सिटीचाई की कीरिया को चेतावनी: मैं तुम्हें दोबारा जरूर हराऊंगा

Sitthichai Tayfun Ozcan 1920X1280 ONE First Strike 49.jpg 768x512

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग का मानना है कि ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री को जीतना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें कठिन चुनौतियों को पार करना होगा।

क्वार्टरफाइनल राउंड में टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान को हराने के बाद शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE में अब उनका सामना सेमीफाइनल में डेविट कीरिया से होगा।

#3 रैंक के कंटेंडर के लिए जॉर्जियाई एथलीट को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन “किलर किड” इससे पहले भी 2 मौकों पर कीरिया को हरा चुके हैं। इसलिए उन्हें भरोसा है कि वो कीरिया के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 3-0 तक जरूर पहुंचाएंगे।

इस को-मेन इवेंट मैच से पहले सिटीचाई ने कीरिया को हराने, ग्रां प्री जीतने और कई अन्य विषयों पर बात की।

ONE Championship: कीरिया के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं?

सिटीचाई: मैं डेविट कीरिया का तीसरी बार सामना करूंगा, लेकिन मैं इस फाइट के लिए उत्साहित हूं क्योंकि पिछले कुछ समय में उन्होंने खुद की स्किल्स में काफी सुधार किया है।

उन्होंने पिछले मैच को नॉकआउट से जीता और मुझे अहसास है कि उनके पंच अब ज्यादा प्रभावशाली हो गए हैं। इसलिए मैं एक बार फिर उनसे फाइट करने के लिए बेताब हूं।

ONE: ये मैच पिछले 2 मुकाबलों से किस तरह अलग होगा?

सिटीचाई: मुझे लगता है कि इस मैच का परिणाम भी पिछले 2 मुकाबलों की तरह आएगा। मैं उनके स्टाइल से अच्छी तरह वाकिफ हूं और भरोसा है कि जीत मुझे मिलेगी। लेकिन मैं कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता और खासतौर पर मुझे उनके पंचों से बचकर रहना होगा।

Sitthichai lands a left kick to Tayfun Ozcan's body at ONE: FIRST STRIKE.

ONE: इस बार आपने डेविट को हराने के लिए क्या प्लान बनाया है?

सिटीचाई: मैं उनसे दूर रहने का प्रयास करूंगा। उनके करीब जाने से मुझे पंचों का प्रभाव झेलना पड़ सकता है और उनके शॉर्ट-रेंज अटैक्स दमदार होते हैं।

मैं लेफ्ट किक के रूप में लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक्स लगाऊंगा क्योंकि मैं जानता हूं कि वो नी स्ट्राइक्स के खिलाफ संघर्ष करते हैं। इसलिए मैं नी स्ट्राइक्स लगाकर उन्हें थकाने का प्रयास करूंगा और अगर मुझे उन्हें नॉकआउट करने का मौका मिला तो उसका जरूर फायदा उठाऊंगा।

ONE: डेविट के खिलाफ जीत के आपके लिए क्या मायने होंगे?

सिटीचाई: मैं चैंपियन बनना चाहता हूं, लेकिन उससे पहले इस साल ग्रां प्री चैंपियन बनना मेरा लक्ष्य है। चूंकि ये एक ग्लोबल इवेंट है इसलिए ये मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी।

साथ ही मेरी उम्र बढ़ रही है और मुझे एक बड़े इवेंट को जीतने की उपलब्धि को अपने करियर से जोड़ना है। मुझे लगता है कि ग्रां प्री बेल्ट मेरे करियर का सबसे खास लम्हा होगा।



ONE: आप सुपरबोन की जियोर्जियो पेट्रोसियन पर नॉकआउट से ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पर क्या कहना चाहेंगे?

सिटीचाई: सुपरबोन पूरी तैयारी के साथ सर्कल में उतरे इसलिए उनकी जीत मेरे लिए कोई चौंकाने वाली बात नहीं रही। उन्होंने सभी चीज़ों को सही ढंग से किया और मुझे शुरुआत से ही भरोसा था कि वो पेट्रोसियन को हरा सकते हैं।

अगर भविष्य में मेरा सुपरबोन से मैच हुआ तो वो मेरे करियर के सबसे कठिन मैचों में से एक होगा क्योंकि उन्होंने खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से भी बेहतर बना लिया है। मुझे उन्हें हराने के लिए अपनी क्षमता से कहीं अधिक बेहतर तरीके से ट्रेनिंग करनी होगी क्योंकि सुपरबोन बहुत ताकतवर हैं। मैं जानता हूं कि हमारा मैच धमाकेदार साबित होगा और मुझे भरोसा है कि मैं उन्हें दोबारा हराने में सफल रहूंगा।

मुझे भविष्य में पेट्रोसियन के खिलाफ भी जीत की उम्मीद है। मेरी लंबे समय से इच्छा रही है कि मैं उनके साथ फाइट करूं, लेकिन उन्हें हराने के लिए मुझे एक बहुत अच्छे प्लान की जरूरत होगी।

ONE: क्या आपने करियर की शुरुआत में कभी सोचा था कि आप इतने बड़े किकबॉक्सिंग और मॉय थाई सुपरस्टार बन जाएंगे?

सिटीचाई: मैं टॉप पर पहुंचकर बहुत खुश हूं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाऊंगा। मेरा सपना है कि मैं विदेश में फाइट कर विदेशी लोगों को अपनी मॉय थाई स्किल्स से प्रभावित कर सकूं।

मुझे खुशी है कि आज बहुत लोग मुझे प्रेरणा का स्रोत मानते हैं और मुझे सपोर्ट भी करते हैं। इससे मेरे अंदर एक नई ऊर्जा आ जाती है और वही मुझे कठिन से कठिन चुनौतियों को पार करने में मदद करती है। लोगों के इसी समर्थन के कारण मैं मॉय थाई फाइटर से सफल किकबॉक्सर भी बन पाया।

मैं खुद को एक किकबॉक्सर कहने पर गर्व महसूस करता हूं और मुझे सपोर्ट करने के लिए लोगों का धन्यवाद भी करना चाहता हूं।

Sitthichai lands a knee at ONE: FIRST STRIKE.

ONE: इस मैच से पहले डेविट को क्या संदेश देना चाहेंगे?

सिटीचाई: ये हमारा तीसरा मैच होगा और मैं तुम्हें फिर से हराऊंगा क्योंकि मेरा लक्ष्य ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना है। मैं तुम्हें हराऊंगा और अपनी प्रतिद्वंदिता का यहीं अंत करते हैं।

बेहतर होगा कि तुम मेरी लेफ्ट किक और नी स्ट्राइक से बचे रहो क्योंकि वो बहुत खतरनाक हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: ONLY THE BRAVE में मिनोवा को सबक सिखाना चाहते हैं ब्रूक्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)