ऐतिहासिक नॉकआउट जीत के बाद स्टोइका को चौंकाना चाहते हैं इसाएव

Mihajlo Kecojevic Beybulat Isaev ONE UNBREAKABLE 1920X1280 15 768x512

बेबुलट इसाएव ने अपने पिछले मुकाबले में मिहयलो केकोयविच को केवल 82 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

उस जीत की वजह से उनका शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में बोग्डन “बुकारेस्ट बैड बॉय” स्टोइका के खिलाफ लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग मैच से पूर्व आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, “ONE में अपनी पहली जीत से मैंने दुनिया को अपने नाम से परिचित कराया था। ये मेरे विरोधी के लिए अफसोस की बात रही कि उन्हें नॉकआउट होना पड़ा।”

27 वर्षीय रूसी स्टार अब अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे, लेकिन अगले मैच में उनका सामना अभी तक के अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंदी से होगा।

स्टोइका को चाहे सर्कल में फाइट करने का अनुभव ना हो, लेकिन उन्हें दुनिया के कई बेस्ट स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट्स के साथ फाइट करने का अनुभव है। इसके साथ ही वो Enfusion और Superkombat में टाइटल्स जीत चुके हैं, इसलिए उनकी चुनौती से पार पाना इसाएव के लिए काफी मुश्किल होगा।

इसाएव Fight Club NORD 86 में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं और मानते हैं कि यही मेहनत उन्हें “बुकारेस्ट बैड बॉय” पर बढ़त दिलाएगी।

इसाएव ने कहा, “चाहे मेरा बोग्डन से कभी मैच नहीं हुआ लेकिन एक फाइटर के रूप में मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं और उन्हें अच्छा फाइटर मानता हूं।”

“उनके खिलाफ भी मेरी ट्रेनिंग पहले जैसी रही है। मेरे पास दुनिया के बेस्ट ट्रेनर्स में से एक विटाली मिलर हैं और 7 बार के Glory चैंपियन आर्टेम वाखितोव के रूप में बेहतरीन स्पारिंग पार्टनर है।”

Light heavyweight kickboxers Mihajlo Kecojevic and Beybulat Isaev fight at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

उन्होंने अपने विरोधी के गेम को परखा है, लेकिन वो अभी से कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहते।

इसाएव ने कहा, “नी-स्ट्राइक्स और किक्स उनकी ताकत है। जहां तक कमजोरी की बात है, उसका फायदा मैं फाइट में ही उठाना चाहूंगा और अपने प्रतिद्वंदी को कम नहीं आंकना चाहता।”

रूसी स्टार का मानना है कि अपने बॉडी साइज़ के कारण उन्हें इस फाइट में बढ़त मिल सकती है।

WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अभी तक लाइट हेवीवेट डिविजन में परफॉर्म करते आए हैं और स्टोइका से उनका बॉडीवेट थोड़ा कम है, जिससे वो फायदा उठाने के बारे में सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा बॉडीवेट उनसे कम है, इसलिए मेरे पास तेजी से मूव लगाकर बढ़त बनाने का मौका होगा।”



ताकत और कमजोरी को अलग रखते हुए रूसी एथलीट अगले मैच में बड़ी जीत दर्ज कर डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल होना चाहते हैं।

इसाएव का लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियन बनना है, लेकिन वो ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को चैलेंज ना करते हुए दूसरे डिविजन में मौके तलाश रहे हैं।

उन्होंने कहा, “रोमन क्रीकलिआ मेरे दोस्त हैं। अगर संभव हुआ तो मैं उनसे फाइट नहीं करना चाहता। मैं क्रीकलिआ का सामना करने के बजाय मिडलवेट टाइटल के लिए चैलेंज करना ज्यादा पसंद करूंगा।”

“मेरा नेचुरल बॉडीवेट 93-किलोग्राम है। मुझे उम्मीद है कि अगले मैच के बाद ONE मुझे 93-किलोग्राम वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने का अवसर प्रदान करेगा।”

स्टोइका जैसे सम्मानित एथलीट के खिलाफ एक जीत से इसाएव को मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने कि उम्मीद बढ़ जाएंगी।

Light heavyweight kickboxers Mihajlo Kecojevic and Beybulat Isaev fight at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

इसाएव अभी टाइटल शॉट के बारे में ना सोच कर केवल 29 अक्टूबर के मैच को जीतने पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “इस मैच में पता चलेगा कि मुझे फाइट्स को किस तरह फिनिश करना पसंद है।”

“मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहता, खासतौर पर इस डिविजन में। लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगा कि मैं हर मैच को अपने आखिरी मैच के रूप में देखा हूं, इसी वजह से सर्कल में अपना 100 प्रतिशत दे पाता हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)