किकबॉक्सिंग सनसनी दोवीदास रिमकुस से जुड़ी 9 बेहद रोचक बातें

ZhangChunyu DovydasRimkus 1920X1280 NEXTGENII 43 768x512

फाइटिंग स्टाइल की बात करें या पर्सनैलिटी की, दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस ONE Super Series के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक हैं।

लिथुआनियाई स्टार शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE में सर्कल में वापसी करेंगे, जहां उनका सामना ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में इवान कोंद्रातेव से होगा।

“रिमकेन्ज़ो” अपने प्रोफेशनल करियर से बाहरी दुनिया में भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं।

अगले मैच से पहले यहां जानिए उनके जीवन से जुड़ी 9 बेहद दिलचस्प बातों के बारे में।

#1 फेमस हेयरस्टाइल के पीछे क्या है वजह

https://www.instagram.com/p/B6shdXkBKOh/

रिमकुस के अनोखे हेयरस्टाइल ने दुनिया के काफी फैंस का ध्यान आकर्षित किया है।

रिमकुस का मॉन्क स्टाइल कट उनकी मां को पसंद नहीं है, लेकिन 22 वर्षीय स्टार को बहुत पसंद है। साथ ही वो इसे अपने होमटाउन में बड़ा ट्रेंड भी बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “जब भी आप इस हेयरस्टाइल को देखते हैं तो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है इसलिए मुझे ये स्टाइल बहुत पसंद है।”

“मैंने लिथुआनिया में कई लोगों को इस हेयरस्टाइल के साथ देखा है, जिनमें से कुछ युवा लड़के भी हैं। वो कहते हैं, ‘मैं अब रिमकेन्ज़ो की तरह दिख रहा हूं।’ उनकी बातों को सुनकर मुझे दिल से खुशी महसूस होती है।”

#2 डांस करना पसंद है

https://www.instagram.com/p/B-xFXPBBT73/

रिमकुस का डांस के प्रति लगाव कोई चौंकाने वाला विषय नहीं और मूड अच्छा होने पर वो किसी भी तरीके के गाने पर डांस कर लेते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं पॉप, रॉक और अन्य तरीकों के गानों पर भी डांस कर सकता हूं।”

उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अमेरिकी सुपरस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स का आइकॉनिक पॉप सॉन्ग बहुत पसंद है।

रिमकुस ने हंसते हुए कहा, “मैं अपनी अगली फाइट के बारे में सोच रहा था और साथ में डांस भी कर रहा था। मैं मन ही मन में ‘Oops! I Did It Again’ गाने को गा रहा था।”

#3 क्लासिकल म्यूजिक सुनना पसंद है

कभी-कभी “रिमकेन्ज़ो” कुछ ऐसा भी करते हैं जिससे उन्हें मन की शांति मिलती है।

जब उनका कहीं जाने का मन नहीं होता, तब उन्हें क्लासिकल म्यूजिक सुनना पसंद है, विवाल्डी और चॉपिन उनके सबसे पसंदीदा म्यूजिक आर्टिस्ट्स हैं।

#4 पचास हजार यूएस डॉलर्स के बोनस को कैसे खर्च करेंगे

रिमकुस एक बेहद विचारशील और उदार व्यक्ति हैं और अगर इस शुक्रवार उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला तो इससे वो अपने माता-पिता के लिए कुछ करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, “मेरा सपना है कि मैं अपनी मां के लिए समुद्र के पास घर खरीदूं। अन्य लोग बड़ी कार और महंगे सामान खरीदना चाहते हैं, लेकिन मैं घर के रूप में अपने माता-पिता का धन्यवाद करना चाहता हूं।”

“उनके कारण ही मैं स्कूल जा पाया, इस खेल में आगे बढ़ पाया और उन्हीं के कारण आज मैं इस मुकाम पर हूं। इसलिए मुझे उन्हें एक गिफ्ट देकर बहुत अच्छा महसूस होगा।”



#5 क्रिप्टोकरेंसी कलेक्ट कर रहे हैं

22 वर्षीय स्टार को क्रिप्टोकरेंसी में भी काफी दिलचस्पी है और वो भविष्य में इस सेक्टर से अच्छा करने की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं क्रिप्टोकरेंसी बटोर रहा हूं।”

“मैंने उसे बचाकर रखा है और तब तक बचाकर रखूंगा, जब तक रेट आसमान को नहीं छूने लगेंगे।”

#6 कैंडी खाकर नए आइडिया आने लगते हैं

https://www.instagram.com/p/CWLoZivMoZX/

रिमकुस को कैंडी खाना बहुत पसंद है, जिससे उन्हें नए-नए आइडिया आने लगते हैं। जब वो फाइट कैम्प्स के दौरान चिकन और शाकाहारी डाइट पर होते हैं तो कभी-कभी उनका कैंडी खाने का मन करने लगता है।

उन्होंने कहा, “कैंडी, टॉफी, चॉकलेट और ऐसी चीज़ें खाना मुझे पसंद है।”

“कैंडी खाने के बाद मुझे नए आइडिया आने लगते हैं और कई चीज़ें मेरे दिमाग में घूम रही होती हैं। मुझे नई-नई कहानियां आने लगती हैं और ऐसा लगता है जैसे मेरी जिंदगी रंगों से सजी हुई है।”

#7 अनोखे ट्रेनिंग सेशन

कैंडी खाकर रिमकुस को ट्रेनिंग के नए आइडिया आते हैं और वो वर्कआउट के लिए केटलबेल्स से बचने और घर में रखे फर्नीचर का भी इस्तेमाल कर चुके हैं।

रिमकुस ने कहा, “मैं अपने अपार्टमेंट में खड़ा था, तब मैंने सोफा के साथ बॉक्सिंग की और उसे कंधों पर उठाकर पुश-अप्स भी किए।”

“जब मैं निरंतर कैंडी खाता रहता हूं तो मुझे अलग-अलग आइडिया आते रहते हैं।”

#8 उनका ड्रीम एंट्रेंस

Dovydas Rimkus looked like a star on his way to the Circle at ONE: NEXTGEN II.

रिमकुस ने अपने ONE डेब्यू के लिए एक थ्रोन पर बैठकर एंट्री ली थी और उन्हें वो वॉकआउट हमेशा याद रहेगा।

वो आने वाली फाइट्स के लिए भी अनोखे स्टाइल में एंट्री लेना चाहते हैं, लेकिन उनकी एक ऐसी इच्छा भी है जिसे देख सब चौंक उठेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं एक दिन उड़ते हुए कालीन पर खड़े होकर एंट्री लेना चाहता हूं।”

“मैं दूसरे एथलीट्स को देखता हूं तो वो आकर केवल फाइटिंग पर ध्यान देते हैं। मुझे उनसे कोई मतभेद नहीं है, लेकिन उनका एंट्री लेने का तरीका दिलचस्प नहीं होता।

“मगर जब एथलीट्स अच्छी पर्सनैलिटी के साथ जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे होते हैं, उन फाइट्स को देखना मुझे पसंद है।”

#9 MMA में जाने पर विचार कर सकते हैं

काफी लोग “रिमकेन्ज़ो” को किकबॉक्सिंग में सफलता प्राप्त करते देख उत्साहित हैं, लेकिन वो भविष्य में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी हाथ आजमाना चाहते हैं।

उनके कुछ सबसे पसंदीदा एथलीट्स MMA में फाइट करते हैं और खास बात ये है कि उन्होंने ग्रैपलिंग की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, “फिलहाल मुझे अपनी किकबॉक्सिंग स्किल्स में सुधार करना है, लेकिन भविष्य में MMA में जाने पर भी विचार कर सकता हूं।”

“मैं एक साल से जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग कर रहा हूं और अभी मेरी वाइट बेल्ट पर एक स्ट्राइप है।”

ये भी पढ़ें: 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)