टोनन के खिलाफ फाइट को लेकर बहुत उत्साहित हैं वर्ल्ड चैंपियन थान ली

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन के रूप में थान ली का पहला काम गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के बढ़ते हुए दबदबे को कम करना होगा।

ONE के चेयरैमन CEO चाट्री सिटयोटोंग ने इस फाइट के होने की बात पहले ही कह दी है और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस काफी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, मौजूदा चैंपियन ने टोनन को सलाह दी थी कि उन्हें इस मुकाबले से पहले रैंकिंग वाले प्रतिद्वंदियों का सामना करना चाहिए। उन्हें इस बात का अंदाजा है कि सबमिशन स्पेशलिस्ट सर्कल के अंदर एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

ली ने कहा, “गैरी एक बहुत ही खतरनाक ग्रैपलर हैं।”

“ये एक अच्छा मैच होगा। हमारे सामने ग्रैपलर बनाम स्ट्राइकर की स्थिति होगी।”

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और ग्रैपलिंग प्रतियोगिताओं से निकलकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद से टोनन का रिकॉर्ड 6-0 हो गया है।

उनका पहला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबला मार्च 2018 में ONE: IRON WILL में हुआ था। तब से लेकर अब तक न्यू जर्सी निवासी एथलीट ने अपनी नई स्किल्स का बखूबी प्रदर्शन किया है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए, अगर ली का सामना “द लॉयन किलर” से हुआ तो वो खेल के हर विभाग पर अच्छे से काम करेंगे।

50/50 और MidCity MMA टीम के स्टार ने कहा, “गैरी अपने पैरों पर काफी सहज हैं। उनकी स्ट्राइकिंग में बेहतर होती जा रही है। जिस तरह से वो अपने सिर को हिलाते हैं और दूरी को कम करते हैं, उसमें काफी आत्मविश्वास झलकता है।”

“मुझे नहीं लगता कि अगर वो 10 सेकंड तक मेरे साथ खड़े रहे तो वो हार जाएंगे। और मुझे ये भी नहीं लगता कि अगर मैंने 10 सेकंड उनके साथ ग्रैपलिंग की तो मैं सबमिट हो जाऊंगा।”

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

इस बात में कोई शक नहीं है कि दोनों ही एथलीट प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन ली का मानना है कि विशेषज्ञता उन्हें अलग बनाती है।

भले ही दोनों अपने-अपने प्रतिद्वंदी के मजबूत पक्ष से बच निकलने में कामयाब रहे, लेकिन मुकाबले को जीतने के लिए उन्हें अपने अनुसार फाइट को आगे बढ़ाना होगा।

फेदरवेट चैंपियन ने कहा, “ये दिलचस्प मैच होगा क्योंकि हम दोनों अलग-अलग कला में माहिर हैं, लेकिन हम दोनों उन कलाओं में बहुत प्रभावी हैं। ऐसे में एक दूसरे के लिए खतरा बन सकते हैं।”

“हम स्ट्राइकर्स के लिए सबसे अच्छे चीज यही होती है कि फाइट की शुरुआत स्टैंड-अप गेम में होती है।”



टोनन ने अपने ONE करियर में कुछ अच्छे और अनुभवी स्ट्राइकर्स का सामना किया है, लेकिन ली का मानना है कि उनका स्टैंड-अप गेम डिविजन में किसी के भी मुकाबला कहीं ज्यादा अच्छा है। ली के विरोधियों को उनके खिलाफ बहुत तैयारी करनी पड़ेगी।

ऐसा करना उन सबके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि वियतनामी-अमेरिकी स्टार के पास तेजी, बेहतरीन मूवमेंट और ताकत है, जिसे जिम में हासिल करना कोई आसान काम नहीं है।

ली ने बताया, “मेरे खिलाफ गेम प्लान तैयार करना मुश्किल काम रहेगा। मेरी मूवमेंट और ताकत को झेलना कठिन होगा, मैं ये सब मूवमेंट करते हुए करता हूं।” 

“ऐसे बहुत सारे फाइटर्स हैं जो इस तरह की मूवमेंट कर सकते हैं, लेकिन इतना दम नहीं ला पाते। और ऐसे बहुत से फाइटर्स हैं जो दम दिखा सकते हैं, लेकिन मूवमेंट सही से नहीं करते। मैं ये सब काफी अच्छे से करता हूं।”

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

उन्हें पता है कि “द लॉयन किलर” ने अपना होमवर्क किया होगा। वो अपने महान कोच डैनेहर की निगरानी में अच्छी तैयारी के साथ आएंगे, जिन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और सबमिशन वाले कॉम्बैट स्पोर्ट्स के कई दिग्गजों को तैयार किया है।

इन सबसे कहीं ज्यादा ली मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित हैं और ये ऐसा मैच होगा जो कि उनके खेल को उसकी लिमिट तक ले जाएगा।

उन्होंने कहा, “ये अलग स्टाइल्स का एक जबरदस्त मैच होगा। मैं जिस कला में माहिर नहीं हूं, उसके कला के स्पेशलिस्ट के साथ मुकाबला बहुत ही मजेदार, दिलचस्प और प्रेरणादायक होगा।”

ये भी पढ़ें: 7 अमेरिकी MMA जिम जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4