सिटीचाई ने करीबी मुकाबले में ओज़्कान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Sitthichai Tayfun Ozcan 1920X1280 ONE First Strike 53.jpg 768x512

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग ने साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में जीत के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: FIRST STRIKE में #4 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर ने टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान को उनके डेब्यू मैच में विभाजित निर्णय से हराया।

Sitthichai exchanges shots with Tayfun Ozcan

“किलर किड” ने मैच की शुरुआत लो किक्स लगाकर की और #5 रैंक के कंटेंडर ओज़्कान ने भी किक्स से जवाबी हमला किया। डच-टर्किश स्ट्राइकर ने उसके बाद आगे आकर लेफ्ट हुक और बॉडी शॉट का कॉम्बिनेशन लगाया।

सिटीचाई अपने विरोधी को दोबारा मोमेंटम हासिल नहीं करने देना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपरकट लगाया और ओज़्कान ने भी अपरकट के जरिए जवाबी हमला किया। राउंड के अंतिम क्षणों में “टरबाइन” का लेफ्ट हैंड एकदम सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ।

दूसरे राउंड की शुरुआत ओज़्कान ने पंचिंग कॉम्बिनेशन के साथ की, लेकिन “किलर किड” ने फ्लाइंग नी से इसका जवाब दिया, जिससे उनके विरोधी को बैकफुट पर जाना पड़ा। “टरबाइन” ने राइट हुक लगाया, जिसे थाई एथलीट ने नी और लेफ्ट हैंड लगाकर काउंटर किया।

ओज़्कान ने फ्रंट-फुट पर रहने की रणनीति नहीं छोड़ी और इसी के जरिए उन्होंने फ्रंट किक लगाकर सिटीचाई के मोमेंटम को बिगाड़ा। SB Gym टीम के स्टार ने वन-टू कॉम्बिनेशन के बाद स्टेप-थ्रू नी लगाई। सिटीचाई ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन डच-टर्किश स्ट्राइकर ने उन्हें काउंटर राइट हैंड लगाकर झकझोर दिया।

Sitthichai knees Tayfun Ozcan

पहले 2 राउंड्स बेहद करीबी रहे, वहीं तीसरे राउंड की शुरुआत सिटीचाई ने आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने किक्स, पंच और नी स्ट्राइक्स का मिश्रण किया, वहीं ओज़्कान काउंटर अटैक करने के मौके की तलाश कर रहे थे।

मगर इससे सिटीचाई को कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने लगातार अपने विरोधी पर दबाव बनाना जारी रखा। मगर “टरबाइन” भी अपने थाई प्रतिद्वंदी को आसानी से बढ़त बनाने नहीं देना चाहते थे।

ओज़्कान ने 2 स्ट्रेट राइट हैंड्स को लैंड करवाया, वहीं सिटीचाई ने काउंटर लेफ्ट हैंड से अपने विरोधी के मोमेंटम को बिगाड़ने की कोशिश की। डच-टर्किश स्ट्राइकर ने राउंड के अंतिम क्षणों में दमदार किक लगाई, लेकिन वो उन्हें स्कोरकार्ड्स में बढ़त नहीं दिला पाई।

Sitthichai beats Tayfun Ozcan

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद 3 में से 2 जजों ने सिटीचाई के पक्ष में फैसला सुनाया। इसी के साथ Sitsongpeenong Muay Thai Camp के स्टार अब टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं।

अब सेमीफाइनल में उनका सामना डेविट कीरिया से होगा, जिन्होंने इसी इवेंट में एनरिको “द हरिकेन” केह्ल को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से फिनिश किया।

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)