- टेटसुया
- यमाडा
"MMA फैंटेसिस्टा"
About
टेटसुया यमाडा एक बेहद अनुभवी मार्शल आर्टिस्ट हैं और वो ZST वेल्टरवेट चैंपियन भी रह चुके हैं। जापान के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स स्टार्स में उनकी गिनती की जाती है।
बचपन में यमाडा जापान के योकोसूका नाम के शहर में जूडो की ट्रेनिंग किया करते थे। लेकिन जब स्कूल में उनके बेस्ट फ्रेंड ने अलग तरीकों के मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेनी शुरू की तो उन्होंने भी ऐसा करने का फैसला किया। छोटी उम्र से ही प्रतिभा के धनी और कड़ी मेहनत करने पर जोर देते आए हैं। कड़ी मेहनत का ही नतीजा था कि केवल 17 साल की उम्र में उन्होंने अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया।
साल 2012 में ZST वेल्टरवेट चैंपियन बने और अपने डिविजन में बदलाव करने से पहले 2 बार अपने टाइटल को डिफेंड भी किया। अन्य मार्शल आर्ट्स ब्रैंड्स में काम करने के बाद यमाडा ONE Championship में वापस आए और ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।