ज़ेबज़्टियन कडेस्टम ने ONE Fight Night 31 में इसी फिटिकेफु को नॉकआउट करने का प्लान बनाया

Zebaztian Kadestam Roberto Soldic ONE Fight Night 10 72

पूर्व ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम ONE Fight Night 31 में अपने गेम प्लान को लागू करते हुए एक और शानदार हाइलाइट रील नॉकआउट हासिल करना चाहते हैं।

3 मई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में स्वीडिश स्टार का सामना उभरते हुए टोंगन-ऑस्ट्रेलियाई फाइटर इसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु से अहम वेल्टरवेट MMA फाइट में होगा।

कडेस्टम तीन मैचों के जीत के सिलसिले के साथ अगली फाइट के लिए उतरेंगे और चौथी फाइट में मिली जीत उन्हें गोल्ड बेल्ट हासिल करने के करीब पहुंचा देगी।

हालांकि, 34 वर्षीय स्टार इसे किसी अन्य मैच की तरह ही देख रहे हैं।

उन्होंने onefc.com को इस बारे में बताया:

“मेरा गेम प्लान हमेशा से एक जैसा ही रहा है। मैं कभी रेसलिंग नहीं करता और ना करूंगा। ये कोई सीक्रेट नहीं है। मेरा शरीर और दिमाग जो करना चाहेगा, उसी पर ध्यान लगा रहा हूं।”

“डॉक्स्ज़” के साथ होने वाली फाइट को कडेस्टम एक स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर मैच के तौर पर देख रहे हैं। वो अपने विरोधी की शारीरिक क्षमता और लगातार दबाव बनाने के स्टाइल का सम्मान करते हैं।

वहीं “द बैंडिट” भी ONE में मुकाबले करने वाले सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक हैं। उनका संगठन में 100 फीसदी फिनिशिंग रेट है।

कडेस्टम के अनुसार 3 मई को एक जोरदार फाइट होगी:

“मुझे विश्वास है कि वो दबाव बनाते हुए फाइट ऐसी जगह ले जाएंगे, जहां से रेसलिंग करने में कामयाब हो सकें।

“मैंने उनकी गति को धीमा करते हुए अटैक करूंगा और वो इसका बिल्कुल उलट करेंगे। तो अब देखते हैं। मुझे लगता है कि ये एक दिलचस्प फाइट होगी।”

भले ही फाइट तीन राउंड तक चले या फिर पहले राउंड में ही खत्म हो जाए, कडेस्टम का सिर्फ एक ही लक्ष्य है – फिटिकेफु को नॉकआउट करना।

उन्होंने अपनी रणनीति पर बात की:

“मैं उन्हें नॉकआउट करने का हर संभव प्रयास करूंगा। पहला, दूसरा या फिर तीसरा राउंड। मैं एक फिनिश पाने की कोशिश करूंगा। मेरी कोई भविष्यवाणी नहीं है, लेकिन मैं नॉकआउट करने का प्रयास करूंगा।”

कडेस्टम ने खुद में किए गए सुधार पर बात की

ज़ेब्ज़टियन कडेस्टम ने अपने सबसे हालिया मैच में क्रोएशिया के सुपरस्टार रॉबर्टो “रोबोकॉप” सोल्डिच को धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट किया था।

ये फाइट करीब दो साल पहले हुई थी और काफी फैंस को लग रहा होगा कि ONE Fight Night 31 में वापस आ रहे कडेस्टम को लंबे अंतराल के बाद दिक्कत हो सकती है।

उन्होंने बताया:

“मैंने कोई फाइट कैम्प में हिस्सा नहीं लिया तो इसलिए खुद में सुधार के लिए काफी तकनीकी काम किया है। मुझे लगता है कि मुझमें सुधार हुआ है और आप देखें कि एक्शन से दूर रहने का कोई असर नहीं पड़ा है।”

3 मई को उनका सामना इसी फिटिकेफु से होगा और कडेस्टम को उम्मीद है कि वो एक विकसित हुए अवतार में उतरेंगे।

प्रतियोगिता से दूर रहने के बाद वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सिखाते हुए नजर आए हैं। उनका मानना है कि इसकी वजह से उन्हें खेल को गहराई से समझने में मदद मिली है और ओवरऑल फाइटर बनने को लेकर फायदा पहुंचाया है:

“मैं मानता हूं कि मुझमें सुधार हुआ है। अब मुझे खेल की ज्यादा समझ है। ये सब इसलिए हुआ है कि मैंने तकनीकों का विश्लेषण करने में समय लगाया है।

“मैं पिछले दो सालों से काफी सिखा रहा हूं। मैं प्रो फाइटर्स, एमेच्योर फाइटर्स और खेल सीखने वालों के लिए तकनीकों को परखा है। इसने मेरी समझ बढ़ाई है। मुझे लगता है कि ये मेरे लिए फायदेमंद है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.