एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ONE Fight Night 41 में फेटजीजा के खिलाफ ऐतिहासिक टक्कर के लिए तैयार – ‘सबसे बड़ी विमेंस फाइट्स में से एक’

Allycia Hellen Rodrigues Johanna Persson ONE Fight Night 33 7 scaled

ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बादशाहत कायम की है। लेकिन ब्राजीलियाई सुपरस्टार का पांचवां टाइटल डिफेंस मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओरोंगटॉम के खिलाफ यादगार होगा।

विमेंस स्ट्राइकिंग के इतिहास की सबसे बड़ी फाइट्स में से एक शनिवार, 14 मार्च को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 41 को हेडलाइन करेगी।

इस मुकाबले को बनने में कई साल लगे हैं।

ग्लोबल स्टेज पर पहुंचने से पहले ही फेटजीजा का नाम रोड्रीगेज़ के कानों में पड़ चुका था।

दोनों ही एथलीट्स ने ONE Championship का रुख किया और दोनों की मॉय थाई में एक दूसरे को परखने की ज्वाला लगातार धधकती रही।

ब्राजीलियाई चैंपियन ने onefc.com को बताया:

“मैं फेटजीजा को तब से जानती हूं जब मैं थाईलैंड में रहने भी नहीं आई थी। उस समय वो लड़कों के खिलाफ फाइट करती थीं। उनका स्टाइल मुझे बहुत पसंद था और मैं तब से उन्हें फॉलो कर रही हूं।

“मुझे हमेशा से पता था कि एक दिन ये मौका जरूर मिलेगा। अब जब ये मौका आ गया है तो ये मेरे करियर की सबसे बड़ी फाइट्स में से एक है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

इन दोनों का एक दूसरे के प्रति आपसी सम्मान कम नहीं हुआ, मगर दोनों ने अपना-अपना रास्ता अपनाया।

ONE Friday Fights में शानदार प्रदर्शन कर कॉन्ट्रैक्ट जीतने के बाद फेटजीजा ने किकबॉक्सिंग का रुख करते अंतरिम खिताब अपने नाम किया और फिर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती। फिर उन्होंने मॉय थाई में जीत के साथ वापसी की।

वहीं रोड्रीगेज़ 2020 के डेब्यू मैच में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर खिताब जीतने के बाद चार बार इसे डिफेंड कर चुकी हैं।

Phuket Fight Club की प्रतिनिधि ने कहा:

“जब उन्होंने मुझे ललकारा तो मुझे हैरानी नहीं हुई क्योंकि ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने मुझे चैलेंज किया हो। हम हमेशा तैयार रहते हैं। मैं तो बस इस मौके का इंतजार कर रही थी।

“ये वो फाइट है जिसे लोग लंबे समय से देखना चाहते थे। मेरे लिए सबसे बेहतरीन फाइटर के खिलाफ उतरना गर्व और खुशी की बात है। ये पहली बार नहीं है जब मैं किसी चैंपियन का सामना करने जा रही हूं। उम्मीद है वो भी तैयार होगी क्योंकि ये मुकाबला एक जंग की तरह होने वाला है।”

रोड्रीगेज़ अच्छी तरह से जानती हैं कि उनके सामना चुनौती कितनी बड़ी है।

210 करियर जीत वाली फेटजीजा के रिकॉर्ड और अनुभव को देख दूसरी फाइटर्स शायद हताश हो जाएं, लेकिन 27 वर्षीय चैंपियन को फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने बताया:

“मैं ये गारंटी दे सकती हूं कि ये साल की सबसे बड़ी विमेंस फाइट्स में से एक होगी। और हमारे स्टाइल्स की वजह से ये मुकाबला बेहद तेज और रोमांचक रहेगा। ये ऐसी फाइट होगी, जहां कोई भी पलक झपकाने की हिम्मत नहीं करेगा।”

रोड्रीगेज़ ने फेटजीजा पर बढ़त के बारे में बात की

फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम को सालों तक फॉलो करने के बाद एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ उनके बारे में अच्छी तरह से जानती हैं।

किकबॉक्सिंग में सफलता हासिल करने के बाद “द क्वीन” मॉय थाई में पूरे जोश से साथ लौट रही है।

लेकिन रोड्रीगेज़ का मानना है कि उन्होंने वो रास्ता ढूंढ़ लिया है, जिससे फेटजीजा को चोट पहुंचाई जा सकती है:

“मेरा मानना है कि फेटजीता पर मेरी सबसे बड़ी बढ़त क्लिंच गेम में है। मेरी फाइट्स में ये हमेशा बड़ा फर्क पैदा करता रहा है।

“उन्हें मुकाबलों में क्लिंच करना ज्यादा पसंद नहीं है। मुझे नहीं पता कि ये किकबॉक्सिंग में फाइट करने की वजह से है या नहीं। लेकिन मैंने मॉय थाई में भी देखा है कि वो क्लिंच से बचना चाहती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यही उनका एक कमजोर पक्ष हो सकता है।”

दूरी को कम करना इतना आसान मौका नहीं होगा।

फेटजीजा के हाथों की स्पीड, शानदार कॉम्बिनेशंस और तेज-तर्रार फुटवर्क उन्हें मेहनत करने पर मजबूर कर देंगे।

रोड्रीगेज़ जानती हैं कि ये उनके पहले के मुकाबलों से कहीं कठिन होगा। लेकिन जितना बड़ा चैलेंज, उतना ही बड़ा उपहार क्योंकि यहां मिली जीत उन्हें महानतम विमेंस स्ट्राइकर्स में से एक बना देगी।

ब्राजीलियाई स्टार ने कहा:

“मेरा मानना है कि ये फाइट 50-50 है। ये किसी भी तरफ जा सकती है। ये मुकाबला जितना मेरे लिए खतरनाक है, उतना ही उनके लिए भी है।

“मैं बस इतना चाहती हूं कि एक बेहतरीन फाइट दूं और फैंस के लिए शानदार शो पेश करूं। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी तरफ से भी और उनकी तरफ से भी पूरा दम लगाया जाएगा। लेकिन मुझे लगता है कि ज्यादातर राउंड्स जबरदस्त भिड़ंत में बदलने वाले हैं।”

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47