टेटसुका ने जबरदस्त अंदाज में थानी को फिनिश किया

AgilanThani HiroyukiTetsuka 1200X800 NEXTGENII 51 e1636722634310 768x512

हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका ने अगिलान “एलीगेटर” थानी की कठिन चुनौती को पार करते हुए 86 किलोग्राम कैचवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में फिनिश हासिल किया है।

जापानी स्टार ने शुक्रवार, 12 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: NEXTGEN II में जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

AgilanThani HiroyukiTetsuka 1920X1280 NEXTGENII 15

पहले राउंड में थानी मूवमेंट करते हुए “जापानीज़ बीस्ट” से दूर रहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टेटसुका ने मौका मिलते ही मलेशियाई स्टार को दमदार शॉट लगाकर मैट पर गिराया।

जापानी एथलीट ने अपने दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड गेम की मदद से 2 बार बैक कंट्रोल हासिल किया, लेकिन थानी अपने रेसलिंग गेम की मदद से दोनों बार बच निकले।

राउंड के अंतिम क्षणों में “एलीगेटर” ने स्पिनिंग एल्बो को लैंड कराया, मगर टेटसुका ने लेफ्ट हुक से जवाबी हमला किया जिसके प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी लड़खड़ाने लगे।

AgilanThani HiroyukiTetsuka 1920X1280 NEXTGENII 45

दूसरे राउंड में स्टैंड-अप गेम ज्यादा देखने को मिले। “जापानीज़ बीस्ट” ने बॉडी और सिर पर प्रभावशाली शॉट्स लगाए, वहीं थानी अभी भी अपनी मूवमेंट पर निर्भर थे और कॉम्बिनेशंस से काउंटर करने की कोशिश कर रहे थे।

“एलीगेटर” ने एक और स्पिनिंग एल्बो लगाई, लेकिन उससे टेटसुका को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने सब्र से काम लिया और निरंतर पंच लगाते रहे।

जापानी एथलीट ने राउंड के अंतिम क्षणों में थानी को नॉकडाउन कर जजों का ध्यान आकर्षित किया और उनकी ओर से दमदार एल्बोज़ के साथ राउंड समाप्त हुआ।

AgilanThani HiroyukiTetsuka 1920X1280 NEXTGENII 18

अंतिम राउंड में थानी ने शानदार तरीके से अटैक किया। मलेशियाई एथलीट ने कॉम्बिनेशंस से टेटसुका को खूब क्षति पहुंचाई और इस बीच राइट किक के प्रभाव से जापानी एथलीट नॉकडाउन भी हुए।

थानी का अगला अटैक उन्हें जीत नहीं दिला पाया, लेकिन “जापानीज़ बीस्ट” ने दमदार तरीके से जवाबी हमला किया।

टेटसुका ने अपने विरोधी को लेफ्ट हुक और उसके बाद ओवरहैंड राइट लगाया और उसके बाद लगे एकसाथ कई पंचों के प्रभाव से थानी सर्कल वॉल का रुख करने लगे। थानी की ओर से अपने डिफेंस में कोई प्रतिक्रिया ना होने से रेफरी ने तीसरे राउंड में 3 मिनट 45 सेकंड बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

AgilanThani HiroyukiTetsuka 1920X1280 NEXTGENII 59

इस जीत के बाद “जापानीज़ बीस्ट” का रिकॉर्ड 10-4 का हो गया है, जिनमें से 7 नॉकआउट से आई हैं। उन्होंने साबित किया कि उनकी पावर के सामने बड़े-बड़े फाइटर हार मान जाते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)