ONE: ONLY THE BRAVE के लीड कार्ड पर एक नजर

ZhangChunyu DovydasRimkus 1920X1280 NEXTGENII 43 768x512

शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE के लीड कार्ड में 4 जबरदस्त मुकाबलों को जगह दी गई है।

इनमें 3 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच होंगे और एक किकबॉक्सिंग बाउट का सबसे बड़े किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट पर बड़ा असर पड़ सकता है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले ONE: ONLY THE BRAVE के लीड कार्ड पर एक नजर डालिए।

स्मोकिन’ जो नाटावट vs. दोवीदास रिमकुस

ZhangChunyu DovydasRimkus 1920X1280 NEXTGENII 38

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की अल्टरनेट बाउट में स्मोकिन’ जो नाटावट की भिड़ंत दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस से होगी।

पिछले कुछ समय में COVID-19 के कारण बाउट कार्ड्स में कई बार बदलाव हुए हैं इसलिए इस बात की संभावनाएं काफी अधिक होंगी कि इस मैच का विजेता टूर्नामेंट में परफॉर्म करता हुआ दिखाई दे सकता है।

नाटावट ने इससे पहले ONE: NEXTGEN II में यूरिक “मी खाओ जोम्हॉट” डवट्यान को नॉकआउट से हराया था और उनकी जबरदस्त ताकत उन्हें किसी भी एथलीट के लिए बड़ा खतरा बना रही होगी।

दूसरी ओर रिमकुस का डेब्यू शानदार रहा, जिसमें उन्होंने “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू को मात दी। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड अब 8-0 का हो गया है और नाटावट जैसे अनुभवी एथलीट के खिलाफ जीत उन्हें बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

नाटावट और रिमकुस, दोनों के फाइटिंग स्टाइल्स शानदार हैं इसलिए उनकी इस भिड़ंत में बहुत तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।

तत्सुमित्सु वाडा vs. वांग शुओ

“लिटल वर्लविंड” वांग शुओ ने “ONE on TNT II” में शानदार नॉकआउट जीत अपने नाम की थी। उसी की वजह से उन्हें अनुभवी फ्लाइवेट एथलीट तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा के खिलाफ मैच मिल पाया है।

चीनी एथलीट अब 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल होना चाहते हैं। मगर वाडा को हराना आसान नहीं होगा। जापानी ग्रैपलर इससे पहले डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन और डैनी “द किंग” किंगड जैसे बड़े स्टार्स का सामना कर चुके हैं।

फैंस को 27 वर्षीय वांग की ओर से आक्रामक अंदाज में स्ट्राइकिंग की उम्मीद होगी, जिनका स्टैंड-अप गेम के अलावा टेकडाउन डिफेंस भी शानदार है।

दूसरी ओर, 33 वर्षीय वाडा अपने 37 प्रोफेशनल मैचों के करियर में हर तरह की चुनौती का सामना कर चुके हैं। वो बहुत कम मौकों पर गलती करते हैं और यही चीज़ उन्हें मैच को लंबा खींचने में मदद कर सकती है।

“लिटल वर्लविंड” साबित करना चाहते हैं कि वो वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स में से एक हैं और “द स्वीपर” के खिलाफ जीत वाकई में उन्हें डिविजन का बहुत बड़ा सुपरस्टार बना सकती है।



हिरोयुकी टेटसुका vs. ज़ेबज़्टियन कडेस्टम

Japanese MMA fighter Hiroyuki Tetsuka punches Agilan Thani

कई रेसलर्स के खिलाफ मैचों के बाद आखिरकार अब एक स्ट्राइकर का सामना करने को लेकर पूर्व वेल्टरवेट किंग ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम बहुत उत्साहित होंगे।

हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका ने अपने पिछले मैच में अगिलान “एलीगेटर” थानी को स्टॉपेज से मात दी थी और उन्हें किसी भी चुनौती का डर नहीं है।

कडेस्टम के रूप में पूर्व चैंपियन को हराकर टेटसुका वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल हो सकते हैं, लेकिन “द बैंडिट” आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं। कडेस्टम जीत की लय वापस प्राप्त कर दिखाना चाहते हैं कि वो अभी भी डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक हैं।

दोनों एथलीट्स के पास पाने को बहुत कुछ होगा इसलिए फैंस को इस मैच में बहुत जबरदस्त एक्शन के देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

एंडरसन सिल्वा vs. पॉल इलियट

एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा, ONE Super Series किकबॉक्सिंग मैचों में अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ONE के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में जीत नहीं मिल पाई है।

अब अपना डेब्यू कर रहे पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट को लाइट हेवीवेट बाउट में हराकर सिल्वा अपनी हार के सूखे का अंत करना चाहेंगे।

ब्राजीलियाई एथलीट एक वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर हैं, मगर इलियट भी किकबॉक्सिंग बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए उन्हें स्टैंड-अप गेम में बने रहने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

इस मैच में पॉल ब्राजीलियाई एथलीट की ग्रैपलिंग स्किल्स की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

इलियट की अभी तक सभी 4 जीत पहले राउंड में नॉकआउट से आई हैं इसलिए वो खतरनाक और आक्रामक अंदाज में सिल्वा पर अटैक करने की कोशिश करेंगे। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ब्राजीलियाई एथलीट अपने अनुभव की मदद से सब्र से काम लेकर मैच को फिनिश करने के सही मौके का इंतज़ार कर पाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty