थान ली ने टॉप 5 फेदरवेट MMA कंटेंडर्स पर अपनी राय दी

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

पिछले साल अक्टूबर में मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को नॉकआउट कर थान ली बड़े स्टार्स से भरे ONE फेदरवेट डिविजन के नए चैंपियन बने थे।

ली जानते हैं कि इस डिविजन में कई खतरनाक कंटेंडर्स मौजूद हैं, जो उन्हें हराकर नए चैंपियन बनना चाहते हैं लेकिन ली को उनका कोई डर नहीं है।

35 वर्षीय एथलीट इस बात को लेकर खुश हैं कि उन्हें एलीट लेवल के एथलीट्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

अपने पहले ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से पहले ली ने फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के टॉप 5 कंटेंडर्स पर अपनी राय दी है।

#1 रैंक के कंटेंडर: मार्टिन गुयेन

ONE Featherweight World Champion Martin Nguyen stands poised in the ring at ONE: DAWN OF HEROES.

थान ली: मेरा उनके खिलाफ मुकाबला अच्छा रहा और रीमैच जरूर चाहूंगा। वो एक बेहतरीन एथलीट हैं और उन्हें फाइट करते देखना मुझे पसंद है। उन्हें जल्द ही मैच मिल सकता है, लेकिन इससे पहले शायद COVID के कारण उनके 2 मैच रद्द भी कर दिए गए। हमारे मैच में जबरदस्त एक्शन देखा गया और मुझे उम्मीद है कि हमारा दोबारा आमना-सामना होगा।

#2 रैंक के कंटेंडर: क्रिश्चियन ली

MMA fighter Christian Lee

ली: मैं चाहता हूं कि उनके खिलाफ मेरा मैच जरूर हो। वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत हमेशा यादगार रहती है। ONE ने भी कुछ समय पहले इस मैच के होने के संकेत दिए थे इसलिए मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हमारा मुकाबला बहुत दिलचस्प होगा, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

क्रिश्चियन एक बेहतरीन एथलीट हैं, युवा हैं और बहुत खतरनाक भी हैं। वो लगातार खुद में सुधार कर रहे हैं। ली, एडी अल्वारेज़ और अन्य एथलीट्स के बीच चल रही बहस को देखकर भी मजा आ रहा है।



#3 रैंक के कंटेंडर: गैरी टोनन

MMA stars Garry Tonon and Koyomi Matsushima fight at ONE: BIG BANG

ली: गैरी एक बहुत ही खतरनाक ग्रैपलर हैं, रैंकिंग्स में अभी प्रवेश किया है। उनका कोयोमी मत्सुशीमा के खिलाफ मैच शानदार रहा और मुझे लगता है कि उन्हें भविष्य में टाइटल शॉट मिल सकता है। शायद 1 या 2 बड़ी जीत के बाद वो टॉप कंटेंडर भी बन सकते हैं।

#4 रैंक के कंटेंडर: कोयोमी मत्सुशीमा

MMA stars Garry Tonon and Koyomi Matsushima fight at ONE: BIG BANG

ली: उनके मैच अभी तक अच्छे रहे हैं, मुझे उनका स्टाइल काफी पसंद है। उनके मार्टिन के खिलाफ मैच को देखने के बाद मुझे उम्मीद है कि वो आने वाले मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। गैरी को भी उनके खिलाफ संघर्ष करते देखा गया था।

वो एक टॉप लेवल के फाइटर हैं और उनकी स्किल्स बहुत खतरनाक हैं। मुझे उम्मीद है कि उनके खिलाफ मेरा मैच जरूर होगा। फिलहाल दोबारा टॉप कंटेंडर्स में शामिल होने के लिए उन्हें कुछ मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

#5 रैंक के कंटेंडर: किम जे वूंग

South Korean MMA star Kim Jae Woong fights Japanese grappler Tetsuya Yamada at ONE: BIG BANG II in December 2020

ली: उनका मार्टिन के खिलाफ मैच होने वाला था, जिसे शायद 1 नहीं 2 बार रद्द कर दिया गया। मुझे उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मैंने उनके मैचों की हाइलाइट्स जरूर देखी हैं जिससे मुझे यही पता चला है कि उनकी स्ट्राइक्स बहुत प्रभावशाली होती हैं।

उनका मार्टिन के खिलाफ मैच धमाकेदार साबित हो सकता था। इसलिए अगर इनकी फाइट दोबारा हुई तो उसे कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा। उनके जैसा एथलीट टॉप 5 में होने का पूरा हकदार है और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मुझे भी उनका सामना करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: शिन्या एओकी ने टॉप 5 लाइटवेट एथलीट्स पर अपनी राय दी

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)