5 कारणों से रोमन क्रीकलिआ दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक हैं

roman kryklia andrei stoica one collision course 1920X1280 87 768x511

रोमन क्रीकलिआ दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टैंड-अप आर्टिस्ट्स में से एक हैं। अब शुक्रवार, 29 अक्टूबर को उनके पास अपनी लैगेसी को कायम रखने का मौका होगा।

ONE: NEXTGEN में मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन, हेवीवेट डिविजन में जाकर दूसरे टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे।

अपने पुराने प्रतिद्वंदी इराज अज़ीज़पोर को हराकर क्रीकलिआ ना केवल ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे बल्कि खुद को स्ट्राइकिंग वर्ल्ड के सबसे खतरनाक एथलीट के रूप में स्थापित भी कर देंगे।

यहां जानिए उन 5 चीज़ों के बारे में जो क्रीकलिआ को दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर साबित करती हैं।

#1 कई वर्ल्ड टाइटल्स जीत चुके हैं

Kickboxing superstar Roman Kryklia fights Andrei Stoica at ONE: COLLISION COURSE

क्रीकलिआ मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और अज़ीज़पोर को हराकर 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनते ही खुद को एलीट लेवल के एथलीट्स में शुमार करवा देंगे।

बेलारूसी स्टार ONE में आने से पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके थे।

वो Kunlun Fight और A1 टूर्नामेंट जीतने के साथ नेशनल, यूरोपीयन और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई वर्ल्ड चैंपियनशिप्स जीत चुके हैं।

#2 चतुराई भरे अटैक करते हैं

Gridin Gym चतुराई भरे बॉक्सिंग गेम पर ज्यादा फोकस करता है। क्रीकलिआ चतुराई से काम लेते हैं और अपनी मूवमेंट के साथ शॉट सिलेक्शन भी अपने विरोधी से एक कदम आगे के बारे में सोचकर करते हैं।

यही चीजें उन्हें अन्य हेवीवेट किकबॉक्सर्स से अलग साबित करती है क्योंकि अन्य फाइटर्स अपनी ताकत पर निर्भर रहते हैं।

जब भी कोई फाइटर क्रीकलिआ को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश करता है, तब उन्हें कई दमदार स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ता है।



#3 उनका बॉडी साइज़ बहुत बड़ा है

Kickboxing superstar Roman Kryklia fights Andrei Stoica at ONE: COLLISION COURSE

क्रीकलिआ 200-सेंटीमीटर लंबे हैं और वजन 120 किलोग्राम से भी अधिक है, जो उन्हें एक जायंट फाइटर बनाता है।

उनका बॉडी फैट लेवल भी कम है यानी अपनी तगड़ी मसल्स की मदद से अपने विरोधियों को क्षति पहुंचाते हैं।

लंबे होने के कारण वो अपने अधिकतर प्रतिद्वंदियों के खिलाफ लंबी रीच का फायदा उठाते हैं। लॉन्ग-रेंज शॉट्स और शानदार स्किल्स का मिश्रण उन्हें बहुत खतरनाक एथलीट साबित करता है।

#4 कठिन टूर्नामेंट्स में फाइट करने का अनुभव है

कॉम्बैट खेलों में वन-नाईट टूर्नामेंट बहुत बड़े चैलेंज के समान होते हैं, लेकिन क्रीकलिआ ने उनमें हर बार शानदार प्रदर्शन किया है।

2019 में उनकी अज़ीज़पोर के खिलाफ प्रतिद्वंदिता 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची थी। उन्होंने कुछ ही घंटों में 3 बड़ी जीत दर्ज कर Kunlun Fight सुपर हेवीवेट टूर्नामेंट टाइटल अपने नाम किया था, जहां फाइनल में उन्होंने अज़ीज़पोर को हराया।

30 वर्षीय एथलीट अभी तक 5 वन-नाईट टूर्नामेंट्स जीत चुके हैं, इसलिए 29 अक्टूबर की चुनौती उन्हें ज्यादा परेशान नहीं कर रही है।

#5 उन्हें फिनिश करना बहुत मुश्किल है

Kickboxing superstar Roman Kryklia fights Andrei Stoica at ONE: COLLISION COURSE

क्रीकलिआ की एथलेटिक एबिलिटी बहुत शानदार है और उनकी चिन भी बहुत मजबूत है।

अपने 53 बाउट्स के करियर में यूक्रेनियाई स्टार को कभी स्टॉपेज से हार नहीं मिली है। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उनका सामना हर बार लंबे और तगड़े फाइटर्स से होता आया है।

उन्हें फिनिश करना किसी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी, खासतौर पर तब जब वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा हो।

ये भी पढ़ें: 4 बड़ी बातें जो हमें ONE: FIRST STRIKE से पता चलीं

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34