मार्टिन गुयेन को थान ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल रीमैच की उम्मीद

Martin Nguyen Thanh Le inside the matrix 1920X1278 5 768x511

मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में कठिन दौर का सामना भी किया है, लेकिन अब वो बुरे दौर को पीछे छोड़ एक बार फिर ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

ONE Featherweight World Champion Martin Nguyen stands poised in the ring at ONE: DAWN OF HEROES.

पिछले साल थान ली के खिलाफ फेदरवेट टाइटल हारने के बाद वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार “ONE on TNT II” में “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग का सामना करने वाले थे।

लेकिन COVID-19 के कारण गुयेन को मुकाबले से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

“द सीटू-एशियन” मैच ना मिलने से काफी निराश दिखाई दिए क्योंकि वो कई महीनों से अपने परिवार से दूर अमेरिका आकर Sanford MMA जिम में ट्रेनिंग कर रहे थे। किम के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया वापस जाने का निर्णय लिया।

सौभाग्य से, परिवार का साथ मिलने से उन्हें अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

गुयेन ने बताया, “मैं मानसिक रूप से कमजोर महसूस करने लगा था और सोशल मीडिया से खुद को दूर रख रहा था। बुरे दौर को पीछे छोड़ने के लिए मैं किसी शांत जगह पर रहना चाहता था।”

“ONE Championship मेरे सामने जो भी ऑफर रखेगा, मैं उसे स्वीकारने के लिए तैयार हूं। जैसे ही कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ, उसके बाद मुझे केवल अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान देना होगा।”

हालांकि गुयेन किसी भी एथलीट का सामना करने को तैयार हैं, लेकिन पिछले मैच के लिए उन्होंने किम के खिलाफ मैच की तैयारी की थी। इसलिए अगर संभव हुआ तो वो पहले दक्षिण कोरियाई स्टार से भिड़ना चाहेंगे।

दोनों के फाइटिंग स्टाइल्स को देखते हुए सर्कल में तगड़े एक्शन का देखा जाना भी तय था और “द सीटू-एशियन” इस बात को सच का रूप देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं अभी भी अच्छी शेप में हूं और Sanford MMA में किम के खिलाफ मैच के लिए किए गए अभ्यास को दोहरा रहा हूं। लेकिन ये भी कहना चाहूंगा कि मैं किसी भी एथलीट का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

“अगर आखिरी समय में किसी को टाइटल मैच नहीं मिल सका तो मैं उन्हें भी रिप्लेस करने को तैयार रहूंगा। मगर फिलहाल मैं किम के खिलाफ मुकाबले की तैयारियों में जुटा हूं, एक ऐसी फाइट जिसे कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।”



किम अभी #5 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर हैं, पूर्व चैंपियन और टॉप लेवल के एथलीट गुयेन को हराकर वो टाइटल शॉट प्राप्त करने के एक कदम करीब पहुंच सकते हैं।

वहीं ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने कहा है कि गैरी “द लॉयन किलर” टोनन चैंपियन के अगले चैलेंजर होंगे। इसलिए चैंपियनशिप मैच पाने के लिए “द सीटू-एशियन” को लगातार आगे बढ़ते रहना होगा।

गुयेन ने कहा, “दोनों अच्छे एथलीट्स हैं और दोनों की भिड़ंत धमाकेदार होगी। इस मैच को होने से रोका नहीं जा सकता था। आज नहीं तो कल टोनन को टाइटल शॉट जरूर मिलता।”

“मुझे तुरंत रीमैच मिलना चाहिए था क्योंकि मैं 3 साल तक चैंपियन बना रहा। लेकिन मैं इतना भी जानता हूं कि भविष्य में मेरा ली से दोबारा आमना-सामना जरूर होगा।”

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल और अपनी हार का बदला पूरा करने की चाह “द सीटू-एशियन” को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है। उनका लक्ष्य चैंपियनशिप मैच हासिल करना है और उससे पहले वो हर चुनौती से पार पाने को तैयार हैं।

ली द्वारा भी रीमैच की इच्छा जाहिर करने से दोनों की दूसरी भिड़ंत की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

गुयेन ने कहा, “मेरा लक्ष्य अपनी हार का बदला पूरा करना है। मुझे नहीं पता कि वो पहले से बेहतर कर पाएंगे या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि मेरे प्रदर्शन में जरूर सुधार देखने को मिलेगा।”

“मैं कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। अगर मुझे एक मैच में जीत के बाद ही टाइटल शॉट मिलेगा तो मैं पहले यादगार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहूंगा।”

ये भी पढ़ें: थान ली ने टॉप 5 फेदरवेट कंटेंडर्स पर अपनी राय दी

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4