यूं चांग मिन ने रेसलिंग स्टार मा जिया वेन को सबमिशन से हराकर चौंकाया

Yoon Chang Min Ma Jia Wen FULL BLAST II 1920X1280 19 e1623392096851 768x512

“द बिग हार्ट” यूं चांग मिन को चाहे एक टॉप लेवल के ग्रैपलर के रूप में ना जाना जाता हो, लेकिन वो फेदरवेट डिविजन के टॉप ग्रैपलर्स को कड़ी टक्कर देकर उन्हें हराने में भी सक्षम हैं।

ONE: FULL BLAST II में उन्होंने यह साबित भी कर दिखाया है।

शुक्रवार, 11 जून के इस मुकाबले में दक्षिण कोरियाई स्टार ने साफतौर पर चीनी रेसलिंग स्टार “कैनन’ मा जिया वेन को ग्रैपलिंग में मात दी और पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत अपने नाम की।

इस जीत से यूं का प्रोमोशनल रिकॉर्ड 5-1 का हो गया है।

Yoon Chang Min Ma Jia Wen FULL BLAST II 1920X1280 6.jpg

“द बिग हार्ट” को अपने खतरनाक स्टैंड-अप गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन शुरुआत में उनकी ओर से कोई जल्दबाजी नहीं देखी गई।

शुरुआत में दोनों अच्छी लय प्राप्त करने की कोशिश करते नजर आए। “कैनन” ने लेग किक्स लगाईं, लेकिन उनमें से एक मिस हो गई, वहीं दूसरी किक का भी उनके विरोधी पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।

दोनों फेक मूव्स लगाकर एक-दूसरे को गलती करने पर मजबूर करना चाहते थे, लेकिन दोनों में से कोई भी उन मूव्स का शिकार बनने को तैयार नहीं था।

Yoon Chang Min Ma Jia Wen FULL BLAST II 1920X1280 8.jpg

मा सर्कल वॉल से सटे हुए थे, तभी “द बिग हार्ट” ने रिस्क लिया। दक्षिण कोरियाई स्टार ने पहले दिखाया कि वो जैब लगाने वाले हैं, उसके बाद ओवरहैंड राइट लगाने की कोशिश की, मगर अंत में उन्होंने 2 अंडरहुक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को झकझोर दिया था।

मा चीनी नेशनल फ्रीस्टाइल रेसलिंग सिल्वर मेडलिस्ट रहे हैं और इस खेल में उनका रिकॉर्ड 68-3 का रहा। यूं ने उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेला, इस बीच “कैनन” ने नी स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन दक्षिण कोरियाई एथलीट ने बाएं पैर की मदद से अपने विरोधी को मैट पर गिरा दिया।

यूं ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया और जब मा ने बच निकलने की कोशिश की, तभी “द बिग हार्ट” ने बैक कंट्रोल प्राप्त कर लिया। चीनी रेसलिंग स्टार धैर्य बनाए रखकर स्टैंड-अप गेम में वापस आने की कोशिश कर रहे थे।

यूं अपने निकनेम पर खरे उतरते हुए मैच में अच्छी बढ़त प्राप्त कर चुके थे।

Yoon Chang Min Ma Jia Wen FULL BLAST II 1920X1280 10.jpg

मा निरंतर स्टैंड-अप गेम में वापसी की कोशिश कर रहे थे। यूं ने अपने बाएं हाथ से अपने प्रतिद्वंदी को जकड़ा और दोबारा बैक कंट्रोल प्राप्त करने की कोशिश की।

इस बार दक्षिण कोरियाई स्टार सर्कल वॉल से सटे थे, “कैनन” ने सिंगल-लेग टेकडाउन स्कोर करने की कोशिश की। ये चीनी एथलीट का दुर्भाग्य ही था कि मैट पर गिरने के बाद टॉप पोजिशन “द बिग हार्ट” को प्राप्त हुई, जहां से उन्होंने रीयर-नेकेड चोक के मौके तलाशने शुरू किए।

मा अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेल रहे थे, मगर यूं का बायां हाथ उनकी ठोड़ी को अपनी पकड़ में ले चुका था।

“द बिग हार्ट” ने दबाव बनाने की कोशिश के दौरान अपने पैरों को मा की बैक के ऊपर रखा और चीनी एथलीट के बाएं हाथ को अपने बाएं पैर से जकड़ा लिया, जिससे वो अपने डिफेंस में कुछ ना कर पाएं।

Yoon Chang Min Ma Jia Wen FULL BLAST II 1920X1280 20.jpg

मा सबमिशन मूव से बच निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यूं के दबाव से “कैनन” का चेहरा लाल पड़ता जा रहा था।

चीनी रेसलर घुटने मैट पर टेक चुके थे, वहीं Team Stungun अपनी बॉडी को घुमाकर और भी बेहतर पोजिशन में आ गए।

मा फंस चुके थे और उन्हें बेहोशी की हालत में जाता देख रेफरी ने पहले राउंड में 1 मिनट 46 सेकंड पर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

ये यूं के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की सबसे तेज जीत रही, उन्होंने जीत की लय में वापसी की और साबित किया कि वो फेदरवेट डिविजन के टॉप ग्रैपलर्स को भी मात दे सकते हैं।

Yoon Chang Min Ma Jia Wen FULL BLAST II 1920X1278 1.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, मोंग्कोलपेच vs महमूदी

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4