ONE Friday Fights 147 की मॉय थाई फाइट में होगी पीटीटी और हमज़ा राचिद की भिड़ंत

photo output scaled

ONE Friday Fights 147 के लिए थाई स्टार पीटीटी अपिचार्ट फार्म और मोरक्कन फाइटर हमज़ा “द रीपर” राचिद के बीच शानदार बेंटमवेट मॉय थाई मैच शामिल किया गया है।

तीन राउंड की ये फाइट 20 मार्च को एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित की जाएगी।

ये मुकाबला उसी फाइट कार्ड का हिस्सा है, जहां नबील अनाने अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को रैम्बोलैक चोर अजालाबून के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वहीं नोंग-ओ हामा और असादुला इमानगज़ालिएव वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे।

ग्लोबल स्टेज पर पीटीटी का अभी तक प्रदर्शन अच्छा रहा है।

Team Mehdi Zatout के 28 वर्षीय स्टार ने लगातार दो जीत के साथ पिछले साल का शानदार अंत किया था।

ONE Friday Fights 126 में उन्होंने अलेसियो मालाटेस्टा को एक कड़े मैच में विभाजित निर्णय से शिकस्त दी। उसके बाद दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “लेफ्ट मीटियोराइट” रटचासीसैन लाओचोकचारोएन को दिसंबर में हराया।

पटाया निवासी फाइटर अब अपने करियर की 114वीं जीत की तलाश में होंगे और एक धमाकेदार प्रदर्शन उन्हें 1 लाख यूएस डॉलर के मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट के करीब पहुंचा देगी।

हालांकि, उनकी प्रतिभा की कड़ी परीक्षा “द रीपर” के खिलाफ होगी, जो ONE Friday Fights के अपने दो मुकाबलों में शानदार रहे हैं।

ONE Friday Fights 129 में किए प्रमोशनल डेब्यू में Elamghari Muaythai Team के स्टार ने कैम्पीटवाडा सिथीकुल को दूसरे राउंड के भीतर 47 सेकंड में हराया।

26 वर्षीय इसी शानदार लय को अंतर कासेम के खिलाफ लेकर उतरे और उन्होंने फ्रेंच-बेलारूसी प्रतिद्वंदी की पांच मैचों से चले आ रहे जीत के सिलसिले का अंत किया।

उन्होंने विरोधी को तीन बार नॉकडाउन कर तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से शानदार जीत दर्ज की।

अगर उन्होंने पीटीटी को हराकर अपने करियर की 20वीं जीत दर्ज की तो छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीत सकते हैं।

न्यूज़ में और

Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 31 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 104 scaled
Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled
Ramadan Ondash Suriyanlek Por Yenying The Inner Circle May 29 17 scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
fabjones
Abdulla Dayakaev Superlek The Inner Circle May 15 11
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov scaled
Rustam Yunusov Decho Mavinn Muaythai ONE Friday Fights 155 12 scaled