शी वेई ने रोथाना को तकनीकी नॉकआउट से हराकर ONE Championship में पहली जीत हासिल की

xie wei chan rothana one collision course 1920X1280 32 768x512

ONE: COLLISION COURSE की पहले बाउट में “द हंटर” शी वेई ने कंबोडियाई सुपरस्टार चान रोथाना को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

शुक्रवार, 18 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में चीनी एथलीट ने अपनी खतरनाक पंचिंग पावर से रोथाना को तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से मात दी।

xie wei chan rothana one collision course 1920X1280 8.jpg

अपने ताकतवर पंच से शुरुआत कर शी ने पहले से ही इरादे साफ कर दिए थे। “द हंटर” ने आगे बढ़कर अपने लेफ्ट हुक के साथ-साथ एक बेहद ताकतवर राइट हैंड से वार किया, लेकिन रोथाना उससे बाल-बाल बचे।

फनोम पेन्ह निवासी ने अपनी किक्स से शी से दूरी बनानी चाही, लेकिन ONE Hero Series चीन कॉन्ट्रैक्ट विजेता ने अपनी दूरी को घटाते हुए रोथाना को सर्कल की दीवारों पर धकेला और फिर जोर से खींचकर जमीन पर पटक दिया।

ग्राउंड पर, “द हंटर” ने आक्रमण में कोई कसर ना छोड़ी। उन्होंने पंच के साथ-साथ साइड कंट्रोल से कई ताकतवर एल्बो से वार किया और पहले पांच मिनट में अपनी बढ़त बना ली।

xie wei chan rothana one collision course 1920X1280 47.jpg

रोथाना जानते थे कि वो मैच में पीछे छूठ रहे हैं और इसलिए उन्होंने दूसरे राउंड की शुरुआत आक्रामक अंदाज़ में की। Selapak और FFG के प्रतिनिधि ने अपने दाहिने पैर से प्रहार किया, जो शी के सिर पर जा लगा और उन्होंने इसी प्रकार से बढ़त बनानी चाही।

कंबोडियाई एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी पर कई बार राइट क्रॉस से वार करना चाहा, पर शी टस से मस नहीं हुए और अपने ताकतवर पंच से डटकर सामना किया।

रोथाना अपनी किक्स और हाथों से निशाना साधते रहे पर उनके आक्रमण में कमी आने लगी थी। इस ढील ने “द हंटर” को मुकाबले में नियंत्रण वापिस हासिल करने में मदद की, जब उन्होंने राउंड के दूसरे भाग में कई लो किक्स, लेफ्ट हुक और ताकतवर राइट हैंड से वार किया।

xie wei chan rothana one collision course 1920X1280 34.jpg

तीसरे राउंड की शुरुआत दोनों ही एथलीट्स ने सर्कल के बीच से की और अपने स्टैंड-अप मुकाबले को जारी रखा। रोथाना ने एक राइट लो किक से शी की जांघ पर हमला किया, जिसका जवाब चीनी स्टार ने अपने मुक्कों से दिया।

शी ने अपने विरोधी पर दबाव बनाना जारी रखा और उनकी लो किक्स का जवाब अपने हाथों से देते रहे। इस दृढ़ता का फल उन्हें जल्द ही मिला, जब रोथाना ने एक ताकतवर प्रहार कर अपने चेहरे को डिफेंड ना करते हुए पीछे कदम रखा।

“द हंटर” का एक सीधा राइट काउंटर अपने निशाने पर लगने से बाल-बाल बचा, लेकिन उनका लेफ्ट हुक कंबोडियाई एथलीट के जबड़े पर जा लगा और वो जमीन पर गिर गए।

xie wei chan rothana one collision course 1920X1280 21.jpg

शी ने जल्दी से ग्राउंड एंड पाउंड से आखिरी राउंड के 1:39 मिनट में TKO से ग्लोबल स्टेज पर पहली जीत प्राप्त की।

उभरते चीनी स्टार का रिकॉर्ड अब 12-3 का हो गया है और फ्लाइवेट डिविजन में उनकी ताकत किसी को भी चुनौती दे सकती है।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, क्रीकलिआ Vs. स्टोइका

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.