डेनिस ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ मैच से पहले जूली मेज़ाबार्बा पर कोई दबाव नहीं – ‘मैं अपनी काबिलियत से वाकिफ हूं’

Jenelyn Olsim Julie Mezabarba ONE158 1920X1280 31 768x512

जूली मेज़ाबार्बा ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हैं।

शनिवार, 22 अप्रैल को बैंकॉक के आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट में ब्राजीलियाई स्टार का सामना #3 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर डेनिस ज़ाम्बोआंगा से होगा।

इस मैच में अच्छा प्रदर्शन मेज़ाबार्बा को रैंकिंग्स में प्रवेश दिला सकता है और वो जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मगर इस स्थिति में रहने वाली अन्य एथलीट्स की तरह बड़े इवेंट के दबाव से डर महसूस नहीं कर रहीं।

मेज़ाबार्बा ने सितंबर 2021 में अपना ONE Championship डेब्यू किया था, जहां उन्होंने जापानी MMA आइकॉन मेई यामागुची को मात दी थी। मगर उसके बाद वो 2 वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के खिलाफ हार झेल चुकी हैं, जिनमें उनकी ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ हार भी शामिल है।

उन दो हार के बावजूद 30 वर्षीय स्टार खुद को डिविजन की सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक मानती हैं इसलिए वो ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ मैच से पूर्व ज्यादा दबाव महसूस नहीं कर रहीं।

ब्राजीलियाई एथलीट ने ONEFC.com से कहा:

“मुझे अगली फाइट को लेकर ज्यादा दबाव महसूस नहीं हो रहा। मेरे ऊपर दबाव इसलिए नहीं है क्योंकि मैं अपनी काबिलियत से वाकिफ हूं। मैं खुद को किसी मूव में जकड़ा हुआ नहीं देख पा रही क्योंकि मैं हमेशा फैंस और प्रोमोशन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देती आई हूं।”

मेज़ाबार्बा के बढ़े हुए आत्मविश्वास की वजह उनका स्किल सेट है। उनका ग्राउंड गेम अच्छा है और BJJ ब्राउन बेल्ट होल्डर हैं, लेकिन वो मानती हैं कि स्ट्राइकिंग उनका सबसे बड़ा हथियार है।

RD Champions टीम की प्रतिनिधि के अनुसार पंचिंग पावर उन्हें ONE Fight Night 9 में जीत दिलाएगी।

उन्होंने कहा:

“मुझे अपने बॉक्सिंग गेम पर भरोसा है और मानती हूं कि मेरा बॉक्सिंग गेम इस मैच में बड़ा अंतर पैदा करेगा। मैं शुरुआत से अंत तक अपने गेम पर अमल करूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए जीत का प्रयास करूंगी।”

जूली मेज़ाबार्बा इस फाइट को फैंस के लिए यादगार बनाएंगी

इस मैच में शामिल दोनों एथलीट्स का स्टाइल आक्रामक है इसलिए जूली मेज़ाबार्बा को उम्मीद है कि उनका डेनिस ज़ाम्बोआंगा के साथ मैच जबरदस्त एक्शन से भरपूर रहेगा।

ब्राजीलियाई एथलीट को अपने और अपनी फिलीपीना प्रतिद्वंदी के स्टाइल में काफी समानताएं दिखाई देती हैं। ज़ाम्बोआंगा का करियर रिकॉर्ड 9-2 और ONE में 5 जीत दर्ज कर चुकी हैं।

मेज़ाबार्बा ने कहा:

“उन्हें मेरी तरह काफी अनुभव प्राप्त है। इसलिए मानती हूं कि इस फाइट में हम दोनों एक-दूसरे के लिए बड़ा खतरा साबित होंगी। डेनिस का बॉक्सिंग और ग्राउंड गेम भी अच्छा है, लेकिन मुझे उनकी स्ट्राइकिंग में कुछ कमियां नजर आ रही हैं।”

मेज़ाबार्बा अपनी प्रतिद्वंदी की स्किल्स और प्रतिबद्धता का सम्मान करती हैं और मानती हैं कि ये पहलू उनके मैच को दिलचस्प बना रहे होंगे, जिसे फैंस काफी समय तक याद रखेंगे।

उन्होंने कहा:

“डेनिस ज़ाम्बोआंगा एक अच्छी एथलीट हैं। वो कई तरह के मूव्स लगा सकती हैं और मेरी तरह उनका स्टाइल भी आक्रामक है। मुझे लगता है कि ये धमाकेदार फाइट होगी और हम इसे फैंस के लिए जरूर यादगार बनाएंगे।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.