ONE: COLLISION COURSE की टॉप हाइलाइट्स

nong o rodlek one collision course 1920X1280 44 768x512

शुक्रवार, 18 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: COLLISION COURSE का आयोजन हुआ, जिसमें जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

मेन और को-मेन इवेंट मैचों में 2 वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगे हुए थे, जिनमें दोनों चैंपियंस अपने-अपने चैंपियनशिप सफर को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध थे।

दूसरी ओर, 4 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स में 6 अलग-अलग देशों के एथलीट्स ने साल 2020 का अंत एक जीत के साथ करने की पूरी कोशिश की।

शो अब समाप्त हो चला है और कुछ ऐसे एथलीट्स रहे जिनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। यहां आप ONE: COLLISION COURSE की टॉप हाइलाइट्स को देख सकते हैं।

#1 क्रीकलिआ का 5 राउंड तक चला शानदार प्रदर्शन

आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका ने ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को 5 राउंड तक कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में यूक्रेनियाई स्टार ज्यादा ताकतवर और बेहतर स्किल्स वाले एथलीट साबित हुए।

शुरुआत से ही चैंपियन ने स्टोइका पर निरंतर स्ट्राइक्स लगाते हुए दबदबा बनाना शुरू कर दिया था।

Gridin Gym के प्रतिनिधि ने अपनी लंबी रीच का फायदा उठाते हुए रोमानियाई एथलीट को जैब लगाए, बॉडी को दमदार हुक्स लगाकर क्षति पहुंचाई और कुछ किक्स भी लगाईं। उन्होंने चारों ओर से जैसे अपने प्रतिद्वंदी को घेरा हुआ था।

हालांकि, क्रीकलिआ को मैच को फिनिश करने का मौका नहीं मिल पाया, लेकिन 5 राउंड तक चले मुकाबले में उनकी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स जरूर देखने को मिलीं।

ये जीत क्रीकलिआ का पहला ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस रहा और उन्होंने साबित भी कर दिया है कि उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन लाइट हेवीवेट स्ट्राइकर्स में से एक क्यों माना जाता है।



#2 नोंग-ओ ने बताया उन्हें महान एथलीट का दर्जा क्यों प्राप्त है

नोंग-ओ गैयानघादाओ ने तीसरे राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कर अपनी ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया और अपनी महानता को दर्शाया।

पहले 2 राउंड्स में रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम आक्रामक रुख अपनाते हुए और लेग किक्स लगाकर मैच में बने हुए थे। लेकिन तीसरे राउंड में मैच का रुख पूरी तरह नोंग-ओ के पक्ष में जाता दिखा।

पहले Evolve टीम के स्टार ने “द स्टील लोकोमोटिव” को जैब लगाकर लय से भटकाया। उसके बाद कॉम्बिनेशंस ने रोडलैक को झकझोर कर रख दिया। इसके बावजूद रोडलैक फ्रंटफुट पर रहकर दबाव बनाने की कोशिश करते हुए नजर आए, लेकिन उनकी आक्रामकता ही मैच में उनकी हार का बड़ा कारण बनी।

जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन के बाद बेहद तेजी के साथ आए क्रॉस के प्रभाव से चैलेंजर मैट पर जा गिरे। रेफरी ने उनके लिए काउंट भी शुरू किया, लेकिन रोडलैक उसका जवाब नहीं दे पाए और तीसरे राउंड में 1 मिनट 13 सेकंड बीत जाने के साथ ही मैच समाप्ति की घोषणा हुई।

इस यादगार जीत के साथ नोंग-ओ का ONE Super Series में जीत का सिलसिला लगातार 7 जीतों पर जा पहुंचा है।

#3 “द हंटर” को उनका शिकार मिला

ONE: COLLISION COURSE की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई, जहां फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स “द हंटर” शी वेई और चान रोथाना का आमना-सामना हुआ।

24 वर्षीय चीनी एथलीट ने एक तरफ अपने स्टैंड-अप गेम से सभी को प्रभावित किया और साथ ही रोथाना को मैट पर गिराकर ग्राउंड एंड पाउंड अटैक भी किया।

शी का आक्रामक रुख दूसरे राउंड में भी जारी रखा, लेकिन कंबोडियाई सुपरस्टार की दमदार स्ट्राइक्स भी अब सही निशाने पर जाकर लैंड होने लगी थीं।

लेकिन तीसरे और आखिरी राउंड में चीजें क्षण भर में बदली हुई नजर आईं।

शी ने रोथाना की लेग किक को स्ट्रेट राइट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन से काउंटर किया। हालांकि, उनका स्ट्रेट राइट निशाने पर लैंड नहीं हो पाया लेकिन लेफ्ट हुक सही निशाने पर लगा। जबड़े पर लगे हुक के प्रभाव के कारण कंबोडियाई स्टार मैट पर जा गिरे।

युवा चीनी एथलीट ने तुरंत ग्राउंड एंड पाउंड अटैक का रुख किया और आखिरी राउंड में 1 मिनट 39 सेकंड बीत जाने के साथ ही मैच को समाप्त कर दिया गया। इस जीत से उन्होंने पूरे फ्लाइवेट डिविजन को सावधान किया और अब उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-3 का हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

विशेष कहानियाँ में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout