ONE: COLLISON COURSE के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Troy Worthen defeats Mark Fairtex Abelardo ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_0961 768x512

इस शुक्रवार ONE: COLLISION COURSE में 2 ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल्स दांव पर लगे होंगे।

मेन इवेंट में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका के खिलाफ, वहीं ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ का टाइटल रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ दांव पर लगा होगा।

सभी की नजरें वर्ल्ड टाइटल मैचों पर टिकी होंगी, लेकिन बाउट कार्ड में इनके अलावा भी कई ऐसे मुकाबले हैं जिनमें जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिल सकता है।

बेहतरीन स्ट्राइकर्स, रेसलर्स और सबमिशन स्पेशलिस्ट्स जीत प्राप्त करने को बेताब हैं। इसलिए यहां आप उन 3 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों के बारे में जान सकते हैं जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए।

#1 ट्रॉय वर्थेन Vs. युसुप सादुलेव

American MMA star Troy Worthen fights Russian bantamweight contender Yusup Saadulaev at ONE: COLLISION COURSE

बेंटमवेट कॉन्टेस्ट में डिविजन के टॉप एथलीट्स ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन और युसुप सादुलेव आमने-सामने होंगे और दोनों को एक बड़ी जीत से ONE एथलीट रैंकिंग्स में काफी फायदा मिल सकता है।

वर्थेन ग्लोबल स्टेज पर आने के बाद लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें से 2 तकनीकी नॉकआउट से आईं। रेसलिंग उनका सबसे बड़ा हथियार रहा है, जिसकी मदद से उन्हें खतरनाक ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करने में आसानी होती है।

लेकिन #4 रैंक के कंटेंडर सादुलेव दागेस्तान के एक ऐसे इलाके से आते हैं, जहां से वर्ल्ड-क्लास रेसलर नियमित रूप से निकलकर आते रहे हैं। सादुलेव BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और कई मैचों में सबमिशन से जीत हासिल कर चुके हैं।

दोनों को ग्राउंड गेम में रहकर मैच को फिनिश करने में महारथ हासिल है। इसलिए इस मुकाबले में शानदार ग्राउंड गेम देखने को मिलेगा और जीत उसे ही मिलेगी, जो अपने गेम प्लान पर अंत तक टिका रहेगा।

ONE में अभी तक दोनों एथलीट्स इस तरह के मुकाबले का हिस्सा नहीं रहे हैं इसलिए जीत प्राप्त करने के लिए दोनों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। एक बड़ी जीत उन्हें बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट दिलाने के एक कदम करीब पहुंचा सकती है।



#2 तत्सुमित्सु वाडा Vs. योडकाइकेउ फेयरटेक्स

MMA stars Yodkaikaew Fairtex and Tatsumitsu Wada will fight at ONE: COLLISION COURSE

वर्थेन और सादुलेव से उलट फ्लाइवेट कॉनेस्ट में तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा और योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स के स्टाइल एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं।

वाडा को 36 मैचों का अनुभव प्राप्त है और ग्रैपलिंग उनका सबसे बड़ा हथियार है। जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन कई महान फ्लाइवेट एथलीट्स को कड़ी टक्कर दे चुके हैं, जिनमें डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन भी एक हैं।

इस शुक्रवार वाडा ONE में अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे और एक जीत उन्हें फ्लाइवेट रैंकिंग्स में जगह दिला सकती है।

दूसरी ओर थाई स्टार योडकाइकेउ MAX Stadium मॉय थाई चैंपियन रहे हैं और उनका मॉय थाई रिकॉर्ड 60-25-2 का है। उन्होंने अपनी मॉय थाई स्किल्स का इस्तेमाल कर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी शानदार प्रदर्शन कर पिछली 6 जीतों में 5 नॉकआउट से हासिल की हैं।

करीब 3 साल के ब्रेक के बाद “Y2K” ने इसी साल वापसी की थी। उन्होंने अगस्त में अपने ONE डेब्यू मैच में जॉन शिंक को मात दी और उसके 2 हफ्ते बाद ही एलेक्स शिल्ड को भी हराया।

लगातार 2 जीत दर्ज करने के बाद योडकाइकेउ अभी तक के अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंदी वाडा का सामना करेंगे। “द स्वीपर” उभरते हुए स्टार के मोमेंटम को बिगाड़ने का सामर्थ्य रखते हैं, दूसरी ओर “Y2K” भी दिखाना चाहेंगे कि वो डिविजन के टॉप एथलीट्स के लिए भी बड़ा खतरा हैं।

#3 चान रोथाना Vs. शी वेई

Asian MMA stars Chan Rothana and Xie Wei fight at ONE: COLLISION COURSE on 18 December!

चान रोथाना और “द हंटर” शी वेई इस धमाकेदार इवेंट की शुरुआत करेंगे और दोनों स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स का मैच धमाकेदार अंदाज में फिनिश हो सकता है।

रोथाना ONE में 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और कुन खमेर स्किल्स ने उन्हें सफलता दिलाने में काफी मदद की है। उन्हें 200 से भी अधिक मैचों का अनुभव है और कंबोडियाई स्टार को अपने किसी भी प्रतिद्वंदी से डर नहीं लगता।

चीनी स्टार शी को ONE Hero Series और ONE Warrior Series में काफी सफलता प्राप्त हुई और अपने सभी 5 मैचों को फिनिश किया था। उसी के बलबूते उन्हें जनवरी में मेन रोस्टर में स्थान मिला। उनके हाथों में गज़ब की ताकत है और किसी भी सेकंड मैच को समाप्त कर सकते हैं।

शी को अपने डेब्यू मैच में डैनी “द किंग” किंगड के खिलाफ हार मिली, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया था कि वो फ्यूचर स्टार बनने की काबिलियत रखते हैं।

बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्किल्स ही इस भिड़ंत को खास बना रही हैं और मैच के समय से पहले फिनिश होने की पूरी संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: COLLISION COURSE को मिस नहीं करना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34