लीड कार्ड: ओक को अल्वारेज़ के खिलाफ मैच मिला, होल्ज़कन ने जॉन को नॉकआउट किया

DC 2063 768x512

“ONE on TNT” सीरीज के 2 एक्शन से भरपूर इवेंट्स के बाद गुरुवार, 22 अप्रैल को यूएस प्राइम-टाइम पर सीरीज का तीसरा इवेंट आया।

“ONE on TNT III” की शुरुआत 2 धमाकेदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और स्ट्राइकिंग लैजेंड्स के बीच ड्रीम मुकाबले से हुई।

यहां जानिए Bleacher Report लीड कार्ड में किस एथलीट को जीत मिली और किसे हार।

ओक ने गफूरोव को हराया, ‘ONE on TNT IV’ में अल्वारेज़ से मिला मैच

दक्षिण कोरियाई स्टार ओक रे यूं का डेब्यू ऐसा रहा, जो उन्हें हमेशा याद रहेगा।

3 राउंड्स की कड़ी टक्कर के बाद 30 वर्षीय स्टार ने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की है। इस महत्वपूर्ण जीत से अब उन्हें अगले हफ्ते अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ के खिलाफ मैच मिल गया है।

Ok Rae Yoon Marat Gafurov ONE on TNT III 1920X1280 23.jpg

ओक के लिए पूर्व चैंपियन के खिलाफ जीत प्राप्त करना आसान नहीं रहा।

शुरुआत में Team MAD के स्टार ने आउटसाइड लेग किक को लैंड कराया, जिसके प्रभाव से गफूरोव मैट पर भी जा गिरे। दागेस्तानी एथलीट जल्दी से दोबारा खड़े हुए और लड़खड़ाते हुए सर्कल वॉल की तरफ जाने लगे, वहीं ओक उनकी लीड लेग को क्षति पहुंचाने पर ध्यान दे रहे थे।

लेकिन वो एक ही किक को कई बार लगा रहे थे इसलिए गफूरोव ने उनकी एक किक को पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया।

“कोबरा” ने बैक कंट्रोल प्राप्त किया, बॉडी ट्रायंगल लगाया और रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश की। ओक खड़े हुए, लेकिन गफूरोव उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थे। पहले राउंड के समाप्त होने तक गफूरोव अपने विरोधी को पंच लगाते रहे और इस बीच उन्होंने मैच को फिनिश के प्रयास भी किए।

Ok Rae Yoon Marat Gafurov ONE on TNT III 1920X1280 36.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई स्टार ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पूर्व फेदरवेट चैंपियन के सिर पर राइट और लेफ्ट हैंड्स लगाए। दागेस्तानी स्टार ने बचते हुए डबल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन Team MAD के एथलीट ने खुद को डिफेंड करते हुए कुछ एल्बोज़ भी लगाईं।

इस बार गफूरोव ने सिंगल-लेग टेकडाउन की कोशिश की और सफल भी रहे, लेकिन ओक नीचे रहकर भी अटैक कर पा रहे थे। उन्होंने इस बीच ट्रायंगल चोक लगाने की कोशिश की, एल्बोज़ और पंच भी लगाते रहे। “कोबरा” ने खुद को चोक से छुड़ाया, गार्ड पोजिशन में आए, लेकिन राउंड समाप्त होने से पहले कोई बढ़त प्राप्त नहीं कर सके।

Ok Rae Yoon Marat Gafurov ONE on TNT III 1920X1280 31.jpg

पहले 2 राउंड्स की ही तरह ओक ने अपने अनुसार मैच को आगे बढ़ा शुरू किया। उन्होंने थके हुए “कोबरा” को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, स्ट्राइक्स लगाईं जिनमें से एक स्ट्रेट राइट सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ।

गफूरोव ने एक और टेकडाउन की कोशिश की और अगले कुछ मिनट ओक को मैट पर गिराने की कोशिश करते नजर आए। उन्होंने अपने विरोधी को मैट पर गिराया, बैक कंट्रोल प्राप्त किया, रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश की। जब चोक से कोई बढ़त नहीं मिली, तब उन्होंने आखिरी मौके पर किमूरा लॉक लगाया, लेकिन कुछ सेकंड बाद ही राउंड समाप्त हो चला।

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने दक्षिण कोरियाई एथलीट के पक्ष में फैसला सुनाया।

इस जीत से ओक का रिकॉर्ड 14-3 का हो गया है और अब #5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर बन गए हैं। वहीं “ONE on TNT IV” में उन्हें अल्वारेज़ के खिलाफ मैच भी मिला है।

मियाओ ने सवाडा से अपना बदला पूरा किया

मियाओ ली ताओ और रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा के बीच स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रीमैच 15 मिनट तक चला और अंत में चीनी स्टार ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

पहले राउंड में दोनों ओर से जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। सवाडा ने पहले टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन उनके चीनी प्रतिद्वंदी उन्हें सर्कल के चारों ओर दौड़ाते नजर आए। मगर इसके बावजूद सवाडा ने रेसलिंग अटैक्स करना बंद नहीं किया।

Ryuto Sawada Miao Li Tao 1920X1280 ONE on TNT III 21.jpg

“ड्रैगन बॉय” ने कई बार अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया, लेकिन मियाओ हर बार स्टैंड-अप गेम में वापस आने में सफल हो रहे थे। Sunkin International Fight Club टीम के स्टार ने कुछ समय के लिए टॉप पोजिशन भी प्राप्त की और ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक भी किया, वहीं सवाडा ने राउंड के अंतिम क्षणों में बैक कंट्रोल प्राप्त किया।

मियाओ का पहले राउंड का एक्शन दूसरे राउंड में दोनों एथलीट्स के बीच अंतर पैदा करने लगा था। जापानी स्टार ने डबल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन मियाओ ने उसे काउंटर करते हुए पंच लगाए और टॉप पोजिशन प्राप्त करने के बाद अपने विरोधी को क्षति पहुंचाना जारी रखा।

“ड्रैगन बॉय” किसी तरह स्टैंड-अप गेम में वापस आए और उसके बाद स्टैंड-अप गेम में चीनी एथलीट के शॉट्स राउंड के अंत तक क्लीन तरीके से लैंड होते रहे।

Ryuto Sawada Miao Li Tao 1920X1280 ONE on TNT III 16.jpg

तीसरे राउंड में मैच किसी भी ओर का रुख कर सकता था।

मियाओ को अच्छा मोमेंटम मिल चुका था, इस बीच सवाडा के टेकडाउन के प्रयासों को विफल करते रहे। एक बार फिर जबरदस्त टक्कर के बाद उन्होंने टॉप पोजिशन प्राप्त की और वहां से उन्होंने मैच को अपने हाथों से निकलने ही नहीं दिया। मियाओ ने Evolve टीम के स्टार को राउंड के समाप्त होने तक पंच और एल्बोज़ लगानी जारी रखीं।

अंत में तीनों जजों ने चीनी स्टार के पक्ष में फैसला सुनाया और इस जीत से उनका रिकॉर्ड अब 13-5 का हो गया है।

स्ट्राइकिंग लैजेंड्स की भिड़ंत में होल्ज़कन ने TKO से जीत दर्ज की

जब एक किकबॉक्सिंग लैजेंड और मॉय थाई आइकॉन की भिड़ंत हो रही हो, तो उसमें तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है। नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन और जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार भी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। लेकिन अंत में इस मॉय थाई बाउट में होल्ज़कन ने दूसरे राउंड में खतरनाक हेडकिक लगाकर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की है।

डच स्टार पहली बार छोटे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनकर फाइट कर रहे थे, उन्हें शुरुआती बढ़त मिली और निरंतर आक्रामक रुख अपनाते हुए जॉन की बॉडी को क्षति पहुंचा रहे थे। इस दौरान उनके हुक्स “द गनस्लिंगर” की चिन (ठोड़ी) पर जाकर भी लैंड हुए, जिससे साफ नजर आने लगा था कि मैच किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

“द नेचुरल” की स्पिनिंग हुक किक के प्रभाव के बाद जॉन के लिए 8-काउंट भी शुरू हुए। ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने इसके बाद आक्रामक रुख अपनाकर जबरदस्त पंचिंग कॉम्बिनेशंस और एक बॉडी किक भी लगाई। “द गनस्लिंगर” के पंच इतनी तेजी से आ रहे थे कि होल्ज़कन के पास खुद को डिफेंड करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

राउंड में 30 सेकंड बचे हुए थे, तभी होल्ज़कन ने 2 जैब्स, एक राइट हैंड लगाया और उसके बाद उनकी जम्पिंग नी के प्रभाव से उनके विरोधी लड़खड़ाते हुए नजर आए।

Scenes from Nieky Holzken vs. John Wayne Parr at "ONE on TNT III"

दूसरे राउंड में जॉन ने आक्रामक शुरुआत की, उनके पंच और किक्स क्लीन तरीके से लैंड हो रहे थे, लेकिन होल्ज़कन को उनसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। दूसरी ओर डच स्टार मौके के इंतज़ार में थे, मौका मिलते ही उन्होंने चिन पर खतरनाक राइट हैंड को लैंड करवाया।

कुछ ही सेकंड बाद एक और लेफ्ट हुक के प्रभाव से जॉन मैट पर जा गिरे। इस बार भी वो मैच में बने रहे, लेकिन होल्ज़कन को मैच का अंत करीब नजर आने लगा था।

“द नेचुरल” अपने प्रतिद्वंदी द्वारा हाथों को नीचे करने के मौके के इंतज़ार में थे, जैसे ही जॉन ने हाथ नीचे किए तभी होल्ज़कन की लेफ्ट किक मॉय थाई स्पेशलिस्ट की गर्दन पर जाकर लैंड हुई।

होल्ज़कन को दूसरे राउंड में 1 मिनट 23 सेकंड पर विजेता घोषित किया गया, उनका रिकॉर्ड अब 94-16 (1 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है और ये उनकी ONE Super Series मॉय थाई डेब्यू जीत रही।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT III’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, लिनेकर vs वर्थेन

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.