वाकामत्सु ने मैकलेरन को हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की

Yuya Wakamatsu Reece McLaren ONE on TNT III 1920X1280 44 768x512

“ONE on TNT III” में हुए एक कड़े मुकाबले में युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन को हराया।

गुरुवार, 22 अप्रैल को प्रसारित हुई ये फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट पूरे 15 मिनट तक तेज गति से लड़ी गया, लेकिन “लिटल पिरान्हा” के गेम में अत्यधिक सुधार के कारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जीत उनके नाम हुई।

वाकामत्सु ने पहले ही राउंड से अपने इरादे साफ कर दिए थे, जब उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर खतरनाक वार करने शुरू किए। ऐसा लग रहा था जैसे जापानी स्टार ने रेसलिंग के दावों को भाxपना भली-भांति सीख लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के कई शानदार टेकडाउन के प्रयासों को विफल किया और एक बार काउंटर कर खुद को ताकतवार पोजिशन में ढाला।

मैकलेरन ने सबमिशन से खुद को बचाया और उठ खड़े हुए। उसके बाद सबको चकित करते हुए वाकामत्सु ने सर्कल वॉल के पास क्लिंचिंग करना शुरू किया। दोनों ही एथलीट्स अपना दबदबा बनाने की भरपूर कोशिश करते रहे, लेकिन आखिरकार गोल्ड कोस्ट निवासी स्टार ने अपने विरोधी को बॉडी लॉक से जमीन पर गिराया।

वहां से राउंड के अंत तक “लाइटनिंग” ने माउंट पोजिशन से कई पंच और एल्बो से वार किया और घंटी बजने से ठीक पहले रीयर-नेकेड चोक से फिनिश करने के करीब भी आ गए थे।

Yuya Wakamatsu Reece McLaren ONE on TNT III 1920X1280 43.jpg

पिछले राउंड के अंत में ताकतवर प्रदर्शन के बाद मैकलेरन ने दूसरे राउंड की अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपनी दूरी बनाए रखी और “लिटल पिरान्हा” की बॉडी और सिर पर किक्स मारी। लेकिन जब उन्होंने पैरों पर निशाना साधना चाहा तो टोक्यो निवासी एथलीट ने बेहतरीन डिफेंस दिखाया। ऑस्ट्रेलियाई एथलीट सिंगल-लेग टेकडाउन के जरिए मुकाबले को जमीन पर ले जाने में कामयाब रहे और फिर एक आर्मबार से भी पकड़ बनाई, लेकिन वाकामत्सु ने उसका काउंटर करते हुए पोजिशन में अदला-बदली की और ऊपर चढ़कर कई ताकतवर पंच बरसाए।

अपने पैरों पर उठ खड़े होकर मैकलेरन को एक अच्छा मौका मिला और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की पीठ को जकड़ा। हालांकि, वो वाकामत्सु को नियंत्रित करने में असफल रहे और खुद को नीचे पाया, उन्होंने फिर अपने बटरफ्लाई स्वीप का इस्तेमाल कर खुद को खड़ा किया।

जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ा, “लिटल पिरान्हा” का आत्मविश्वास बढ़ता गया। उन्होंने कई बार टेकडाउन की कोशिश की, राइट हैंड से वार किया और क्लिंच से छूटने के लिए एक ताकतवर एल्बो का सहारा लिया।

Yuya Wakamatsu Reece McLaren ONE on TNT III 1920X1280 24.jpg

आखिरी राउंड तक ये काफी करीबी मुकाबला था, लेकिन मैकलेरन की भरपूर कोशिशों के बावजूद Tribe Tokyo MMA के प्रतिनिधि ने अपने पिछले राउंड की गति को आगे बढ़ाया।

वाकामत्सु ने एक ताकतवर लेफ्ट हुक से वार किया और एक शानदार राइट हैंड से गोल्ड कोस्ट के निवासी को चकित कर दिया, जिसके बाद “लाइटनिंग” ने अपने रेसलिंग गेम का इस्तेमाल करने का फैसला किया। “लिटल पिरान्हा” ने मैकलेरन के हर एक शॉट का जवाब अंडरहुक और पंच से दिया।

“लाइटनिंग” ने वाकामत्सु को सर्कल की दीवारों पर धकेलने का प्रयास किया ताकि वहां से वो उनको जमीन पर गिरा सकें, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वहीं जापानी स्टार ने अपने शॉर्ट एल्बो और पंच से वार करना जारी रखा। राउंड के अंत में एक डबल-लेग टेकडाउन के जरिए उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर घुटनों से कई वार किए।

Yuya Wakamatsu Reece McLaren ONE on TNT III 1920X1280 60.jpg

भले ही मुकाबला अंत तक कड़ा रहा हो, लेकिन वाकामत्सु को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

इसी के साथ “लिटल पिरान्हा” का रिकॉर्ड अब 14-4 का हो गया है, जहां उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर लगातार चार जीत दर्ज की हैं। इस बेहतरीन जीत के सिलसिले की बदौलत उन्हें जल्द ही एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टाइटल शॉट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT III’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, लिनेकर Vs. वर्थेन

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs