रोडलैक के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं नोंग-ओ

ONE Bantamweight Muay Thai World Champion Nong-O Gaiyanghadao kicks Saemapetch Fairtex in the head

साल 2018 में ONE Super Series को जॉइन करने के बाद से ही नोंग-ओ गैयानघादाओ का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन अब उनका सामना एक ऐसे एथलीट से होने वाला है जो उनकी लय को बिगाड़ सकता है।

शुक्रवार, 18 दिसंबर को ONE: COLLISION COURSE में उनकी भिड़ंत रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होगी, जिनके खिलाफ उन्हें ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है।

दोनों एथलीट्स मॉय थाई के लैजेंड स्टार्स के खिलाफ रिंग में उतर चुके हैं, मगर उनका आमना-सामना कभी नहीं हुआ। यही सबसे बड़ा कारण है कि नोंग-ओ इस मुकाबले से पहले बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने रोडलैक के बारे में कहा, “मैं नए प्रतिद्वंदियों का सामना करने के लिए तैयार हूं। इससे पहले मुझे एक ही तरह के प्रतिद्वंदी बार-बार मिलते आ रहे थे। मैं अब नए प्रतिद्वंदी की स्किल्स को परखना चाहता हूं।”

“नए प्रतिद्वंदियों के खिलाफ मैच से मेरी ही स्किल्स में सुधार होगा। मैं उनसे नई तकनीक सीख सकता हूं और अपने स्टाइल में बदलाव भी कर सकता हूं।”

Lumpinee और Rajadamnern स्टेडियम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे नोंग-ओ इस खेल के लैजेंड हैं। वहीं जब रोडलैक अपने करियर के शुरुआती दौर में थे, नोंग-ओ उस समय भी मॉय थाई के बड़े स्टार्स में से एक हुआ करते थे।

लेकिन नए मैच ना मिलने के कारण उनका इस खेल से लगाव कम होने लगा था। उन्होंने 2015 में रिटायर होने का फैसला लेकर Evolve MMA में ट्रेनिंग देनी शुरू की।

उस समय रोडलैक उभरते हुए स्टार्स में से एक हुआ करते थे और 2016 में Channel 7 Stadium टाइटल भी जीता।

नोंग-ओ ने कहा, “मैंने बॉक्सिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और जब उन्हें सफलता मिलनी शुरू हुई, तब तक मैं रिटायर हो चुका था।”



नोंग-ओ को कोचिंग का काम पसंद आ रहा था, लेकिन जब अप्रैल 2018 में ONE Super Series का अनावरण हुआ, उन्हें एक ऐसा ऑफर मिला, जिसे वो ठुकरा नहीं पाए। रिटायरमेंट से वापसी करने के बाद उन्होंने लगातार 6 मैच जीते।

फरवरी 2019 में पहले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में Evolve टीम के स्टार ने हान ज़ी हाओ को हराया। उसके बाद मई में हिरोकी “काईबुटसुकुन” सुजुकी के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया और वहीं सितंबर में ब्रीस डेल्वाल और नवंबर में #1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स को हराया।

लेकिन करीब 13 महीने पहले सैमापेच फेयरटेक्स के खिलाफ जीत के बाद COVID-19 महामारी के कारण नोंग-ओ को कोई मैच नहीं मिल पाया है। लेकिन इस दौरान उन्होंने ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट पर भी करीब से नजर बनाई हुई थी।

अब उनके चैलेंजर रोडलैक हैं, जिनके लिए सीजन 2020 काफी व्यस्त रहा।

Nong O ASH_7019.jpg

“द स्टील लोकोमोटिव” इस साल अभी तक 3 बार परफॉर्म कर चुके हैं, जिनमें उनकी टूर्नामेंट के फाइनल में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई के खिलाफ जीत भी शामिल रही, जिससे उन्हें चैंपियन के खिलाफ टाइटल शॉट मिला।

अब नोंग-ओ फैंस का मनोरंजन करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

34 वर्षीय थाई लैजेंड ने कहा, “मैं अगले मैच का लंबे समय से इंतज़ार कर रहा था। मैं करीब 1 साल से रिंग में नहीं उतरा हूं इसलिए रोडलैक का सामना करने के लिए बेताब हूं।”

“इस मैच में मुझे लगता है कि दोनों ओर से दमदार स्ट्राइक्स का इस्तेमाल होगा। महत्वपूर्ण बात ये होगी कि कौन बेहतर तरीके से अपने अनुभव का फायदा उठा पाता है।”

Saemapetch Fairtex raises his idol's hand, ONE Bantamweight Muay Thai World Champion Nong-O Gaiyanghadao

“स्टील लोकोमोटिव” का सामना करना भी कई एथलीट्स के लिए बहुत मुश्किल काम है, लेकिन नोंग-ओ को कोई घबराहट महसूस नहीं हो रही है। उन्हें 300 से भी ज्यादा मैचों का अनुभव प्राप्त है और अपने करियर में उन्होंने हर तरह के प्रतिद्वंदियों का सामना किया है।

थाई लैजेंड का मानना है कि रोडलैक की आक्रमकता उन्हें बढ़त दिला सकती है। इसके लिए उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के लिए गेम प्लान तैयार किया है, जो उन्हें बेंटमवेट डिविजन के टॉप पर बनाए रख सकता है।

वर्ल्ड चैंपियन ने कहा, “मुझे आक्रामक प्रतिद्वंदियों का सामना करने का अनुभव है। मैं खतरनाक किक्स और पंचों के लिए पहले से तैयार हूं।”

“रोडलैक का स्टाइल काफी आक्रामक है, लेकिन मुझे उससे डर नहीं लग रहा। बल्कि मुझे उनका आक्रामक स्टाइल पसंद है क्योंकि वो जब भी आगे आएंगे, उन्हें मेरी किक्स का प्रभाव झेलना पड़ेगा। मैं तकनीकी तौर पर उन्हें हराने का प्रयास करूंगा।”

ये भी पढ़ें: रोडलैक ने कुलबडम को हराकर नोंग-ओ के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39