ONE: COLLISION COURSE II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Samy Sana YK4_4481 768x511

साल 2020 में ONE Championship के आखिरी शो में फेदरवेट डिविजन के 2 टॉप लेवल के मॉय थाई एथलीट्स आमने-सामने आने वाले हैं।

शुक्रवार, 25 दिसंबर को ONE: COLLISION COURSE II के मेन-इवेंट में #2 रैंक के कंटेंडर जमाल “खेरौ” युसुपोव का सामना #4 रैंक के कंटेंडर सैमी “AK47” सना से होगा।

Russian Muay Thai star Jama Yusupov celebrates his knockout of Yodsanklai IWE Fairtex

नवंबर 2019 में युसुपोव ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।

रूसी स्टार को “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स के खिलाफ मैच का नोटिस केवल 10 दिन पहले मिला। इसके बावजूद वो पिछले 10 साल में योडसंकलाई को नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बने।

उस बड़े उलटफेर के बाद युसुपोव को पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ चैंपियन बनने का अवसर मिला, लेकिन एक चोट के कारण उन्हें मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब पूरी तरह फिट हो चुके “खेरौ” दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करना चाहते हैं, लेकिन वो ऐसा सपना देखने वाले अकेले एथलीट नहीं हैं।



सना मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अभी तक ONE में काफी सफलता प्राप्त की है।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में उन्होंने योडसंकलाई को हराया और सेमीफाइनल में “चंगेज़ खान” जाबर एस्केरोव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

लेकिन टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

उनकी उस हार को अब एक साल बीत चुका है और फ्रेंच सुपरस्टार अब वापसी के लिए तैयार हैं। इस बार वो मॉय थाई में सफलता प्राप्त करने के सफर पर निकले हैं और पेटमोराकोट को हराकर नए चैंपियन बनना चाहते हैं।

France's Samy Sany is ready to start the ONE Featherweight Kickboxing World Grand Prix semifinals

इस धमाकेदार मैच के अलावा को-मेन इवेंट में पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव की भी वापसी हो रही है।

अख्मेतोव #3 रैंक के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर हैं और लगातार 2 मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। पिछले मैच में यानी मार्च 2019 में उन्हें ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में #5 रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन के खिलाफ जीत मिली।

लेकिन अब “द कज़ाख” वापसी के लिए तैयार हैं और दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

Kazakhstani MMA fighter Kairat Akhmetov

ऐसा करने के लिए उन्हें पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “ओट्टोगी” डे ह्वान किम की चुनौती से पार पाना होगा।

दक्षिण कोरियाई स्टार को काफी अनुभव प्राप्त है और उनके पास कई तरह के मूव्स मौजूद हैं इसलिए वो अपने प्रतिद्वंदी को बड़े उलटफेर का शिकार बना सकते हैं।

ONE: COLLISION COURSE II में होने वाले सभी मैचों को यहां देखिए।

South Korean MMA fighter Dae Hwan Kim is ready to fight

ONE: COLLISION II का पूरा बाउट कार्ड

  • जमाल युसुपोव vs. सैमी सना (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • काइरत अख्मेतोव vs. डे ह्वान किम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – 62.2 किलोग्राम कैच वेट)
  • मोमोटारो vs. वॉल्टर गोंसाल्वेस (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • अमीर खान vs.  डे सुंग पार्क (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • रेमंड मागोमेडालिएव vs. एडसन मार्केस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • सेन्जो अकीडा vs. लियांग हुई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – 60-किलोग्राम कैच वेट)

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, क्रीकलिआ vs स्टोइका

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.