5 बड़ी बातें जो हमें ‘ONE on TNT III’ से पता चलीं

John Lineker Troy Worthen 1920X1280 ONE on TNT III 54 768x512

“ONE on TNT III” में The Home of Martial Arts के कई सारे टॉप कंटेंडर्स के पास मौका था कि वो डिविजन में अपनी दावेदारी को और भी अधिक मजबूत कर सकें।

टॉप रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ़ स्टोन” लिनेकर ने मेन इवेंट में एक धमाकेदार नॉकआउट जीत हासिल कर मौजूदा चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ मैच की मांग की।

लेकिन सिंगापुर में हुए इस ब्लॉकबस्टर इवेंट में वो अकेले कंटेंडर नहीं थे, जिन्होंने दमदार प्रदर्शन किया।

इसलिए यहां जानिए उन 5 बातों के बारे में जो हमें “ONE on TNT III” से पता चलीं।

#1 लिनेकर टाइटल मैच के हकदार

लिनेकर “ONE on TNT III” में एक ही लक्ष्य के साथ उतरे थे कि वो वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

पहले राउंड में ही ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन को नॉकआउट करने के बाद #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर ने अपने मिशन को पूरी भी किया।

ब्राजीलियाई स्टार ने बहुत ही दमदार प्रदर्शन किया। मेन इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए उन्होंने वर्थेन की पसलियों पर तगड़े हुक्स से वार किया, जिसकी आवाज सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में गूंजने लगी थी। उसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर एक दमदार वार किया, जिसके दम पर मैच का नतीजा उनके पक्ष में आया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में तीन लगातार जीत दर्ज करने के बाद “हैंड्स ऑफ़ स्टोन” टाइटल मैच के हकदार हैं। ये ब्लॉकबस्टर मैच फैंस को झूमने पर मजूबर कर देगा। अब समय आ गया है कि फैंस को ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए फर्नांडीस और लिनेकर का मैच मिले।

#2 MMA ग्लव्स में भी होल्ज़कन हैं दमदार

मार्शल आर्ट्स की दुनिया के दो दिग्गजों नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन और जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार के बीच एक जबरदस्त मॉय थाई मैच देखने को मिला और डच स्टार ने इसमें दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

ये #1 रैंक के लाइटवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर होल्ज़कन का MMA ग्लव्स के साथ पहला मॉय थाई मैच था और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रतिद्वंदी पर अटैक करने के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई और वो स्पिनिंग हुक किक की बदौलत पार को पहले राउंड में गिराने में भी कामयाब रहे।

होल्ज़कन ने ऑस्ट्रेलियाई मॉय थाई दिग्गज के खिलाफ अटैक जारी रखा और दूसरे राउंड में उन्हें लेफ्ट हाई किक लगाकर मैच अपने नाम किया।

“द नेचुरल” ONE Super Series डेब्यू मैच में अपने निकनेम पर पूरी तरह से खरे उतरे। अब उनके पास मौका है कि वो मॉय थाई में भी लगातार मुकाबले कर 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने की ओर निकल सकें।



#3 क्या मियाओ और सवाडा के बीच तीसरी बाउट होनी चाहिए?

रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा का सामना पहली बार मियाओ ली ताओ से ONE: REIGN OF DYNASTIES II में हुआ था, जिसमें सवाडा ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की। अब छह महीने बाद मियाओ ने हिसाब बराबर कर दिया।

“ONE on TNT III” में हुए मैच को देखकर साफ लग रहा था कि चीनी स्टार ने अपने पहले मैच से काफी कुछ सीखा है। उनका टेकडाउन डिफेंस पहले से कहीं ज्यादा बेहतर नजर आ रहा था और तेजी के मामले में भी वो सवाडा को पछाड़ते हुए नजर आ रहे थे।

दोनों के बीच प्रतिद्वंदिता अब 1-1 से बराबर है। ऐसे में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस जरूर चाहेंगे कि इन दोनों फाइटर्स के बीच जरूर तीसरी भिडंत होनी चाहिए।

#4 ओक का सामना अल्वारेज़ से होगा

गुरुवार को ओक रे यूं का सामना दिग्गज मरात “कोबरा” गफूरोव से हुआ। इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई थी क्योंकि विजेता को “ONE on TNT IV” में एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ के खिलाफ मैच मिलेगा।

मैच के विजेता का नाम सामने आने में पूरे 15 मिनट लग गए, लेकिन इस दौरान ओक ने संयम से काम लेते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

दक्षिण कोरियाई एथलीट के दमदार प्रदर्शन का मतलब है कि वो अब अल्वारेज़ के खिलाफ मुकाबला करेंगे, जो कि एक वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच साबित हो सकता है। ओक ने अपने मैच से साबित कर दिया है कि वो अमेरिकी दिग्गज को कड़ी टक्कर देने से पीछे नहीं हटेंगे। गफूरोव के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया और मैच को फिनिश करने के मौके तलाशते रहे। ऐसे में “द अंडरग्राउंड किग” के साथ होने वाला मैच बेहद यादगार हो सकता है।

कुछ ही हफ्तों में Team MAD के स्टार डेब्यू से लेकर मौजूदा लाइटवेट चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को चैलेंजर करने के करीब पहुंच सकते हैं।

#5 क्या वाकामत्सु का सामना अब मोरेस से होगा?

एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस ने टॉप कंटेंडर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को जबरदस्त अंदाज में नॉकआउट कर खुद को दुनिया के सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट के रूप में साबित किया था। लेकिन अब ब्राजीलियाई स्टार का सामना किसके साथ होगा?

4-रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने “ONE on TNT III” में #5-रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए खुद का नाम आगे कर दिया है।

जापानी स्टार ने अपनी पहले से कहीं बेहतर ग्रैपलिंग स्किल्स, तगड़े पंचों की ताकत दिखाई। इसके अलावा उन्होंने स्टैंडिंग एल्बो से ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के माउथ गार्ड को लगभग बाहर निकाल ही दिया था।

अभी कई अन्य कंटेंडर्स भी चैंपियनशिप मैच की रेस में हैं, जिसमें #2 रैंक के कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में “द हंटर” शी वेई के खिलाफ जीत हासिल की और #3 रैंक के कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। वाकामत्सु की बात की जाए तो वो अब लगातार चार जीत अपने नाम कर चुके हैं।

“लिटल पिरान्हा” ने मैच के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है, अब देखना होगा कि किसे मौका मिलता है।

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT III’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, लिनेकर Vs. वर्थेन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34