MMA स्टार चान रोथाना से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Chan Rothana DC 3359 768x512

चान रोथाना एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं। शुक्रवार, 18 दिसंबर को ONE: COLLISION COURSE में कंबोडियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।

रोथाना 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और अगर चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट “द हंटर” शी वेई को हराकर साल 2021 में अच्छे मोमेंटम के साथ प्रवेश कर सकते हैं। इससे उन्हें फ्लाइवेट रैंकिंग्स में जगह बनाने में भी आसानी होगी।

इससे पहले ये मैच शुरू हो, यहां आप रोथाना से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातों के बारे में जान सकते हैं।

#1 बचपन में कई बार घर बदला

Cambodian flyweight Chan Rothana heads to the Circle

“बचपन में मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था। मैं Site2 शरणार्थी शिविर में पैदा हुआ, जो कंबोडिया और थाईलैंड के बॉर्डर पर स्थित है।

“गृह युद्ध के समय मेरा परिवार वहां से निकल आया। मेरे माता-पिता और भाई-बहन वापस कंबोडिया आ गए और उस समय मेरी उम्र केवल 4 या 5 साल रही होगी।

“पहले हम अपने पिता के कुछ जानने वालों के यहां फ्नोम बांटेय नेअंग में रहे, जो उत्तरी कंबोडिया के बांटेय मिन्चे प्रांत में स्थित है।

“कुछ साल बाद हम देश की राजधानी फ्नोम पेन्ह में आए और कुछ समय अपनी मौसी के वहां रहे। कुछ साल वहां बिताने के बाद हमने चाक अंगरे में जगह ली और वहां अपना घर बनाया।

“इस समय मेरे माता-पिता के लिए पैसे कमाना बहुत मुश्किल हो रहा था।

“मेरे पिता एक डॉक्टर थे, जो तभी मरीजों के पास जाते जब उन्हें फोन करके कोई बुलाता था। इसके बावजूद पैसे कमाना बहुत कठिन था क्योंकि वो कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय में काम नहीं कर रहे थे। इसलिए अपने खाली समय में वो कुन खमेर की शिक्षा दिया करते थे।”

#2 कई तरीके के मार्शल आर्ट्स में सफलता प्राप्त की

“मैं बचपन से ही खेलों से जुड़ा रहा हूं।

“पहले मैंने हैपकीडो की ट्रेनिंग ली क्योंकि अमेरिका में रह रहे मेरे पिता के एक दोस्त मुझे ट्रेनर बनते देखना चाहते थे। उस खेल में मैंने ब्लैक बेल्ट भी हासिल की और रीज़नल के अलावा कंबोडियाई नेशनल टीम का हिस्सा रहते हुए अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भी हिस्सा लिया।

“उसके बाद मैंने बोकाटोर पर ध्यान देना शुरू किया। कुछ साल बाद यूथाकुन खोम पर ध्यान देना शुरू किया, जो बोकाटोर से काफी मेल खाता है।

“उसके बाद वोवीनम में ट्रेनिंग शुरू की और वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती। मैंने कुछ समय के लिए टायक्वोंडो भी सीखा और साल 2004 में कुन खमेर में आने का फैसला लिया।

“17 साल की उम्र में मुझे कुन खमेर के मैच मिलने लगे थे। कुछ साल कुन खमेर में बिताने के बाद मुझे रीज़नल और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी संख्या में मैच मिले। आखिरकार साल 2014 में मुझे ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में परफ़ॉर्म करने का अवसर मिला।”



#3 उनकी शादी हो चुकी है

Cambodian MMA star Chan Rothana with his wife, two daughters, and friends

“मेरी पत्नी का नाम सिंडी कूपन है। वो मूल रूप से फ्रेंच हैं और अपने माता-पिता के साथ कंबोडिया आई थीं। उन्होंने यहां आकर देश की राजधानी में एक फ्रेंच रेस्तरां खोला।

“2005 या 2006 में मेरी मुलाकात होने वाली पत्नी से हुई क्योंकि वो भी यूथाकुन खोम की ट्रेनिंग करने आती थीं। समय बीतने के साथ हमारे संबंध गहराते गए और एक-दूसरे से प्यार कर बैठे।

“मेरी पत्नी कहती हैं कि वो मुझसे इसलिए प्यार करती है क्योंकि मैं ईमानदार स्वभाव और दूसरों की मदद करने वाला व्यक्ति हूं। उन्होंने कभी मेरी गरीबी पर सवाल नहीं उठाए, वो जानती हैं कि मैं कड़ी मेहनत करता हूं और मैं भी उनसे बहुत प्यार करता हूं। अब मैं 2 बेटियों का पिता बन चुका हूं।”

#4 फ्रेंच शेफ का काम भी किया

“जब हमारी शादी को कुछ ही समय हुआ था और उस समय मुझे कुन खमेर में काफी सफलता मिल रही थी। उस समय मैं अपने सास-ससुर की रेस्तरां चलाने में भी मदद करता था।

“उन्होंने मुझे फ्रेंच खाना बनाना सिखाया। हर रोज मुझे नई-नई चीजें सीखने को मिल रही थीं।

“कुछ साल बाद उन्होंने रेस्तरां को बंद कर दिया और वापस फ्रांस चले गए और उसके बाद मैंने भी रेस्तरां में काम करना बंद कर दिया।”

#5 टुक-टुक ड्राइवर रहे

“शेफ का काम बंद करने के बाद मैंने अपना पूरा ध्यान कुन खमेर करियर पर लगाया और उस समय मैंने एक टुक-टुक भी खरीदा।

“मैंने टुक-टुक इसलिए खरीदा था जिससे मैं अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ सकूं, जहां वो फ्रेंच भाषा की शिक्षा देती थीं और स्कूल खत्म होने के बाद उन्हें वापस भी लाता।

“लेकिन जब मेरे पास खाली समय होता तो मैं विदेशी यात्रियों को भी उसमें एक से दूसरी जगह पर छोड़ता। ज्यादा पैसे कमाने के लिए फ्रेंच या अंग्रेजी में भी बात करता।

“मैंने टुक-टुक को करीब ढाई साल चलाया और बाद में उसे बेच दिया। उसके बाद में पूर्ण रूप से ONE Championship में अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर पर फोकस कर रहा हूं।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: COLLISION COURSE को मिस नहीं करना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34