट आईक्यू को निखारा और विरोधियों को ढेर करने की बारीकियां सिखाईं। यही बात उन्हें दूसरे स्ट्राइकर्स से अलग बनाती है।

बैंकॉक निवासी ने बताया:

“मेरी बढ़त उनके पंचिंग पैटर्न को पढ़ने में होगी। मेरे प्रो बॉक्सिंग अनुभव की वजह से मैं उनकी स्ट्राइकिंग की कमजोरियां पहचान सकता हूं। मुझे गैप्स मिलेंगे और मैं काउंटर कर पाऊंगा, लेकिन फाइट के दौरान हालात के हिसाब से तुरंत एडजस्ट करना होगा।

“मैंने उनका गेम स्टडी किया है। वो ऐसे फाइटर हैं जो सीधे आगे बढ़कर अटैक करना पसंद करता है। ये मुकाबला मजेदार होगा क्योंकि मुझे तब सबसे ज्यादा मजा आता है, जब कोई मुझ पर आक्रामक होकर आता है। फिर हम दोनों अंदर जाकर खुलकर लड़ सकते हैं।”

मगर संगारथिट ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि आक्रामकता दो धारी तलवार की तरह होती है और वार-पलटवार में उलझना नुकसान का सौदा भी साबित हो सकता है।

उन्होंने बताया:

“इस बार मैं ज्यादा समझदारी और प्लान के साथ उतरूंगा। मैं आंख बंद करके शॉट्स का आदान-प्रदान नहीं करूंगा क्योंकि वो कोई आसान प्रतिद्वंदी नहीं हैं। लेकिन इतना जरूर है कि मुझे अपनी पावर पर पूरा भरोसा है।”

संगारथिट ने अपने विकास में रोडटंग का हाथ बताया

कुछ ही फाइटर्स के पास संगारथिट लुकसाइकोंगडिन की तरह सपोर्ट सिस्टम होता है।

रोडटंग न सिर्फ मॉय थाई के सबसे बड़े नामों में से एक हैं बल्कि वो उनके परिवार का हिस्सा हैं। खेल के सबसे आक्रामक फाइटर्स के रूप मशहूर पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जानते हैं कि कम आक्रामक होना है और कब शांत रहना है।

22 वर्षीय स्टार ने बताया:

“जहां तक अपने गुस्से को कंट्रोल करने की बात है, मैं उस पर काम कर रहा हूं। मेरा परिवार इस मामले में काफी सख्त है। मेरे माता-पिता और जीजा मुझे हमेशा शांत रहने की याद दिलाते रहते हैं। लेकिन मैं अभी युवा हूं इसलिए मुकाबले की गर्मी में कभी-कभी चीजें हाथ से निकल जाती हैं।

“ट्रेनिंग कैंप के दौरान मेरे बड़े भाई या, लोट और रोडटंग मेरे डिफेंस पर खास ध्यान दे रहे हैं। हम लगातार अटैक और डिफेंस दोनों की प्रैक्टिस कर रहे हैं क्योंकि अगर आपको शानदार अटैक करना है तो आपकी गार्ड भी मजबूत होना चाहिए।”

प्रमोशन में अपने चौथे मुकाबले के लिए उतरने वाले संगारथिट जानते हैं कि ग्लोबल स्टेज पर सिर्फ टैलेंट होने से बात नहीं बनती।

खुद में सुधार, धैर्य और दबाव में चीजों को अमल में लाने की कला की वर्ल्ड चैंपियन तैयार करती है और टाकू के खिलाफ वो बिल्कुल यही करना चाहते हैं।

संगारथिट ने अंत में कहा:

“मैं अभी ऐसी उम्र में हूं, जहां मैं और बेहतर बन सकता हूं। इस फाइट में आप मुझे खुद पर पहले से कहीं ज्यादा कंट्रोल रखते हुए देखेंगे। इस साल मैं ज्यादा सोच-विचार में नहीं पड़ रहा हूं। मैं बस खुद से ही मुकाबला कर रहा हूं, पहले से ज्यादा तेज और फुर्तीला बनने के लिए।

“मैं एक-एक फाइट पर ध्यान दे रहा हूं और हर बार अपना 100 प्रतिशत दे रहा हूं। हर फाइटर चैंपियन बनना चाहता है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए मुझे पहले अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचना होगा।”

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47