एक लाजवाब और ऐतिहासिक मुकाबला ONE: IRON WILL में होने जा रहा है इसलिए थाईलैंड के बैंकॉक स्थित इम्पैक्ट एरीना में दुनिया के सबसे रोमांचक मार्शल आर्ट्स एक्शन की इस रात को बिल्कुल मिस न करें।
मेन इवेंट मुकाबले में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस अपने खिताब को दांव पर लगाएंगे, जहां उनका सामना ONE फेदरवेट और लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन से होगा। ये मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि गुयेन इतिहास रचते हुए पहले ऐसे फाइटर बनना चाहते हैं, जो तीन डिविजन के टाइटल जीत सकें।
वहीं को-मेन इवेंट मैच में थाईलैंड के डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक का सामना फिलीपींस के जेरेमी मिआडो से एक जोरदार लाइटवेट मैच में होगा।
इस ऐतिहासिक भिड़ंत के अलावा थाईलैंड के बेहतरीन योद्धा भी आज के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स स्टार्स के साथ नजर आएंगे।
इसलिए उनकी शानदार स्किल्स देखने का ये मौका बिल्कुल न चूकें। अपने टिकट अभी खरीदें!