‘अहंकारी’ टांग काई को बड़ा सबक सिखाना चाहते हैं यूं चांग मिन

Yoon Chang Min Ma Jia Wen FULL BLAST II 1920X1280 16 768x512

“द बिग हार्ट” यूं चांग मिन को उम्मीद है कि सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उन्हें टांग काई के खिलाफ बड़ी जीत मिलने वाली है।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II के फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच से पूर्व दक्षिण कोरियाई स्टार मानते हैं कि वो अपने अगले प्रतिद्वंदी से कहीं बेहतर हैं।

यूं ने कहा, “मेरे प्रतिद्वंदी अभी बहुत अहंकार में डूबे हुए हैं और मैं उन्हें उससे बाहर लाना चाहता हूं। मैं उन्हें बड़ा सबक सिखाने वाला हूं।”

इस प्रतिद्वंदिता को टांग ने ये कहकर तूल दिया था कि मिन को कोई नहीं जानता और वो इस बाउट में रहने के हकदार नहीं हैं। चीनी एथलीट ने भी दावा किया है कि वो नॉकआउट से फाइट को जीतकर रैंकिंग्स में प्रवेश करने वाले हैं।

“द बिग हार्ट” ग्लोबल स्टेज पर 5 जीत दर्ज कर चुके हैं, वहीं टांग के नाम 4 जीत हैं। मिन मानते हैं कि उन्हें अभी काफी सुधार की जरूरत है, लेकिन उनके विरोधी की हालत भी उन्हीं के समान है।

मिन ने कहा, “मुझे नहीं पता कि इस तरह का आत्मविश्वास उन्हें कहां ले जाएगा।”

“उन्हें अपनी परख भी ठीक से करना नहीं आता। अगर वो सोचते हैं कि ये मैच उनके लेवल से नीचे है तो शायद वो इतने अच्छे नहीं हैं जितना वो सोचते हैं।

“सच कहूं तो चैंपियन के अलावा दुनिया में सबसे ज्यादा पहचान प्राप्त करने वाला एथलीट कौन है? ONE वर्ल्ड चैंपियन को सब जानते हैं और मैं भी तब तक प्रयास करना नहीं छोडूंगा, जब तक चैंपियन नहीं बन जाता।”

Pictures from the Yoon Chang Min vs. Ma Jia Wen bout at ONE: FULL BLAST II

“द बिग हार्ट” को अपने सपने की ओर आगे बढ़ने के लिए टांग को हराना होगा। ONE: FULL BLAST II में उन्होंने “कैनन” मा जिया वेन को सबमिशन से हराकर जीत की लय वापस पाई थी, उससे पहले रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी उन्हें हराने वाले पहले एथलीट बने थे।

वो मानते हैं कि टाकाहाशी के खिलाफ मिली हार उन्हें आगे चलकर मदद करेगी।

मिन ने कहा, “हालांकि, मेरे लिए सभी मुकाबले महत्वपूर्ण हैं लेकिन मा के खिलाफ जीत से मुझे आत्मसंतुष्टि मिली थी।”

“मगर पिछले मैच में हार के बाद जीत मेरे लिए ज्यादा खास रही, जिसके लिए मैंने बहुत कड़ी मेहनत की थी।

“अगर उस मैच में मुझे जीत मिली होती तो शायद मेरे फ्यूचर पर उसका गहरा प्रभाव पड़ता। शायद मैं अहंकार में डूब चुका होता।”



दक्षिण कोरियाई स्टार ने Team Stungun में वापस ट्रेनिंग शुरू की और कड़ी मेहनत के बलबूते एक खतरनाक एथलीट को मात दी।

जीत के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और मानते हैं कि वो टांग को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने में सक्षम हैं।

मिन ने कहा, “उनके पिछले मैचों को देखने के बाद मुझे अहसास हुआ कि अगर उन्होंने इस बार भी वही रणनीति अपनाई तो उन्हें हर क्षेत्र में मुझसे हार मिलने वाली है।”

“वो लंबे हैं इसलिए दूर रहकर किक लगाने की कोशिश कर सकते हैं। मगर उनका बॉक्सिंग, रेसलिंग और जिउ-जित्सु गेम बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

“मुझे ऐसी कोई चीज़ नजर नहीं आती जिसमें वो मुझे हरा सकते हैं। मुझे विश्वास है कि मैं उन्हें हर क्षेत्र में मात दे पाऊंगा।

“मुझे लगता है कि मैच का कंट्रोल शुरू से लेकर अंत तक मेरे हाथों में रहेगा।”

Yoon Chang Min defeats Rodian Menchavez at ONE MARK OF GREATNESS YK 1147

उभरते हुए चीनी एथलीट के खिलाफ जीत उन्हें काफी फायदा पहुंचाएगी और ये “द बिग हार्ट” के फेदरवेट डिविजन में टॉप पर पहुंचने की शुरुआत भी होगी।

अपने आखिरी मैच में टांग ने उस जापानी एथलीट को हराया था, जो मिन को हराने वाले सबसे पहले एथलीट हैं। इसलिए एक जीत साबित कर देगी कि वो टॉप लेवल के एथलीट्स के साथ फाइट कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे हराने वाले टाकाहाशी को उन्होंने नॉकआउट किया था। जिस समय मुझे इस परिणाम के बारे में पता चला, उससे मुझे और भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।”

“अब मैं उनके खिलाफ मैच में पूरी ताकत लगा दूंगा, जिससे उस हार को अपने मन से निकाल सकूं।”

एक जीत “द बिग हार्ट” को इस जीत से इसलिए भी संतुष्टि मिलेगी क्योंकि वो अपने अहंकारी विरोधी को सबक भी सिखा पाएंगे।

मिन ने कहा, “टांग काई, मुझे उम्मीद है कि इस फाइट में तुम बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ फाइट करोगे।”

“ये बहुत जबरदस्त मुकाबला होगा और बहुत दर्दनाक भी। मुझे उम्मीद है कि तुम बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ फाइट करोगे क्योंकि तुम्हें इस मैच के बाद बड़ा सबक मिलने वाला है और मुझे उम्मीद है कि आगे चलकर इससे तुम कुछ सीखोगे।”

ये भी पढ़ें: सैमापेच: रिट्टेवाडा को किसी हालत में नहीं जीतने दूंगा

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs