रोमानियाई किकबॉक्सर आंद्रेई स्टोइका से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Andre Stoica DC 8254 768x512

2019 में ONE Championship को जॉइन करने के बाद से ही आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते थे।

शुक्रवार, 18 दिसंबर को ONE: COLLISION COURSE में उनका ये सपना पूरा हो सकता है क्योंकि उन्हें रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच मिला है।

इससे पहले ये मैच शुरू हो, यहां आप रोमानियाई किकबॉक्सिंग स्टार से जुड़े 5 रोचक तथ्यों के बारे में जान सकते हैं।

#1 परिवार से बहुत प्यार करते हैं

स्टोइका के सख्त किकबॉक्सिंग व्यक्तित्व के पीछे एक प्यारा पिता छुपा हुआ है।

स्टोइका 3 बच्चों के पिता हैं, 2 बेटी और एक बेटा। अपने बच्चों के साथ वो ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करते हैं।

अक्सर उन्हें सुपरहीरो कॉस्ट्यूम, क्रिस्मस स्वेटर जैसी चीजें पहनते भी देखा जाता है, जिससे वो अपने बच्चों को खुश कर सकें।

वहीं थोड़ा आराम करने के लिए स्टोइका को अपने बच्चों के साथ अच्छी फिल्में देखना भी काफी पसंद है।

#2 उनके भाई भी ONE के साथ जुड़े हैं

इसी साल मई में “मिस्टर KO” के छोटे भाई “द बुकारेस्ट बैड बॉय” बोग्डन स्टोइका ने भी ONE Super Series के साथ डील साइन की थी।

“द बुचारेस्ट बैड बॉय” को चाहे ONE में ज्यादा पहचान ना मिली हो, लेकिन वो अपने करियर में दुनिया के कई टॉप लेवल किकबॉक्सर्स को मात दे चुके हैं।

बोग्डन कई बार के किकबॉक्सिंग चैंपियन रहे हैं और अपने भाई की तरह कई बार वुशु चैंपियन भी बन चुके हैं।

दोनों रोमानिया की राजधानी बुकारेस्ट में अपना जिम भी चलाते हैं जिसका नाम Stoica Brothers Fight Academy है।



#3 नेशनल और यूरोपियन वुशु चैंपियन रहे हैं

स्टोइका को चाहे अपने किकबॉक्सिंग स्टाइल के लिए जाना जाता हो, लेकिन 2009 में अपने करियर की शुरुआत से पहले उन्हें दूसरे मार्शल आर्ट में सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता था।

वो 3 बार रोमानियाई नेशनल वुशु चैंपियनशिप और एक बार यूरोपियन वुशु चैंपियन भी बन चुके हैं।

“मिस्टर KO” वुशु और किकबॉक्सिंग के मेल से अपने प्रतिद्वंदियों को क्षति पहुंचाते आए हैं, लेकिन वो ये तय नहीं कर पाए कि किकबॉक्सिंग उन्हें सही दिशा में ले भी जाएगा या नहीं।

#4 रियलिटी शो में नजर आए

स्टोइका एक बार रोमानियाई रियलिटी टीवी शो “ferma Vedetelor” पर एक प्रतिभागी के रूप में नजर आए थे, जो स्वीडन के रियलिटी टीवी शो “द फार्म” पर आधारित था।

एक ऐसा शो जिसमें कई सेलिब्रिटीज़ को एक फार्म में ले जाया गया, जहां उनका बाहरी दुनिया से संपर्क बंद कर दिया गया था।

वो इंटरनेट, फोन और अखबार भी नहीं पढ़ सकते थे और उनका लक्ष्य आखिरी समय तक सभी टास्क पूरे करते हुए शो में बने रहने का था।

उन्होंने ना जाने ये सब कैसे पूरा किया होगा? हर हफ्ते कोई ना कोई “फार्मर ऑफ द वीक” बनता और जो आखिर तक शो में बना रहता, उसे बहुत बड़ी ईनामी राशि मिलने वाली थी।

#5 रोमानिया की नेशनल फुटबॉल टीम के बड़े फैन

स्टोइका को किक्स लगाने से बहुत लगाव रहा है और जब वो खुद ONE Super Series में किक्स नहीं लगा रहे होते हैं तो दूसरे एथलीट्स को किक लगाते देखते हैं, खास तौर पर सॉकर प्लेयर्स को किक्स लगाते देखना उन्हें पसंद है।

“मिस्टर KO” रोमानिया की नेशनल फुटबॉल टीम के बड़े फैन हैं।

टीम ने ने 1930 में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और तब से 6 बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफ़ाई कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)