नोंग-ओ ने धमाकेदार अंदाज में रोडलैक को नॉकआउट कर डिफेंड की चैंपियनशिप

nong o rodlek one collision course 1920X1280 23

ONE: COLLISION COURSE में नोंग-ओ गैयानघादाओ ने एकतरफा अंदाज में यादगार नॉकआउट जीत हासिल की।

थाई लैजेंड ने को-मेन इवेंट मैच में अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते हुए ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के विजेता रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को हराया।

nong o rodlek one collision course 1920X1280 31.jpg

आक्रामकता के लिए मशहूर दोनों एथलीट्स ने सधी हुई शुरुआत की और एक-दूसरे पर परखा।

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन की ओर से मूव्स की तेजी जारी रही और इस बीच अटैक भी जारी रहा। रोडलैक ने अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इस बीच दमदार जैब का प्रभाव झेलना पड़ा।

नोंग-ओ ने अपनी ट्रेडमार्क राइट किक के साथ कई दमदार जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन भी लगाए।

nong o rodlek one collision course 1920X1280 34.jpg

दूसरे राउंड में बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली क्योंकि दोनों ही स्टार्स अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाए हुए थे। जब भी कोई एक स्ट्राइक लगाता, उसके तुरंत बाद काउंटर स्ट्राइक भी देखने को मिलती।

रोडलैक ने चैंपियन की बॉडी को राइट क्रॉस लगाकर थोड़ी क्षति जरूर पहुंचाई, लेकिन Evolve टीम के प्रतिनिधि उन्हें ब्लॉक करने में सफल रहे। उन्होंने एक बार फिर आक्रमकता के साथ शुरुआत की और कुछ किक्स को भी लैंड कराया।

पहले 2 राउंड्स में अच्छे प्रदर्शन के बाद तीसरे राउंड में रोडलैक लय से भटकते नजर आए।

nong o rodlek one collision course 1920X1280 37.jpg

नोंग-ओ द्वारा बेहद तेजी के साथ लगाए गए जैब से 30 वर्षीय स्टार लड़खड़ाते हुए सर्कल वॉल की तरफ जा गिरे और कई स्ट्राइक्स का प्रभाव भी झेलना पड़ा।

अपने निकनेम “द स्टील लोकोमोटिव” के अनुरूप, रोडलैक ने एक बार फिर चैंपियन पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन नोंग-ओ इस बार इसके लिए पहले से तैयार थे।

कुछ और स्ट्राइक्स के बाद नोंग-ओ ने बेहद तेजी और ताकत के साथ जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाया, जिससे रोडलैक की चिन (ठोड़ी) को काफी क्षति पहुंची। चैलेंजर अगले ही पल मैट पर जा गिरे और रेफरी के काउंट का जवाब भी नहीं दे पाए।

nong o rodlek one collision course 1920X1280 13.jpg

मैच तीसरे राउंड के 1 मिनट 13 सेकंड बाद समाप्त हुआ, ये नोंग-ओ की लगातार दूसरी नॉकआउट जीत रही और चौथा ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस रहा।

उनका ONE Super Series मॉय थाई रिकॉर्ड अब 7-0 का हो गया है और मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान 34 वर्षीय सुपरस्टार ने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन को चैलेंज किया।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, क्रीकलिआ vs स्टोइका

न्यूज़ में और

Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled