डेनिस ज़ाम्बोआंगा का सामना अब ONE 167 की एटमवेट MMA फाइट में नोेएल ग्रॉन्जोन से होगा

Denice Zamboanga Julie Mezabarba ONE Fight Night 9 3

भले ही स्टैम्प फेयरटेक्स का वर्ल्ड टाइटल मैच अब नहीं हो रहा हो, लेकिन 8 जून को ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में डेनिस ज़ाम्बोआंगा फिर भी फाइट करती हुई नजर आएंगी।

फिलीपीना स्टार का सामना बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में थाई मेगास्टार के साथ होने वाले ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में होना था।

लेकिन स्टैम्प को घुटने की गंभीर चोट और इस हफ्ते हुई सर्जरी के चलते मुकाबले से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

लेकिन ये ज़ाम्बोआंगा के लिए उतनी भी बुरी खबर नहीं है क्योंकि वो अब एटमवेट MMA मैच में प्रतिभाशाली फाइटर नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन का सामना करेंगी।

फिलहाल डिविजन में #2 रैंक की कंटेंडर “द मेनेस” ने लगातार चीनी स्टार लिन हेचीन और ब्राजीलियाई सुपरस्टार जूली मेज़ाबार्बा को हराकर खिताबी मैच हासिल किया था।

27 वर्षीय स्टार के पास ऑलराउंड स्किल्स हैं और उन्हें सबमिशन तलाशने के लिए जाना जाता है और उनका फाइटिंग स्टाइल ग्रॉन्जोन और उनकी जूडो स्किल्स के खिलाफ कारगर रहेगा।

थाई-फ्रेंच स्टार ने ONE Championship में अपराजित रिकॉर्ड के साथ कदम रखा था, लेकिन उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में संघर्ष करना पड़ा और चार मुकाबलों के बाद उनका रिकॉर्ड 2-2 का है।

डिविजन की टॉप स्टार्स के खिलाफ जूझने के बावजूद उन्होंने साबित किया है कि वो ONE की सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स का सामना करने का दम रखती हैं।

अगर वो लेट नोटिस पर स्वीकार की गई फाइट में ज़ाम्बोआंगा को हरा देती हैं तो उन्हें सीधे एटमवेट MMA रैंकिंग में फायदा हो सकता है।

वहीं “द मेनेस” पर 8 जून को अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा क्योंकि यहां मिली जीत से ही वो वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बनी रह सकती हैं।

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)