MMA लैजेंड आंग ला न संग ने ONE Fight Night 36 में रिटायरमेंट लेने के फैसले की असली वजह बताई – ‘मैंने यही सपना देखा था’

Shamil Erdogan Aung La N Sang ONE 171 2 scaled

दो डिविजन के पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन “द बर्मीज़ पाइथन” आंग ला न संग अपने प्रोफेशनल करियर की आखिरी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट की तैयारी कर रहे हैं।

म्यांमार के दिग्गज का सामना शनिवार, 4 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 36 की मिडलवेट फाइट में पूर्व वेल्टरवेट MMA चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम से होगा।

उनकी रिटायरमेंट की खबर से बहुत सारे फैंस दुखी होंगे, लेकिन आंग ला न संग जानते हैं कि यही करियर खत्म करने का सही समय है।

“द बर्मीज़ पाइथन” चार बच्चों के पिता हैं और वो अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया:

“मेरे बच्चे बड़े हो रहे हैं और मुझे अपने बच्चों और अगली पीढ़ी को समय देना होगा। मैं कोचिंग भी दे रहा हूं तो मैं सही चीज करूंगा।”

अपने 20 साल लंबे प्रोफेशनल करियर में म्यांमार के दिग्गज ने ढेर सारी उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने ना सिर्फ ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीते बल्कि वो किसी भी खेल में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले म्यांमार के पहले खिलाड़ी बने।

जून 2014 में ONE Championship डेब्यू के बाद से ही आंग ला न संग ने अपने शरीर पर करीब 900 से ज्यादा प्रभावशाली शॉट्स झेले हैं।

फिर भी वो स्वास्थ्य के नजरिए से वो बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन वो मानते हैं कि उनका करियर अब आखिरी दौर में आ चुका है।

उन्होंने कहा:

“आप अपने सिर पर एक हद तक शॉट्स खा सकते हैं। फाइट के दौरान मैं इसकी चिंता नहीं करता। लेकिन मेरा समय आ गया है और मुझे इस बात को लेकर मन में शांति है।

“पिता वाले समय की बराबरी नहीं की जा सकती। मुझमें MMA और दूसरी चीजों को लेकर काफी जुनून है। मैं अपना समय अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने में लगा सकता हूं।”

पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन अपने आखिरी मैच के लिए उस एरीना में उतरेंगे, जिससे मार्शल आर्ट्स के सबसे प्रतिष्ठित एरीना में से एक माना जाता है।

और “द बर्मीज़ पाइथन” इस जगह पर अपने करियर की सबसे यादगार फाइट पेश करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं यही चाहता था और इसी की कल्पना की थी। मैंने यही सपना देखा था और ये होने जा रहा है। मुझे लुम्पिनी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन कर बहुत अच्छा लगेगा।”

आंग ला न संग ने रिटायरमेंट के बाद का प्लान उजागर किया

ONE Fight Night 36 में अपने करियर के आखिरी मैच के बाद वो MMA से दूर होकर छुट्टी पर नहीं जा रहे हैं बल्कि दो डिविजन के पूर्व चैंपियन का ध्यान पूरी तरह से अपने खुद के जिम Python MMA पर लगा हुआ है, जिसकी ओपनिंग आने वाले कुछ हफ्तों में होगी।

आंग ला न संग हमेशा से खुद का जिम खोलना चाहते थे और वो इसके जीवंत रूप लेने पर बहुत खुश हैं।

“द बर्मीज़ पाइथन” ने कहा:

“ये एक MMA जिम होगा। ये कुछ ऐसा है, जिसके लिए मैं जुनूनी हूं और मैं अगली पीढ़ी पर ध्यान केंद्रित करूंगा। मैं अपने बेटे और भतीजे व उनके दोस्तों को ट्रेनिंग दे रहा हूं और वे काफी अच्छे हैं।”

उनका ये जिम फ्लोरिडा के लेक वर्थ में स्थित है और 40 वर्षीय सुपरस्टार का प्रयास बच्चों को मार्शल आर्ट्स सिखाने और एमेच्योर फाइटर्स को तैयार करने पर होगा।

एक तरफ आखिरी फाइट को लेकर काफी सारे फाइटर्स भावुक हो जाते हैं, लेकिन आंग ला न संग इसके उलट महसूस कर रहे हैं। वो अपने करियर और मौकों के लिए बहुत आभारी हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं काफी अच्छा महसूस करता हूं। मेरे आगे काफी बेहतरीन भविष्य है। मैं उदास नहीं हूं। मैं अपने अनुभव और यादों के प्रति आभारी हूं। मेरे पास अभी एक जीवन है और मुझे इसका आनंद लेना है। ये चीज मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम है।”

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5