अपने डेब्यू मैच में उम्मीदों पर खरे उतरे दोवीदास रिमकुस, बड़ी जीत हासिल की

ZhangChunyu DovydasRimkus 1920X1280 NEXTGENII 15 768x512

दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस ने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में अपना डेब्यू किया, जहां उन्होंने “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू को हराकर साबित किया कि क्यों उन्हें सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक माना जा रहा है।

शुक्रवार, 12 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: NEXTGEN II में रिमकुस ने 3 राउंड्स तक चले तगड़े एक्शन के बाद बहुमत निर्णय से जीत हासिल की।

ZhangChunyu DovydasRimkus 1920X1280 NEXTGENII 51

बैल बजते ही दोनों ने आक्रामक रुख अपनाया। रिमकुस ने पुश किक लगाई, जिसे पकड़ने की वजह से झांग को चेतावनी दी गई। वहीं “बैम्बू स्वॉर्ड” लगातार अपने विरोधी की लीड लेग और सिर पर अटैक कर रहे थे।

समय बीतने के साथ रिमकुस का आत्मविश्वास बढ़ रहा था और अपने हाथों से झांग को अटैक करने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे थे। झांग उनके इस चंगुल में तो नहीं फंसे, लेकिन लिथुआनियाई एथलीट इसके बावजूद अपने विरोधी की बॉडी और सिर पर पंचों को लैंड करवा पा रहे थे।

ZhangChunyu DovydasRimkus 1920X1280 NEXTGENII 24

“बैम्बू स्वॉर्ड” ने दूसरे राउंड में ज्यादा किक्स लगाने की रणनीति अपनाई, लेकिन “रिमकेन्ज़ो” उन्हें ब्लॉक करते हुए काउंटर अटैक कर रहे थे। Fighterhouse टीम के स्टार ने झांग के चेहरे पर जैब लगाया और फिर राइट हैंड को अपने विरोधी की बॉडी पर लैंड करवाया, इस बीच कुछ नी स्ट्राइक्स भी लगती देखी गईं।

झांग के लिए मुश्किलें बढ़ रही थीं, कुछ समय बाद एक और किक को पकड़ने के कारण उन्हें येलो कार्ड दिखाया गया। Shengli Fight Club टीम के स्टार ने मैच दोबारा शुरू होने के बाद खतरनाक तरीके से अटैक किया इसलिए राउंड के अंतिम क्षणों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

“रिमकेन्ज़ो” इस बीच मैट पर भी जा गिरे, लेकिन उसे नॉकडाउन के बजाय स्लिप करार दिया गया।

ZhangChunyu DovydasRimkus 1920X1280 NEXTGENII 30

तीसरे राउंड में झांग ने “रिमकेन्ज़ो” की लीड लेग को राइट लो किक से क्षति पहुंचाई, लेकिन रिमकुस इस समय सब्र से काम ले रहे थे।

उन्होंने पुश किक की मदद से झांग को पीछे धकेलने की कोशिश की और लेफ्ट लेग पर हो रहे अटैक के बावजूद उन्होंने निरंतर काउंटर पंच लगाने जारी रखे। राउंड के अंत तक दोनों एक-दूसरे पर अटैक करते रहे, जिसने इस भिड़ंत को दिलचस्प बनाया।

अंत में रिमकुस को बहुमत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ उनका अपराजित रिकॉर्ड कायम है और रिकॉर्ड 8-0 का हो गया है।

ZhangChunyu DovydasRimkus 1920X1280 NEXTGENII 39

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34