2021 में अप्रैल से जून तक MMA के 5 सबसे शानदार सबमिशन

Shinya Aoki Eduard Folayang 1920X1280 ONE on TNT IV 5 768x512

ONE Championship में दुनिया के कई महान सबमिशन स्पेशलिस्ट्स मौजूद हैं और उन्हीं में से कुछ ने 2021 में अप्रैल से जून तक शानदार प्रदर्शन किया है।

पिछले 3 महीनों में प्रोमोशन के सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स द्वारा ना केवल नॉकआउट बल्कि शानदार सबमिशन फिनिश भी देखने को मिले हैं।

यहां नजर डालते हैं 2021 में अप्रैल से जून तक ONE Championship में हुए 5 सबसे शानदार सबमिशन फिनिश पर।

#5 मार्टिन के खिलाफ नॉर्थकट ने ग्राउंड गेम में सभी को प्रभावित किया

कॉल्बी नॉर्थकट चाहे बचपन से स्ट्राइकिंग आर्ट्स से जुड़ी रही हैं, लेकिन “ONE on TNT IV” में उन्होंने कोर्टनी “नो मर्सी” मार्टिन को टैप आउट करने पर मजबूर कर सभी को चौंका दिया था।

मार्टिन ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए अपनी विरोधी को नीचे गिराया, लेकिन नॉर्थकट बॉटम पोजिशन में रहकर भी अटैक कर पा रही थीं। अमेरिकी स्टार ने अपने लंबे हाथ और पैरों का इस्तेमाल करते हुए सबमिशन मूव लगाने के मौके तलाशने शुरू किए।

“नो मर्सी” ट्रायंगल चोक में फंस चुकी थीं, लेकिन नॉर्थकट ने अपनी प्रतिद्वंदी के पैर से ध्यान हटाकर उनके हाथ को अपना निशाना बनाया।

यहां मार्टिन के लिए आर्मबार से बच निकलना बहुत मुश्किल हो गया था और अंत में अत्यधिक दबाव झेलने के कारण टैप आउट करना पड़ा।

#4 यूं ने मा जिया वेन को शानदार अंदाज में फिनिश किया

ONE: FULL BLAST II में “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन ने चीनी रेसलर “कैनन” मा जिया वेन को ग्राउंड गेम में मात देकर चौंका दिया था।

यूं ने शुरुआत में मा के खिलाफ बैक कंट्रोल प्राप्त करने की कोशिश की। एक तरफ “कैनन” दक्षिण कोरियाई स्टार को कोई सबमिशन मूव लगाने से रोकने का प्रयास कर रहे थे, वहीं यूं उनसे एक कदम आगे के बारे में सोचकर चल रहे थे।

“द बिग हार्ट” ने अपना बायां हाथ मा की चिन (ठोड़ी) के नीचे घुसाया और अत्यधिक दबाव बनाते हुए दमदार चोक लगा दिया।

इस बीच यूं ने चोक लगाए रखते हुए “कैनन” को चेहरे के बल मैट पर भी गिराया। चीनी एथलीट के पास बचाव का कोई विकल्प नहीं बचा था इसलिए रेफरी ने अगले ही पल मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।



#3 ONE डेब्यू में डो ने लियांग को हराया

ONE Warrior Series से आए एंथनी “द एंटीडोट” डो ने ONE: FULL BLAST में अपने डेब्यू मैच में “द लिटल मॉन्स्टर” लियांग हुई को दूसरे राउंड में ट्रायंगल चोक लगाकर मात दी थी।

पहले राउंड में जबरदस्त ग्रैपलिंग एक्शन देखा गया, जिसमें लियांग ने बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे राउंड में स्थिति बदलने वाली थी।

“द लिटल मॉन्स्टर” ने डबल-लेग टेकडाउन स्कोर करने की कोशिश की, लेकिन ग्राउंड गेम में बढ़त बनाने की कोशिश के दौरान वो मुसीबत में जा फंसे।

डो बच निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तभी उन्हें सबमिशन मूव लगाने का अवसर नजर आया। उन्होंने अपने दायें पैर को चीनी एथलीट के कंधे पर रखकर दमदार ट्रायंगल चोक लगा दिया।

समय बीतने के साथ “द एंटीडोट” के चोक का प्रभाव बढ़ता जा रहा था और अंत में “द लिटल मॉन्स्टर” के बेहोशी की हालत में जाने के बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया।

#2 मियूरा ने एक बार फिर अपने ट्रेडमार्क मूव से जीत हासिल की

ONE: DANGAL में हयानी बास्तोस के खिलाफ मैच से पहले अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के सिग्नेशर सबमिशन मूव पर सवाल खड़े किए जा रहे थे, लेकिन जापानी जूडो स्टार ने एक बार फिर उसी मूव की मदद से जीत प्राप्त की थी।

अपनी प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलने के बाद मियूरा ने अपने सिर और हाथों की मदद से ब्राजीलियाई स्टार को मैट पर गिराया और अगले ही पल स्कार्फ-होल्ड लगाने के मौके तलाशने शुरू कर दिए। बास्तोस इस बार स्टैंड-अप गेम में वापस आने में सफल रहीं, लेकिन वहां ज्यादा समय तक टिकी नहीं रह पाईं।

“ज़ोम्बी” ने एक बार फिर उन्हें टेकडाउन किया, एक बार फिर स्कार्फ-होल्ड लगाने की पोजिशन में आईं। इस बार बास्तोस के पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था और अगले ही पल उन्होंने अपनी विरोधी के बाएं हाथ को अपने पैरों के बीच में फंसा लिया।

Tribe Tokyo MMA टीम की स्टार ने अपने हिप्स को आगे की तरफ धकेल कर दबाव बढ़ाया, जिसके प्रभाव से ब्राजीलयाई एथलीट को टैप आउट करना पड़ा और मियूरा के नाम एक और शानदार स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना से आई जीत जुड़ गई।

#1 एओकी ने फोलायंग को ट्रायलॉजी बाउट में मात दी

“ONE on TNT IV” में अपनी भिड़ंत से पहले शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक जीत दर्ज कर चुके थे। मगर तीसरी भिड़ंत में जापानी ग्रैपलर ने शानदार जीत दर्ज कर ONE की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।

“टोबीकन जुडन” ने अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, फ्लाइंग ट्रायंगल से डराने की कोशिश की और उसके बाद फिलीपीनो एथलीट को मैट पर गिराया।

ग्राउंड गेम में आने के बाद एओकी ने बढ़त बनाए रखी। जापानी स्टार ने फोलायंग के पैरों को जकड़ा और अगले ही पल माउंट पोजिशन में आ गए, इस पोजिशन में रहते उन्होंने “लैंडस्लाइड” को पंच और एल्बोज़ लगाकर खूब क्षति पहुंचाई।

Team Lakay के स्टार ने BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर को दूर धकेलने का अथक प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वो अपने हाथों को खुला छोड़ बैठे। एओकी ने मौके का फायदा उठाकर फोलायंग के बाएं हाथ को जकड़ा और अगले ही पल आर्मबार लगाकर अत्यधिक दबाव बनाना शुरू कर दिया।

ये “टोबीकन जुडन” की ONE में नौवीं सबमिशन जीत रही, जिसने उन्हें प्रोमोशन के इतिहास में सबसे सफल ग्राउंड फिनिशर बना दिया है।

ये भी पढ़ें: साल 2021 में अप्रैल से जून तक MMA के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19