आंद्रेई स्टोइका ने बेहतरीन नॉकआउट से एंडरसन सिल्वा को किया परास्त

Andrei Stoica knocks out Anderson Silva at ONE MARK OF GREATNESS

आंद्रेई स्टोइका “मिस्टर KO” ने ONE: MARK OF GREATNESS में एक शानदार नॉक आउट के साथ एंडरसन सिल्वा “ब्रेडॉक” को परास्त कर दिया।

शुक्रवार, 6 दिसंबर को रोमानियाई लाइट हैवीवेट ने पहले दौर में अपने किकबॉक्सिंग मुकाबले को खत्म करने के लिए लोहे के जबड़े वाले ब्राजीली योद्धा पर जबरदस्त प्रहार किए।

🤜 KNOCKOUT INCOMING 🤛

🤜 KNOCKOUT INCOMING 🤛“Mister KO” Andrei Stoica 🇷🇴 lives up to his nickname with a monstrous finish of Anderson Silva!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

32 वर्षीय योद्धा ने प्रतियोगिता के लिए सतर्क शुरुआत की और ब्राजील को आगे आने की अनुमति दी, ताकि वह एकल शॉट्स के साथ मुकाबला कर सकें। इनमें कई हार्ड लो किक्स भी शामिल हैं।

जब प्रतिद्वंद्वी भारी हुक्स के साथ प्रहार करने लगा तो स्टोइका रणनीति बदलते हुए आक्रामक हो गए। उन्होंने घड़ी की सुई के दूसरे मिनट आते ही अपना दृष्टिकोण बदल दिया।

सिल्वा का गार्ड ज्यादा मजबूत नहीं था क्योंकि उसकी ठुड्डी पर शॉट्स आने शुरू हो गए थे, जिसने उसे संकट में डाल दिया। “मिस्टर KO” ने एक बाएं हाथ के बड़े हुक से प्रतिद्वंद्वी को मुश्किल में डाल दिया और सिर पर शक्तिशाली प्रहार करने के लिए आगे आते गए।

Andrei Stoica defeats Anderson Silva at ONE MARK OF GREATNESS

“ब्रेडॉक” के पैर लड़खड़ा रहे थे क्योंकि वह घेराबंदी के खिलाफ जा रहा था। वह तब कैनवस पर पस्त होता नज़र आया जब स्टोइका ने दाहिने हाथ का जोरदार पंच उनके मुंह पर जड़ा।

हालांकि, New Level Academy और TFT प्रतिनिधि रेफरी आत्सुशी ओनारी की गिनती को पूरा करने के लिए उठे लेकिन वह अपने पैरों पर ठीक से खड़े नहीं हो सके। फिर रेफरी के पास सिर्फ 117 सेकंड के बाद मैच को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

यह सुपरकॉम्बैट सुपर क्रूजरवेट वर्ल्ड चैंपियन की उनके करियर की 29वीं नॉकआउट जीत थी, जिसने उनके रिकॉर्ड को 51-12 तक सुधार दिया।

Andrei Stoica celebrates his win against Anderson Silva at ONE MARK OF GREATNESS

ONE Super Series में लगातार दो जीत दर्ज करने पर मैच के बाद दिए साक्षात्कार में उन्होंने नए ONE लाइट हैवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रायकलिया को भिड़ने के लिए बुलाया है।

और पढ़ें: अपनी ONE डेब्यू फाइट में चमके बोकांग मासूनयाने

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)