ONE 168: Denver में हिरोयुकी टेटसुका की जीत की लय को तोड़ने के लिए उत्सुक हैं ईसी फिटिकेफु – ‘खुद को कम आंकता हूं’

Isi Fitikefu Valmir Da Silva ONE Fight Night 9 20

ईसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु को लगता है कि वो ONE के वेल्टरवेट MMA डिविजन में हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका के दबदबे को खत्म कर सकते हैं।

शनिवार, 7 सितंबर को ONE 168: Denver में फिटिकेफु का सामना उभरते जापानी स्टार से होगा और वो आगे आने वाली कठिन चुनौती से बेहद प्रेरित हैं।

पिछले मैच में अपनी पहली ONE जीत हासिल करने के बाद उभरते ऑस्ट्रेलियाई-टोंगन फाइटर को भरोसा है कि वो टेटसुका की लगातार पांच फाइट्स में जीत के सिलसिले को तोड़कर अपनी गति बना सकते हैं।

“डॉक्स्ज़” जानते हैं कि “जापानीज़ बीस्ट” पर जीत कितनी महत्त्वपूर्ण होगी और इसलिए जब वे कोलोराडो के डेनवर शहर के बॉल एरीना में भिड़ेंगे तो वो इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं।

फिटिकेफु ने onefc.com को बताया: 

“मैं (टेटसुका को) देख रहा हूं। वो बहुत जीत रहे हैं। किसी को इस तरह लड़ते हुए देखना मुझे प्रेरित करता है क्योंकि मैं खुद को कम आंकता हूं।

“मुझे ये मुकाबला पसंद है। ये चुनौतीपूर्ण है। मुझे सर्वश्रेष्ठ के समक्ष खुद को परखने का मौका मिला है इसलिए मैं रिंग में जाने के लिए उत्सुक हूं। भले ही मैं कुछ चोटों के कारण पिछले अप्रैल से सक्रिय नहीं हूं, लेकिन फिर भी मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। अपने कौशल और हर चीज में सुधार कर रहा हूं।

“मैं उनके खिलाफ खुद को परखने के लिए तैयार हूं। मैं जीत हासिल करने के लिए तैयार हूं।”

टेटसुका निश्चित रूप से इस डिविजन में किसी के लिए भी बहुत सारी समस्या खड़ी कर सकते हैं। उन्होंने अपनी हाल ही की पांचों जीत फिनिश से हासिल की हैं, जिसमें दो नॉकआउट और तीन सबमिशन शामिल हैं।

हालांकि, फिटिकेफु “जापानी बीस्ट” को किसी भी रेंज में मुकाबला करके खुश हैं और जब वे सर्कल के अंदर स्ट्राइक्स का आदान-प्रदान करना शुरू करेंगे तो वो 34 वर्षीय स्टार का डटकर सामना करेंगे।

फिटिकेफु ने कहा:  

“वो आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि मैं कितना तेज हूं। उन्हें हाथों से हमले करना पसंद है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मेरा निशाना सटीक है। मैं उनका रिंग के बीच में सामना करूंगा। यदि वो मेरे साथ ग्रैपलिंग करना चाहते हैं तो वो कोशिश कर सकते हैं। लेकिन मैं उन अन्य लोगों की तरह नहीं हूं जो नीचे रहते हैं। मैं अपनी पीठ पर नहीं रहता। मैं एक जुझारू फाइटर हूं।

“मुझे ऐसा लग रहा है कि तीसरे (राउंड) से पहले तकनीकी नॉकआउट (TKO) या नॉकआउट होने वाला है। मैं ये महसूस कर पा रहा हूं। मैं कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं और ये एक ऐसा अहसास है जिसे आप अपनी रगों और अपने खून में महसूस कर सकते हैं। किसी कारण से मुझे लग रहा है कि मैं काम पूरा करने जा रहा हूं।”

महत्वपूर्ण वेल्टरवेट फाइट में फिटिकेफु का रवैया ‘करो या मरो’ वाला है

ईसी फिटिकेफु एक शांत व्यक्ति हैं, लेकिन ये स्पष्ट है कि वो ONE 168 में अपने अगले मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। शानदार फॉर्म वाले एक तगड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ फाइट में “डॉक्स्ज़” को पता है कि बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।

इससे उन्हें डेनवर में 7 सितंबर से पहले अतिरिक्त ऊर्जा मिलेगी, जहां एक प्रभावशाली जीत उन्हें सीधे वेल्टरवेट MMA डिविजन के शीर्ष स्तर पर पहुंचा सकती है:

“मेरे अंदर हमेशा से बहुत सारी आग है। ये एक ऐसी फाइट है जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है क्योंकि वो लगातार पांच मुकाबले जीत चुके हैं। मैं यहां खुद को कम आंक रहा हूं। मैं बस उनसे डटकर सामना करना चाहता हूं।

“मुझे नहीं पता कि यहां एक जीत मुझे टाइटल की दौड़ में कहां ले जाएगी, लेकिन मैं अभी एक ही फाइट के बारे में सोच रहा हूं और प्रत्येक फाइट को जीतना चाहता हूं। यदि ये मैच मुझे टाइटल की दौड़ में डालता है तो अच्छी बात है। लेकिन मैं अभी उनसे आगे नहीं देख रहा हूं।

“मैं एक अच्छा मुकाबला लड़ना चाहता हूं और अगर ये एक संग्राम बन जाता है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं। अगर मुझे वहां मरना पड़े तो मैं मरने को भी तैयार हूं। मैं उससे आगे नहीं देख रहा हूं। मैं वहां पूरा जोर लगा दूंगा – करूंगा या मरूंगा।”

“डॉक्स्ज़” मौजूदा ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली का सामना करना चाहते हैं, लेकिन वो ये साबित करने के लिए कि वो योग्य हैं, वो किसी भी टॉप कंटेंडर का सामना करने का मौका भी पसंद करेंगे।

उन्होंने आगे कहा: 

“मेरी नजर क्रिश्चियन ली पर है, लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिन पर मेरी नजर है। दूसरे व्यक्ति जो मुझे बहुत उत्साहित करते हैं वो हैं रॉबर्टो सोल्डिच। उन्होंने पिछले डेनवर कार्ड पर ज़ेबज़्टियन कडेस्टम का सामना किया था। वे दोनों। वे दो मुकाबले मुझे बहुत उत्साहित करते हैं।

“मुझे कठिन फाइट्स पसंद हैं और यही वे फाइट्स हैं जो मैं चाहता हूं। मैं एक ऐसी फाइट चाहता हूं आपको व्याकुल कर दे क्योंकि ये चुनौतीपूर्ण है।

“ये लोग अच्छे फाइटर्स हैं और अगर मैं उन्हें हरा सकता हूं तो मुझे पता है कि मैं वर्ल्ड टाइटल के लिए काफी योग्य हूं। मैं अपना मौका अर्जित करना चाहता हूं। मैं नहीं चाहता कि मुझे कुछ दिया जाए।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.