ONE: COLLISION COURSE का प्रसारण कैसे देखें

Nong O Gaiyanghadao VS Saemapetch Fairtex at ONE EDGE OF GREATNESS DW VID_2934 11 768x512

ONE Championship अब साल के आखिरी लाइव शो के आयोजन के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 18 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: COLLISION COURSE का आयोजन होगा।

मेन इवेंट में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

को-मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के विजेता रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करेंगे।

यहां जानिए आप ONE: COLLISION COURSE का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

Ukraine's Roman Kryklia wins the ONE Light Heavyweight Kickboxing World Title

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: COLLISION COURSE का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

इसके अलावा फैंस “द लॉयन सिटी” में सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ही शो को लाइव देख सकते हैं।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, BesTV, Kwai या iQiYi पर देख सकते हैं।

इसके अलावा बुधवार, 19 दिसंबर को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर 26 और 27 दिसंबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को आप IB Sports या JTBC Golf & Sports पर कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे देख सकते हैं।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport, RTM TV2 और RTM Sports पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर होगा।

इसके अलावा शनिवार, 19 दिसंबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा Channel 5 पर रात 10 बजे से शो का लाइव प्रसारण होगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE Bantamweight Muay Thai World Champion Nong-O Gaiyanghadao interviewed by Mitch Chilson

ONE: COLLISION COURSE का पूरा कार्ड

  • (c) रोमन क्रीकलिआ vs. आंद्रेई स्टोइका (ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • (c) नोंग-ओ गैयानघादाओ vs. रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम (ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • मरात गफूरोव vs. लोवेन टायनानेस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स- लाइटवेट)
  • तत्सुमित्सु वाडा vs. योडकाइकेउ फेयरटेक्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • युसुप सादुलेव vs. ट्रॉय वर्थेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • चान रोथाना vs. शी वेई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG II की टॉप हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47