ONE: NEXTGEN के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Mihajlo Kecojevic Beybulat Isaev ONE UNBREAKABLE 1920X1280 11 768x512

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में कई खतरनाक फाइटर्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

विमेंस एटमवेट से लेकर हेवीवेट डिविजन के स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स मैचों को किसी भी क्षण फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

इसलिए धमाकेदार एक्शन के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE: NEXTGEN के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 क्रीकलिआ ने शानदार अंदाज में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती

रोमन क्रीकलिआ ने 2019 के नवंबर महीने में अपना ONE Super Series डेब्यू किया, जहां उन्होंने ONE: AGE OF DRAGONS में तारिक “द टैंक” खबाबेज़ को हराकर उनके अपराजित रिकॉर्ड का अंत किया था।

यूक्रेनियाई स्टार ने ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के पहले राउंड में दिखाया कि उनकी चिन “द टैंक” के दमदार पंचों को झेल सकती है। वहीं दूसरे राउंड में उन्होंने मैच का कंट्रोल अपने हाथ में लिया।

दूसरे राउंड में क्रीकलिआ के राइट हैंड और उसके बाद राइट हेड किक के प्रभाव से डच-मोरक्कन एथलीट लड़खड़ाने लगे। उसके बाद क्रीकलिआ के 2 लेफ्ट अपरकट्स ने खबाबेज़ को नीचे गिरा दिया।

खबाबेज़ खड़े हुए लेकिन Gridin Gym टीम के स्टार उन्हें सांस लेने तक का मौका नहीं देना चाहते थे। उन्होंने “द टैंक” पर नी-स्ट्राइक्स और पंच लगाने जारी रखे, जिसके कारण रेफरी को 8-काउंट भी शुरू करना पड़ा।

खबाबेज़ ने फाइट को जारी रखा, लेकिन क्रीकलिआ स्कोरकार्ड्स में काफी बढ़त हासिल कर चुके थे। यूक्रेनियाई एथलीट ने अपने विरोधी के जबड़े पर पहले 2 राइट हैंड्स और उसके बाद एक लेफ्ट हुक लगाया और अगले ही पल रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

ONE: NEXTGEN में क्रीकलिआ का सामना सबसे पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपना डेब्यू कर रहे इराज अज़ीज़पोर से होगा।

#2 स्टैम्प ने तोमर को फिनिश किया

स्टैम्प फेयरटेक्स ने ONE: A NEW TOMORROW में पूजा “द साइक्लोन” तोमर को हराकर अपने शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सफर को जारी रखा था।

भारतीय एथलीट पर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के बाद आई इस जीत से पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का MMA रिकॉर्ड 4-0 का हो गया था।

स्टैम्प ने अच्छा टेकडाउन डिफेंस करते हुए तोमर के खिलाफ बैक कंट्रोल हासिल किया और यहां से उन्होंने “द साइक्लोन” को फाइट में वापसी करने का मौका ही नहीं दिया।

रीयर-नेकेड चोक के विफल रहने की वजह से तोमर, स्टैम्प की पकड़ से लगभग बाहर आ ही गई थीं। मगर थाई स्टार ने अगले ही पल माउंट पोजिशन हासिल कर दोबारा मैच में बढ़त कायम की।

“द साइक्लोन” ने पंचों से बचने के लिए अपनी कमर थाई स्टार की तरफ कर दी। इस पोजिशन में रहते स्टैम्प ने तब तक पंच लगाने जारी रखे जब तक रेफरी ने उन्हें तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित नहीं कर दिया।

अब ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैच में स्टैम्प का सामना जूली मेज़ाबार्बा से होगा।



#3 मियाओ का राइट हुक बनस्रन पर भारी पड़ा

Shaolin warrior Miao Li Tao takes on Muay Thai machine Pongsiri Mitsatit on 2 August in an explosive strawweight showdown! 💥

Shaolin warrior Miao Li Tao takes on Muay Thai machine Pongsiri Mitsatit on 2 August in an explosive strawweight showdown! 💥🗓: Manila | 2 August | 5PM | ONE: DAWN OF HEROES🎟: Get your tickets at 👉 http://bit.ly/oneheroes19📺: Check local listings for global TV broadcast📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp 👨‍💻: Prelims LIVE on Facebook | Prelims + 2 Main-Card bouts LIVE on Twitter

Posted by ONE Championship on Friday, July 19, 2019

अन्य स्ट्रॉवेट एथलीट्स की तुलना में मियाओ ली ताओ के पंच ज्यादा खतरनाक हैं।

2017 के नवंबर महीने में उन्होंने ONE: IMMORTAL PURSUIT में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने सिम बनस्रन को मात दी थी।

शुरुआत में कंबोडियाई एथलीट ने मियाओ के रेसलिंग गेम के खिलाफ डिफेंस किया, लेकिन मौका मिलते ही उन्होंने खतरनाक स्ट्राइक्स को लैंड करवाना शुरू कर दिया था।

बनस्रन ने कम ताकत के साथ राइट किक लगाई, मगर सामने से आ रहे काउंटर अटैक को ब्लॉक नहीं कर पाए। मियाओ ने आगे आकर दमदार राइट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी मैट पर जा गिरे, उसके बाद कुछ और पंचों ने चीनी एथलीट ने अपनी जीत सुनिश्चित की।

#4 मिआडो ने स्ट्राइकिंग लैजेंड को हराया

जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो उन स्ट्रॉवेट एथलीट्स में से एक हैं जो क्षण भर में फाइट को फिनिश कर सकते हैं।

कुछ ऐसा ही उन्होंने ONE: IRON WILL में किया था, जहां उन्हें मॉय थाई लैजेड डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक पर नॉकआउट से जीत मिली।

कम अनुभव होने के बावजूद फिलीपीनो एथलीट ने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन को कड़ी टक्कर दी और कई दमदार पंचों को लैंड करवाया।

उन्होंने अपनी स्पीड का फायदा उठाकर कई खतरनाक हुक्स और अपरकट्स लगाए। मगर इससे डेडामरोंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, पीछे रहने के बजाय उन्होंने आगे आकर अटैक करने की कोशिश की।

फ्रंट-फुट पर आने की रणनीति थाई आइकॉन पर भारी पड़ी। “द जैगुआर” ने पहले लेफ्ट हुक-राइट हुक कॉम्बिनेशन और उसके बाद ओवरहैंड राइट के प्रभाव से डेडामरोंग लड़खड़ाने लगे।

मिआडो ने 4-पंच कॉम्बिनेशन लगाया, जिनमें से आखिरी पंच उनके प्रतिद्वंदी के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ और अगले ही पल डेडामरोंग मैट पर गिरे हुए नजर आए।

अब ONE: NEXTGEN में “द जैगुआर” का मियाओ ली ताओ से रीमैच होगा और इस बार भी उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट से जीत की उम्मीद होगी।

#5 इसाएव ने केकोयविच को अनोखे स्टाइल में फिनिश किया

बेबुलट इसाएव की ONE: UNBREAKABLE II में मिहायलो केकोयविच के खिलाफ जीत 2021 में सबसे शानदार नॉकआउट जीतों में से एक रही।

रूसी स्टार शुरुआत में सब्र से काम लेकर केकोयविच की लंबी रीच से दूर रहने की कोशिश करते हुए अटैक करने के सही मौके की तलाश कर रहे थे।

दूसरी ओर स्ट्रेट पंचों के लैंड होने के साथ सर्बियाई एथलीट का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था, इसलिए उन्होंने अपने विरोधी के करीब रहकर हुक्स लगाने की कोशिश की। मगर यही रणनीति उनके लिए मुश्किल खड़ी करने वाली थी।

इसाएव ने एक राइट हैंड से बचते हुए राइट क्रॉस-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाया, जिसे केकोयविच ने ब्लॉक किया। KBKS टीम के स्टार ने हुक-क्रॉस लगाने की कोशिश की मगर उनके प्रतिद्वंदी ने उससे बचते हुए ओवरहैंड राइट को लैंड कराया।

पंच सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ और 82 सेकंड बीतने के बाद केकोयविच मैट पर गिरे नजर आए।

अब 29 अक्टूबर को इसाएव का सामना लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट में अपना डेब्यू कर रहे बोग्डन “बुकारेस्ट बैड बॉय” स्टोइका से होगा।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN में हेवीवेट टाइटल के लिए क्रीकलिआ vs अज़ीज़पोर III मैच की घोषणा

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34