अपने बेटे के उज्जवल भविष्य के लिए फाइट कर रही हैं मेज़ाबार्बा

Julie Mezabarba Circle 768x512

एक प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट और साथ ही एक सिंगल मदर होना आपको काफी परेशान रख सकता है, लेकिन जूली मेज़ाबार्बा इस खेल से इसलिए जुड़ी हैं जिससे अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकें।

कठिनाई भरे दौर से मेज़ाबार्बा अच्छी तरह वाकिफ हैं और उसी अनुभव की मदद से शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “ONE Championship के साथ डील साइन और अपने बेटे को बेहतर जीवन प्रदान करने जैसी चीज़ों ने मुझे अपने सपनों की ओर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी है। अब मैं जानती हूं कि मैं सही राह पर चल रही हूं।”

28 वर्षीय स्टार का जन्म रियो डी जेनेरियो के एक गरीब क्षेत्र जार्दिम अमेरिका में हुआ। केवल 2 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता का स्वर्गवास देखा, इसलिए मां ने ही उन्हें पाला है जो एक पिज़्ज़ा स्टोर चलाती थीं।

परिस्थितियां आसान नहीं थीं, लेकिन उन्होंने खुद को स्थिति के हिसाब से ढाला। मेज़ाबार्बा की मां पिज़्ज़ा बनातीं और उनकी बेटी डिलिवरी करती।

जब उन्होंने मार्शल आर्ट्स में एंट्री ली, तब स्थिति में थोड़ा सुधार होना शुरू हुआ। मेज़ाबार्बा को कॉम्बैट खेलों से पहली नजर में प्यार हो गया था।

उन्होंने बताया, “मेरा जीवन थम सा गया था, मैंने वेटलिफ्टिंग शुरू की लेकिन उससे ज्यादा लगाव महसूस नहीं हुआ। उसके बाद मैंने मार्शल आर्ट्स का रुख किया, जो मुझे बहुत पसंद आया।”

“18 साल की उम्र में मैंने फाइटिंग शुरू की। मैंने किकबॉक्सिंग से शुरुआत की थी, जिसमें मुझे ब्लैक बेल्ट भी मिली। उसके बाद मेरे कोच ने मुझे मास्टर रेनाटो डोमिनगेज़ से मिलाया, जिन्होंने मुझे MMA की राह दिखाई।”

मेज़ाबार्बा ने RD Champions जिम में ट्रेनिंग शुरू की, जहां उनकी मुलाकात अब स्वर्ग सिधार चुके लोरेंज़ो से हुई और दोनों ने आगे चलकर शादी भी की।

जीवन में हुए बड़े बदलाव के बाद भी उन्होंने फाइटिंग जारी रखी। वो अपने सपनों को पूरा करने के प्रति दृढ़ थीं, लेकिन इसका असर शायद उनके निजी जीवन पर पड़ने लगा था।

मेज़ाबार्बा ने बताया, “जब मैंने फाइटिंग जारी रखी, तब शायद उन्हें परेशानी हुई। वो मेरा ध्यान दूसरी जगह लगाना चाहते थे।”

“मुझे लगता था कि मैं MMA में आगे बढ़ सकती हूं, लेकिन वो मेरी बात से सहमत नहीं थे। सिंगल मदर होना आसान नहीं है, लेकिन मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि मेरे बेटे को कभी कोई मुसीबत नहीं झेलनी पड़ी।”

दूसरे लोग भी उन्हें इस खेल को छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे थे, मगर इससे उनपर कोई फर्क नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा, “मुझे अपने सपने की ओर आगे बढ़ने के लिए कई चीजों का त्याग करना पड़ा है।”

“मैंने कॉलेज छोड़ा और अपनी पिज़्ज़ा स्टोर को चलाने में अपनी मां की मदद करना छोड़ा। मैं ऐसा नहीं करती तो पैसे कमा सकती थी क्योंकि मेरी मां ने मुझसे फाइटिंग छोड़ने के बदले स्टोर की इनचार्ज बनने के लिए कहा था।”



मेज़ाबार्बा ने इस साल ONE Championship के साथ डील साइन की। वहीं ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची को हराकर खुद को ग्लोबल फैनबेस से परिचित कराया।

चोट के कारण हैम सिओ ही को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है और अब ब्राजीलियाई स्टार ने उन्हें रिप्लेस किया है। यानी अब सेमीफाइनल में उनका सामना स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा।

ONE: NEXTGEN में जीत मेज़ाबार्बा के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है। उनका मानना है कि ये अवसर उन्हें एकदम सही समय पर मिला है।

उन्होंने कहा, “कभी-कभी मैं निराश हो जाती हूं, जिससे इस खेल को छोड़ने का ख्याल भी मन में आता है।”

“मगर एक चीज़ मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही है। आखिरी बार जब मैं इस खेल को छोड़ने के बारे में सोच रही थी, तब मुझे ONE Championship के ऑफर के बारे में पता चला।”

“स्टैम्प के खिलाफ एक जीत मेरे जीवन को बदल देगी। मैं ज्यादा कठिन परिश्रम करूंगी और मेरे परिवार को भी इससे फायदा होगा।”

Pictures from the match between Julie Mezabarba and Mei Yamaguchi from ONE: EMPOWER

अपने आलोचकों का मुंह बंद करने के बाद मेज़ाबार्बा अब ग्लोबल स्टेज पर एलीट लेवल की एथलीट्स के साथ फाइट कर रही हैं।

अब उनके पास ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका है और आगे चलकर वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलना भी संभव है।

इस खेल को बहुत आसानी से छोड़ा जा सकता था, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट ने कभी हार नहीं मानी और उनकी यही कहानी युवा एथलीट्स को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती है।

मेज़ाबार्बा ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मेरा जीवन युवा लड़कियों को प्रोत्साहित करेगा। MMA हो या कोई अन्य खेल, आप कड़ी मेहनत कर जरूर टॉप पर पहुंच सकते हैं।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.